Second Marriage – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Sat, 15 Feb 2025 09:00:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Second Marriage – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 एक्टर साहिल खान ने रचाई दूसरी शादी https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a6%e0%a5%82/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a6%e0%a5%82/#respond Sat, 15 Feb 2025 09:00:52 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8914 48 वर्षीय अभिनेता साहिल खान ने दूसरी बार शादी कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक्टर और उनकी पत्नी के बीच उम्र के फासले को लेकर चर्चा छिड़ गई है, क्योंकि उनकी पत्नी उनसे 26 साल छोटी हैं।

‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ से चर्चित हुए अभिनेता साहिल ने अपनी गर्लफ्रेंड मिलेना एलेक्जेंड्रा से दूसरी शादी कर ली है, जो उनसे 26 साल छोटी हैं। वेलेंटाइन डे के अवसर पर इस जोड़े के लिए दुबई के बुर्ज खलीफा में एक रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके परिवार और करीबी मित्र मौजूद थे। अब इस रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

शादी के रिसेप्शन में साहिल खान और मिलेना बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। अभिनेता ने क्लासिक काला सूट पहना था। उनकी पत्नी ने इस विशेष दिन के लिए सफेद गाउन चुना। दोनों ने रिसेप्शन में केक काटा। साहिल ने केक काटते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया।

साहिल ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और उनकी पत्नी केक के साथ पोज दे रहे हैं। कैप्शन दिया, “आखिरकार शादी हो गई।” बधाई और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। दूसरे पोस्ट में साहिल ने लिखा, “सभी को जीवन में प्यार, खुशी और सफलता मिले।”

कौन हैं मिलेना एलेक्जेंड्रा?साहिल खान की उम्र 48 वर्ष है तो वहीं मिलेना 22 साल की हैं। पिछले साल 2024 में मीडिया से बात करते हुए साहिल ने अपने और मिलेना के बीच उम्र के फासले पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि मिलिना बहुत होशियार है। इसके अलावा, वह बहुत संवेदनशील है, क्योंकि वह छोटी है। हमारे बीच उम्र का बहुत बड़ा अंतर है लेकिन वह अपनी उम्र की अन्य लड़कियों की तरह नहीं है। साहिल ने मिलेना के बारे में कहा था, “वह स्वभाव से बहुत परिपक्व और शांत है।”

साहिल ने बताया था कि मिलेना यूरोप के बेलारूस से है। उसने अपनी शिक्षा भी पूरी कर ली है। दोनों की सगाई रूस में हुई। साहिल की पहली शादी की बात करें तो उन्होंने अभिनेत्री नेगर खान से शादी की थी लेकिन 2005 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बीस साल बाद साहिल ने मिलेना से शादी कर ली है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a6%e0%a5%82/feed/ 0