Saraswati puja preparation – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Fri, 31 Jan 2025 09:26:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Saraswati puja preparation – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 रांची में सरस्वती पूजा की धूम https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80/#respond Fri, 31 Jan 2025 09:26:03 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8626 रांची, 31 जनवरी: राजधानी रांची में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में आकर्षक पंडाल बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में हटिया रेलवे कॉलोनी बी टाइप में लक्ष्मी नारायण समिति द्वारा लगातार नौ वर्षों से भव्य आयोजन किया जा रहा है।

समिति के अध्यक्ष जितेन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष पूजा स्थल पर एक विशेष पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी लबाई आठ फीट और चाैड़ाई 10 फीट होगी। इस पंडाल को बनाने में 50 हजार रुपए खर्च हो रहे हैं। पंडाल में अजंता आर्ट से सुसज्जित 12 फीट ऊंची और 6 फीट चौड़ी स्वर्णिम मूर्ति के रूप में मां सरस्वती विराजमान होंगी, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये है। यह भव्य आयाेजन 3 फरवरी से 5 फरवरी तक चलेगा।

वहीं, दूसरी ओर छात्र जागृति संगम, लेक रोड द्वारा 65 वर्षों से सरस्वती पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी समिति ने एक विशेष पंडाल का निर्माण किया है, जिसकी चौड़ाई 12 फीट और ऊंचाई 15 फीट है। इस पंडाल की कुल लागत लगभग 45 हजार रुपए है। आयोजन समिति के संयोजक शंकर कुमार ने बताया कि इस बार मां सरस्वती की 12 फीट ऊंची भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी, जिसकी कीमत 21 हजार रुपए है। इस मूर्ति में एक हाथ में बड़ा शिवलिंग होगा, जबकि दूसरे ओर ऊपर हनुमान जी रौद्र रूप में विराजमान होंगे।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80/feed/ 0