Sansad Rajesh rathore – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Sat, 18 Jan 2025 10:17:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Sansad Rajesh rathore – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8/#respond Sat, 18 Jan 2025 10:17:16 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7577 सीतापुर, 18 जनवरी, उत्तर प्रदेश के सीतापुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने शनिवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि कोतवाली नगर इलाके की रहने वाली महिला ने सांसद पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामले से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत किए थे। इसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात को सांसद राठौर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि महिला ने 15 जनवरी को कोतवाली में शिकायत दर्ज करायी थी। इसमें उसने बताया था कि पिछले चार सालों से शादी का झांसा देकर सांसद राकेश राठौर उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। उन्होंने उसे राजनीतिक करियर में सहायता देने का आश्वासन भी दिया था। दोनों सजातीय हैं।

पीड़िता ने पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, कॉल रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराया। साथ ही यह भी बताया कि सांसद द्वारा उसे धमकाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया और न्यायालय के समक्ष बयान भी दर्ज कराया गया। पुलिस ने पीड़ित महिला को सुरक्षा भी मुहैया कराया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8/feed/ 0