Saifalikhan Attack Case – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Fri, 24 Jan 2025 10:20:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Saifalikhan Attack Case – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के हमलावर की पुलिस कस्टडी 29 जनवरी तक बढ़ाई गई https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%ab-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%ab-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8/#respond Fri, 24 Jan 2025 10:20:22 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8131 मुंबई, 24 जनवरी: फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद की पुलिस कस्टडी शुक्रवार को बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 29 जनवरी तक बढ़ा दी है। हमलावर आरोपित की पुलिस कस्टडी आज खत्म हो रही थी, इसी वजह बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम ने आज उसे कोर्ट में पेश किया था।

पुलिस के अनुसार फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास में चोरी के इरादे से 16 जनवरी की रात को घुसे आरोपित ने सैफ को चाकू घोंप दिया था। इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को ठाणे से 19 जनवरी को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा था। आज आरोपित की पुलिस कस्टडी खत्म हो रही थी, इसलिए उसे बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। वह बांग्लादेशी नागरिक है, इसलिए उसके भारत आने में कितने लोगों ने मदद की, उसकी जांच करनी है। साथ ही इस मामले में उसके अन्य साथी कौन-कौन हैं, इसकी भी जांच करनी है, इसलिए आरोपित की पुलिस कस्टडी जरूरी है।

आरोपित के वकील ने कोर्ट को बताया कि पुलिस जिसे आरोपित बता रही है, वह असली आरोपित नहीं है। पुलिस की जांच के लिए कुछ नहीं बचा है। इसलिए आरोपित को न्यायिक कस्टडी में भेजा जाना चाहिए, लेकिन कोर्ट ने हमलावर आरोपित की पुलिस कस्टडी 29 जनवरी तक बढ़ा दी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%ab-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8/feed/ 0
सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर अक्षय कुमार ने दिया रिएक्शन https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%ab-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%ab-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2/#respond Tue, 21 Jan 2025 07:29:19 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7773 फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर एक चोर ने हमला कर दिया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चाकू का ढाई इंच का टुकड़ा सैफ की रीढ़ की हड्डी में घुस गया था। डॉक्टरों की मदद से सैफ की सफल सर्जरी हुई। अब एक्टर की हालत स्थिर है। सैफ ने हिम्मत दिखाई और घर में घुसे चोर का सामना किया। इसलिए सैफ का परिवार सुरक्षित रहा। इस मौके पर सैफ के खास दोस्त और एक्टर अक्षय कुमार ने उनकी तारीफ की।

सैफ पर हुए हमले पर बोले अक्षयअक्षय कुमार इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान सैफ अली खान पर हुए हमले पर अक्षय ने प्रतिक्रिया दी है। अक्षय ने कहा, यह बहुत अच्छा है कि वह सुरक्षित हैं। हम सभी खुश हैं। पूरी इंडस्ट्री खुश है कि सैफ सुरक्षित हैं। सैफ ने बहादुरी से परिवार की रक्षा की। मैं सैफ को सलाम करता हूं। हमने ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ बनाई थी लेकिन अगली बार हम दो खिलाड़ी साथ मिलकर फिल्म बनाएंगे।

सैफ की हेल्थ अपडेटलीलावती अस्पताल के डॉक्टर नितिन डांगे ने सैफ की हालत पर अपडेट देते हुए कहा, सैफ को अस्पताल से घर भेजने का फैसला अगले 1-2 दिनों में लिया जाएगा। फिलहाल, वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट है और इंजेक्शन लगने की संभावना अधिक है। इसलिए उन्हें देखने आने वालों को अभी रोक दिया गया है। अगले 2 दिनों में उन्हें छुट्टी मिलने की संभावना है लेकिन उन्हें कुछ महीनों तक आराम की जरूरत है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%ab-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2/feed/ 0