Rohit Sharma – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Mon, 17 Feb 2025 09:24:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Rohit Sharma – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 Mumbai Indians के पहले मैच में रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी https://rashtriyasamasya.com/mumbai-indians-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%9a-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a5%8d/ https://rashtriyasamasya.com/mumbai-indians-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%9a-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a5%8d/#respond Mon, 17 Feb 2025 09:24:41 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9080  आईपीएल 2025 का शेड्यूल सामने आ गया है। 22 मार्च 2025 से आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज होना है, जिसमें ओपनिंग मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाना है। इसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम 23 मार्च को सीएसके से भिड़ेगी। इस मैच में मुंबई की टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या नहीं, बल्कि रोहित शर्मा कर सकते हैं। इसके पीछे का क्या है कारण आइए जानते हैं।

दरअसल, आईपीएल 2024 के दौरान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya Mumbai Indians IPL Ban) पर पेनाल्टी लगी थी। मुंबई की टीम अपने ग्रुप-स्टेज के आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ी थी और उस मैच में हार्दिक पर स्लो ओवर रेट की वजह से बैन लगाया गया था। तीन बार मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया था। इस वजह से हार्दिक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना और एक मैच का बैन लगा।

ये मुकाबला मुंबई की टीम का आखिरी मैच था, तो हार्दिक पर लगा हुआ बैन अब आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पहले मैच में पूरा होगा। यह आईपीएल की ऑफिशियल स्टेटमेंट में पिछले साल साफ कहा गया था कि हार्दिक मुंबई इंडियंस के लिए अगले सीजन का पहला मैच मिस करेंगे।

अब हार्दिक की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा ही मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। 5 बार की आईपीएल की चैंपियंस टीम मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव को भी टीम की कमान सौंप सकती है। सूर्या भी हार्दिक को रिप्लेस कर सकते हैं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/mumbai-indians-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%9a-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a5%8d/feed/ 0
रणजी ट्रॉफी में भी नहीं चला रोहित का बल्ला, जायसवाल और रहाणे भी फ्लॉप https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%ab%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%ab%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2/#respond Thu, 23 Jan 2025 09:59:47 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7997 मुंबई, 23 जनवरी: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ले से संघर्ष जारी है। गुरुवार को जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ अपनी घरेलू टीम मुम्बई की तरफ से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी मैच में वह सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। मुम्बई के शरद पवार क्रिकेट एकेडमी बीकेसी में जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन रोहित ने 19 गेंदों का सामना किया और मात्र 3 रन ही बना सके। उन्हें तेज गेंदबाज उमर नजीर मीर ने आउट किया। इस तरह से उनके निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। रोहित ने मुंबई के लिए आखिरी बार रणजी ट्रॉफी मैच नवंबर 2015 में खेला था। तब उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ 140 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली थी। यह मैच ड्रॉ रहा था।

दरअसल, रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म के बाद घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेलने उतरे थे। रोहित के अलावा कई स्टार खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण में अपनी-अपनी घरेलू टीम के लिए खेल रहे हैं। रोहित अपनी घरेलू टीम मुंबई का हिस्सा हैं और जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ मैच में खेल रहे हैं। हालांकि, रोहित पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। रोहित ने सिंगल डिजिट स्कोर बनाया और 19 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा के अलावा इस मैच की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल (4) और मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे (12) भी कुछ खास नहीं कर पाए। श्रेयस अय्यर भी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

मुंबई ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था लेकिन जम्मू एंड कश्मीर के गेंदबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया है। मुंबई की टीम पहली पारी में 33.2 ओवर में 120 रन पर ही ढेर हो गई। रोहित शर्मा 3 रन, यशस्वी जायसवाल 4 रन, हार्दिक तमोरे 7 रन, कप्तान अजिंक्य रहाणे 12 रन, श्रेयस अय्यर 11 रन , तनुश कोटियन 26 रन, शार्दुल ठाकुर 51 रन, शिवम दूबे, मोहित अवस्थी और शम्स मुलानी खाता भी नहीं खोल सके। जम्मू एंड कश्मीर के लिए उमर नजीर ने 4 विकेट, युद्धवीर सिंह चरक 4 विकेट और आकिब नबी डार ने दो विकेट लिए।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%ab%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2/feed/ 0
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को जीत दिलाने में रोहित और विराट अहम भूमिका निभाएंगे : मोहम्मद कैफ  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%ab%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%ab%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4/#respond Wed, 22 Jan 2025 08:27:09 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7882 नई दिल्ली, 22 जनवरी: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम के कप्तान एवं दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ की है। उनका मानना है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को जीत दिलाने में रोहित शर्मा और विराट कोहली अहम भूमिका निभाएंगे। दोनों सफेद गेंद के बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

कैफ ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा और विराट कोहली अहम योगदान देंगे। रोहित 37 साल के हैं और कोहली 36 साल के हैं। दोनों लंबे समय तक नहीं खेलने वाले हैं। जितना भी खेलें, उनके लिए प्रार्थना करें, उनका समर्थन करें। वे दो बेहतरीन सफेद गेंद के खिलाड़ी हैं। मुझे विश्वास है कि वे जितना भी खेलेंगे अच्छा खेलेंगे। अगर वे अच्छा खेलते हैं, तो आप दुबई में मैच जीतेंगे। रोहित तेज बल्लेबाजी करके आपको शुरुआत देते हैं और विराट कोहली उस शुरुआत का इस्तेमाल कर आखिर तक बल्लेबाजी करते हैं और रन बनाते हैं, तो ऐसे दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को प्यार दो। चैंपियंस ट्रॉफी में इनका बड़ा रोल होने वाला है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा का हालिया टेस्ट फॉर्म भले ही बहुत अच्छ न रहा हो लेकिन 2023 के विश्व कप में दोनों ने कमाल का खेल दिखाया था। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी को होगी और 9 मार्च तक पाकिस्तान और यूएई में आयोजित की जाएगी। भारतीय टीम हाइब्रिड मॉडल के तहत यूएई में अपने मैच खेलेगी। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में 15 मैच होंगे। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला दो चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%ab%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4/feed/ 0