Roadies – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Fri, 31 Jan 2025 09:01:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Roadies – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 नेहा धूपिया ‘रोडीज़’ के सेट पर हुईं बेहोश, बाद में जारी रखी शूटिंग  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8/#respond Fri, 31 Jan 2025 09:00:59 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8604 अभिनेत्री नेहा धूपिया हाल ही में ‘रोडीज’ के नए सीजन की शूटिंग के दौरान बेहोश हो गईं, जिससे उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है। नेहा पिछले एक महीने से लगातार अलग-अलग शहरों और छोटे कस्बों में रोडीज के ऑडिशन के लिए सफर कर रही थीं। इस दौरान वह अपने परिवार और बच्चों से दूर रहीं। इस घटना को शो के प्रोमो में दिखाया गया, जिसमें नेहा सेट पर अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो जाती हैं। हालांकि, उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और शूटिंग जारी रखी, जिससे उनकी मज़बूती और पेशेवर अंदाज़ एक बार फिर साबित हुआ।

नेहा ने इस घटना पर बात करते हुए कहा, “यह एक हल्का स्वास्थ्य संबंधित मामला था, लेकिन अब मैं पूरी तरह ठीक हूं और पहले से भी ज़्यादा प्रेरित महसूस कर रही हूं। ‘रोडीज’ हमेशा से सीमाओं को लांघने और अपनी क्षमताओं को साबित करने का मंच रहा है। यह सफर मुझे हर मुश्किल से उबरने की प्रेरणा देता है, और मुझे कोई रोक नहीं सकता।”

शो के प्रोडक्शन टीम के एक सदस्य ने कहा, “नेहा का समर्पण वाकई काबिले तारीफ है। इतने व्यस्त शेड्यूल और सेहत से जुड़ी दिक्कतों के बावजूद उन्होंने अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तरह निभाई और ऑडिशन में पूरा योगदान दिया। बड़े शहरों से लेकर छोटे गांवों तक नेहा पूरी तरह शो के बेस्ट टैलेंट को खोजने में जुटी रहीं।”

नेहा के फैंस राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि उनकी पसंदीदा ‘रोडीज़’ लीडर पूरी तरह फिट और पहले से भी ज्यादा जोश से भरी हुई हैं। आने वाला सीज़न एक्शन, ड्रामा और नेहा की दमदार लीडरशिप से भरपूर होगा, जो न सिर्फ कंटेस्टेंट्स बल्कि दर्शकों को भी प्रेरित करेगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8/feed/ 0
अभिनेता रघु राम ने 14 साल छोटी पत्नी के लिए छोड़ा धूम्रपान https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%98%e0%a5%81-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%87-14-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9b%e0%a5%8b/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%98%e0%a5%81-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%87-14-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9b%e0%a5%8b/#respond Wed, 29 Jan 2025 07:52:07 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8516 ‘रोडीज’ फेम एक्टर रघु राम ने हाल ही में अपनी इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पत्नी के साथ रहने के लिए उन्होंने कुछ आदतें छोड़ दीं। अभिनेता रघु राम और नताली डि लुसियो ने 2018 में शादी की। उन्होंने तेलुगु, ईसाई और कुछ पंजाबी रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ एक अनोखा विवाह किया। हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात की।

चूंकि रघु एक साउथ भारतीय है और नताली एक ईसाई है, दोनों ने शादी के लिए अलग-अलग लिस्ट बनाई थी। चूंकि, यह एक अंतरजातीय विवाह था, इसलिए उन्हें आधिकारिक पंजीकरण के लिए कोर्ट मैरिज भी करनी पड़ी। रघु ने इंटरव्यू में बताया कि उनके स्मोकिंग छोड़ने के पीछे नताली ही मुख्य वजह हैं। रघु बताते है कि नताली धूम्रपान नहीं करती है, इसलिए उसने सिगरेट छोड़ दी, रघु को सिगरेट की लत थी, वह हर दिन एक या दो पैकेट सिगरेट पी जाते थे। जो नताली को पसंद नहीं आई। रघु ने कहा कि इसीलिए उन्होंने धूम्रपान छोड़ दिया।

रघु ने कहा कि जब उनकी और नताली की मुलाकात हुई तो उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। डेटिंग शुरू करने के बाद, उसे पता चला कि नताली धूम्रपान नहीं करती है और उसने कभी भी धूम्रपान करने वाले किसी भी व्यक्ति को डेट नहीं किया है। रघु ने बताया कि नताली को डेट पर ले जाने से पहले उन्होंने सिगरेट पी थी। फिर एक डेट पर नताली को किस करने के बाद उसे सिगरेट की गंध आई और उसके चेहरे से साफ था कि उसे यह पसंद नहीं आया। रघु को एहसास हुआ कि अगर वह नताली के साथ भविष्य चाहते है, तो उसे धूम्रपान छोड़ना होगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%98%e0%a5%81-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%87-14-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9b%e0%a5%8b/feed/ 0