Road accident – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Mon, 17 Feb 2025 10:42:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Road accident – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/#respond Mon, 17 Feb 2025 09:55:38 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9106 कन्नोज: सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। हादसा छिबरामऊ सौरिख रोड पर हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुबह लगभग सात बजे अपने खेत जा रहे युवक को सड़क पार करते समय ट्रक ने रौंद दिया। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने रोड जाम कर दिया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

राजेश यादव (32) पुत्र लाल सिंह यादव निवासी नकट पुर अपने घर से शौच क्रिया के लिए अपने खेतों की ओर जा रहे थे। रोड पार करते समय गांव के सामने सौरिख की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।परिजनों ने रोड जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल अजय अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार राम प्रकाश भी पहुंच गए।पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को 100 शैय्या अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। राजेश न्यू हालैंड एजेंसी पर कार्य करता था। उसकी पत्नी रीता तथा तीन बेटियां स्वेता, मानवी और नृत्या है। तथा उसके चार भाई हैं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/feed/ 0
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/#respond Sat, 15 Feb 2025 08:46:30 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8892 राजगढ़,15 फरवरी: राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर कुरावर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ग्राम पीलूखेड़ी स्थित लालबंगला के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे 52 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल व्यक्ति ने भोपाल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार हाइवे स्थित ग्राम पीलूखेड़ी में लालबंगला के सामने शनिवार सुबह 9:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे माेहम्मद बासिद (52) पुत्र माेहम्मद सोहिल निवासी जहांगीराबाद, भाेपाल काे टक्कर मार दी। वह भोपाल ग्लू केमिकल फैक्ट्री में काम करते थे। सुबह भोपाल स्थित घर से फैक्ट्री के लिए रवाना हुए थे। बस से फैक्ट्री के पास उतरने के बाद सड़क पार कर रहे थे। तभी एक ट्रक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति का नीचे का धड़ पूरी तरह जख्मी हो गया, जिसकी भोपाल ले जाने के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि व्यक्ति पीलूखेड़ी स्थित जिलेटिन कंपनी में कार्यरत था। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। मृतक के छोटे भाई अरबाज खान ने बताया कि वासिद पांच बेटियों के पिता थे। तीन की शादी कर चुके थे, जबकि दो अभी पढ़ाई कर रही हैं। सूचना मिलते ही परिजन पीलूखेड़ी रवाना हुए। वहां से शव भोपाल लाया जा चुका है। हमीदिया अस्पताल में शव का पाेस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी चालक हादसे के बाद में ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/feed/ 0
श्रीलंका में सड़क हादसा, 4 राष्ट्रपति सुरक्षा अधिकारी घायल https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a4%be-4-%e0%a4%b0/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a4%be-4-%e0%a4%b0/#respond Sat, 01 Feb 2025 07:23:47 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8657 कोलंबो, 01 फरवरी: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आज सुबह राष्ट्रपति सुरक्षा प्रभाग का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा 70वें किलोमीटर पोस्ट के पास थलावा-ए28 रोड पर हुआ। हादसे में राष्ट्रपति सुरक्षा प्रभाग के चार अधिकारी घायल हो गए।

डेली मिरर के अनुसार, यह वाहन सड़क से उतरकर बिजली के खंभे से टकरा गया। दुर्घटना के समय राष्ट्रपति सुरक्षा प्रभाग के चार पुलिस अधिकारी वाहन में थे। चारों को चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए पहले थलावा अस्पताल ले जाया गया। वहां से इनको अनुराधापुरा टीचिंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि आज से 10 साल पहले 10 सितंबर, 2015 को हुए सड़क हादसे में राष्ट्रपति सुरक्षा प्रभाग के पांच अधिकारियों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। यह हादसा मिनुवांगोडा-कोलंबो रोड पर मिरिसवाटे के पास हुआ था।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a4%be-4-%e0%a4%b0/feed/ 0
बीती रात हुए सड़क हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत 7 घायल https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87/#respond Wed, 29 Jan 2025 07:05:03 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8494 अमेठी, 29 जनवरी: अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर स्थित अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिशुंडी में बीती रात संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और रोडवेज बस में जोरदार टक्कर हो गई। जिसके चलते बोलेरो के परख़च्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार कुल 9 श्रद्धालुओं में से 2 श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई। जबकि सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज प्रतापगढ़ में चल रहा है।

रामगढ़ थाना प्रभारी यजेंद्र पटेल ने बताया कि बीती रात सिद्धार्थ नगर जनपद से श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो गाड़ी प्रयागराज संगम स्नान के लिए जा रही थी। जैसे ही वह अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर स्थित अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के पास पहुंची तभी प्रयागराज की ओर से आ रही रोडवेज बस को ओवरटेक कर रही बोलेरो का पिछला हिस्सा बस से टकरा गया जिसके चलते बोलेरो अनियंत्रित होकर बस के सामने आ गई। जिसके कारण बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

घटना के वक्त बोलेरो में नौ लोग सवार थे। यह सभी श्रद्धालु थे जो मौनी अमावस्या पर संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से स्थानीय अस्पताल भेजा गया जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सात श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए प्रतापगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया है। मरने वालों में माला देवी उर्फ प्रमिला पत्नी सुरनाथ वर्मा ग्राम व पोस्ट सही कनपुरवा बड़ा पोस्ट बलदला थाना कौरहा जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। जबकि दूसरे मृतक श्रद्धालु के नाम पता की जानकारी नहीं हो पाई है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87/feed/ 0
अनियंत्रित वाहन ने छह  को मारी टक्कर , एक की मौत https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae/#respond Tue, 28 Jan 2025 11:37:11 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8468 हजारीबाग, 28 जनवरी: हजारीबाग पटना मार्ग के डीवीसी चौक के पास भारत सरकार लिखा एसयूवी वाहन ने छह लोगों को टक्कर मार दी । घटना मंगलवार की है। इसमें इब्राहिम अंसारी(22) की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

जानकारी के अनुसार अनियंत्रित एक्सयूवी वाहन झील की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही थी।वाहन ने पांच अन्य अलग अलग लोगों को ठोकर मारते हुए फरार हो गई। पांच अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वाहन को नगवां टोल प्लाजा के पास लोगों द्वारा पकड़ लिया गया है। मृतक के परिजनों ने डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित ट्रैफिक थाना के पास सड़क जाम कर दिया है। आक्रोशित परिजन वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

उग्र लोगों ने कई बाइक सवार लोगों पर लाठियां भी बरसाया। इधर सड़क जाम देखते ही ट्रैफिक पुलिस भी अपने कार्यालय से फरार हो गए। उग्र लोगों द्वारा हजारीबाग यातायात पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। समाचार लिखे जाने तक रांची पटना मार्ग जाम है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae/feed/ 0
शाहजहांपुर : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार बरातियों की मौत https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95/#respond Sat, 25 Jan 2025 06:35:51 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8169 शाहजहांपुर, 25 जनवरी: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर शुक्रवार देर रात ट्रक और कार की भिड़ंत में चार बरातियाें की मौत हाे गयी। दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गयी है।

अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर कटीयूली गांव स्थित एमपी गुजरात ढाबा के पास रात करीब ग्यारह बजे जलालाबाद की तरफ जा रहे ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव दहेना निवासी राहुल (25), गौरा गांव निवासी विनय शर्मा (27), आकाश (22) और गोपाल (24) की मौके पर ही माैत हो गई। जबकि गौरा निवासी रोहित (30) तथा ठिंगरी निवासी रजत (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर माैके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों की राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यह सभी लोग गौरा गांव से कटीयूली एक बारात में शामिल होने आए थे। वापस घर जाते समय उनके साथ यह हादसा हो गया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95/feed/ 0
लखनऊ: दो मार्ग दुर्घटनाओं में पांच की मौत, आठ घायल https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%8a-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%98%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%8a-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%98%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82/#respond Fri, 24 Jan 2025 07:14:29 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8063 लखनऊ, 24 जनवरी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार की देर रात को हुए दो मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। बीबीडी थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया कि इंदिरानगर स्थित किसान पथ के पास एक ट्रक ने दो कारों को टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोग घायल हो गये। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी वैन सवार शहजाद, चिनहट निवासी लालता प्रसाद की पत्नी किरन यादव (38), कुंदन और हिमांशु के रूप में की है। वहीं, शाहजहांपुर का रहने वाला राजन, बरेली की तस्लीम व शकील, रामपुर के इंतजार, चिनहट के लाले यादव, अमरोहा के शाहरुख और कन्नौज निवासी सुशील घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से सभी वाहनों को सड़क हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिवार को देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसी तरह मलिहाबाद थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली वाटर पार्क के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार रहीमाबाद के औलियाखेड़ा निवासी आकाश रावत (26) की मृत्यु हो गई। वहीं, राजकुमार गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%8a-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%98%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82/feed/ 0
फरीदाबाद : ट्रैक्टर ने मारी स्कूटी को टक्कर, दो युवकों की मौत https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0/#respond Thu, 23 Jan 2025 10:24:48 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8012 फरीदाबाद, 23 जनवरी: फरीदाबाद में गुरुवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसे में दो नवयुवकों की मौत हो गई। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान एसजीएम नगर के पटेल चौक निवासी जीशान उर्फ टुकटुक और शिवम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय जीशान उर्फ टुकटुक और शिवम फरीदाबाद में एक नंबर मार्केट में कपड़े की दुकान में काम करते थे और किसी काम से निकले थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया। जांच में पता चला कि स्कूटी गुरुग्राम से रजिस्टर्ड थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सडक़ पर डिवाइडर होता तो यह दुर्घटना टल सकती थी। उन्होंने पूर्व विधायिका सीमा त्रिखा पर सडक़ का काम पूरा न करवाने का आरोप लगाया। साथ ही, लोगों ने पियूष महिंद्रा मॉल द्वारा सडक़ पर अवैध अतिक्रमण का भी मुद्दा उठाया, जिस पर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में तीन नंबर चौकी इंचार्ज सोमपाल ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान से अस्पताल में भिजवा दिया मौके से ट्रैक्टर और स्कूटी को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं दूसरी ओर मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है और पोस्टमॉर्टम की आगे कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0/feed/ 0
पलवल :  तेज रफ्तारी ने ली युवक की जान, हादसे में मौत https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%b2-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%81/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%b2-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%81/#respond Mon, 20 Jan 2025 11:17:15 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7730 पलवल, 20 जनवरी: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सड़क क्रॉस करने समय व्यक्ति को अज्ञात वाहन द्वारा कुचलने का मामला सामने आय़ा है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म कर अपने घर बल्लभगढ़ जा रहा था। हादसा रविवार रात का है। गदपुरी थाना प्रभारी मुकेश कुमार के मुताबिक, मृतक के भतीजे रिकेश कुमार कुशवाहा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

रिकेश ने बताया कि वह सजंय कॉलोनी बल्लभगढ़ में रहता है और उनके ताऊ प्रमोद कुमार पृथला गांव स्थित ऑटो लैक कंपनी में काम करते थे। हादसे के बाद कंपनी के कर्मचारी तुरंत प्रमोद कुमार को जिला नागरिक अस्पताल पलवल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही गदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गंगापुर गांव का रहने वाला था। पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है। हिट एंड रन के इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%b2-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%81/feed/ 0
चंदौली सड़क हादसे में दो होमगार्डों की मौत https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b/#respond Mon, 20 Jan 2025 11:04:07 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7720 चंदौली,20 जनवरी: जिले में पड़ाव जलीलपुरा पुलिस चौकी के पास सोमवार को खड़े ट्रेलर वाहन में तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दाे होमगार्डों की मौत हो गई। सूचना पर मुगलसराय पुलिस भी मौके पर पहुंची।

वाराणसी जाल्हूपुर निवासी होमगार्ड सुरेश विश्वकर्मा (47), राम नारायण पांडेय (44) पं.दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से महाकुंभ की ड्यूटी कर अलसुबह बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सुरेश विश्वकर्मा चला रहा था। दोनों जैसे ही पड़ाव जलीलपुर पहुंचे, अचानक खड़े ट्रेलर वाहन से टकरा गए। हादसे में सुरेश विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामनरायण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रामनरायण को बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर दोनों होमगार्डों के परिजन आनन—फानन में बीएचयू पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b/feed/ 0