Republic Day – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Sat, 25 Jan 2025 08:14:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Republic Day – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट, पुलिस कर रही चेकिंग  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%87/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%87/#respond Sat, 25 Jan 2025 08:14:30 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8204 लखनऊ, 25 जनवरी: गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट घोषित किया गया है। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की जा रही है। शनिवार की शाम को यूपी की सीमाओं को सील कर ​दिया जाएगा और ड्रोन कैमरे से नजर रखा जाएगा।

पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने गणतंत्र दिवस के जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस कमिश्नरों को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त और दूरूस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिलों में निकलने वाली तिरंगा यात्रा, रैली में पुलिस व्यापक सुरक्षा के इंतजाम करें। यात्रा के दौरान मार्ग पर पड़ने वाली इमारत, भवनों पर रूप टॉफ ड्यूटी लगायी जाए।

सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए ड्रोन जैसी उड़ान वस्तुओं पर कड़ी नजर रखी जाए। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और राज्य में सुरक्षा के हर पहलू पर ध्यान दें।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%87/feed/ 0
26 जनवरी कल, कर्तव्य पथ गणतंत्र दिवस परेड के स्वागत के लिए तैयार  https://rashtriyasamasya.com/26-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%a5-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4/ https://rashtriyasamasya.com/26-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%a5-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4/#respond Sat, 25 Jan 2025 07:27:26 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8189 नई दिल्ली, 25 जनवरी: राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी की सुबह दुनिया भारत की सांस्कृतिक विविधता और सैन्य कौशल को देखेगी। इस साल गणतंत्र दिवस पर संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूरे होने और जनभागीदारी पर विशेष फोकस किया है। समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोलो सुबियंतो होंगे।

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के अनुसार, इंडोनेशिया से 160 सदस्यीय मार्चिंग दल और 190 सदस्यीय बैंड दल भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों के साथ कर्तव्य पथ पर परेड में हिस्सा लेंगे। विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों की 31 झांकियां भाग लेंगी। झांकियों की विषय वस्तु ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ है। राष्ट्रगान के बाद भारतीय संविधान के 75वें वर्ष के आधिकारिक लोगो के बैनर वाले गुब्बारे छोड़े जाएंगे। कार्यक्रम का समापन 47 विमानों के फ्लाईपास्ट के साथ होगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुबह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पारंपरिक बग्गी में कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगी और एक औपचारिक मार्च पास्ट के दौरान सलामी लेंगी। इसमें सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल, सहायक नागरिक बल, एनसीसी और एनएसएस की इकाइयां शामिल होंगी। राष्ट्र और समाज निर्माण में विशेष योगदान करने वालों को सम्मानित करने के लिए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के विशेष मेहमानों को इस कार्यक्रम को देखने के लिए सरकार के विशेष मेहमानों के रूप में आमंत्रित किया गया है। गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत देश के विभिन्न हिस्सों के 300 सांस्कृतिक कलाकार ‘सारे जहां से अच्छा’ संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए करेंगे।

संस्कृति मंत्रालय संगीत नाटक अकादमी के माध्यम से ‘जयति जया ममः भारतम’ शीर्षक से 5000 कलाकारों के साथ 11 मिनट के सांस्कृतिक प्रदर्शन का आयोजन करेगा।

गणतंत्र दिवस समारोह का समापन ‘बीटिंग रिट्रीट समारोह’ के साथ होगा। यह समारोह 29 जनवरी को विजय चौक पर होगा। दिल्ली में बीटिंग रिट्रीट के दिन शाम को 6ः15 बजे बिगुल बजाकर राष्ट्रीय ध्वज को झुका दिया जाएगा। संगीतमय धुन में राष्ट्रगान गाया जाएगा।

गणतंत्र दिवस समारोह का गवाह बनने के लिए राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता के फाइनलिस्ट विद्यार्थियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। फाइनलिस्ट टीमों में से झारखंड की लड़कियों की एक टीम राष्ट्रपति के मंच के सामने प्रदर्शन करेगी और दो टीमें विजय चौक के पास कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के साथ प्रदर्शन करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल अपने आवास पर गणतंत्र दिवस समारोह के एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम कैडेट्स, झांकी कलाकारों और जनजातीय अतिथियों आदि से मुलाकात कर चुके है। दिल्ली कैंट स्थित करियप्पा परेड ग्राउंड में 27 जनवरी को ‘युवा शक्ति-विकसित भारत’ की थीम पर एनसीसी रैली भी होनी है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी एनसीसी की विविध गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

मेट्रो और डीटीसी की फेरी सेवाः 26 जनवरी की सुबह 04:00 बजे से पूरी दिल्ली में दिल्ली मेट्रो का परिचालन शुरू होगा। दिल्ली मेट्रो के पार्किंग स्थल पूरे दिल्ली में नियमित दरों पर शुल्क के आधार पर खुलेंगे। पार्क और राइड योजना की सुविधा इस वर्ष भी रहेगी। आमंत्रित अतिथि अपने वाहन पालिका पार्किंग, कनॉट प्लेस और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पार्किंग क्षेत्र (गेट-14 और 15) में पार्क कर सकेंगे। यहां से वह डीटीसी बसों के माध्यम से फेरी सेवाओं (पिक एंड ड्रॉप) का उपयोग करेंगे। फेरी सेवाएं सुबह 6:00 बजे शुरू होंगी और 8:30 बजे बंद हो जाएंगी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/26-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%a5-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4/feed/ 0
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%9c/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%9c/#respond Wed, 22 Jan 2025 11:12:36 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7939 सोनीपत, 22 जनवरी: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा के सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान राज्य की रेलवे पुलिस(जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत रोहतक से आठ सदस्यीय डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाया गया है, जिसने स्टेशन परिसर, यात्रियों के सामान और ट्रेनों की गहन जांच की। बम निरोधक दस्ते की टीम भी इस अभियान में शामिल है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, उत्तर रेलवे ने 26 जनवरी के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान की पहचान होने पर तत्काल जांच की जा रही है। अभियान का नेतृत्व रोहतक टीम के प्रभारी एएसआई शमशेर सिंह, सोनीपत आरपीएफ के एएसआई महावीर सिंह और जीआरपीएफ प्रभारी नरेश ने किया। सुरक्षा अभियान के तहत लगभग 40 पुलिसकर्मी विभिन्न शिफ्टों में तैनात किए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि अब तक कोई संदिग्धगतिविधि नहीं देखी गई है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे स्टेशन पर आते-जाते समय अपना पहचान पत्र साथ रखें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें। यह अभियान 26 जनवरी तक जारी रहेगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%9c/feed/ 0
गणतंत्र दिवस के लिए विधान भवन के समक्ष परेड का हुआ रिहर्सल https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8/#respond Wed, 22 Jan 2025 09:01:49 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7898 लखनऊ, 22 जनवरी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गणतंत्र दिवस के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इसके मद्देनजर बुधवार को विधान भवन के सामने परेड का रिहर्सल किया गया। परेड देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने रिहर्सल परेड की सलामी ली। इस दौरान जिलाधिकारी विशाख जी समेत कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

विधान भवन के सामने स्कूली बच्चों, पुलिस, पीएसी व एनसीसी टीम ने परेड का रिहर्सल किया। स्कूली बच्चों का डांस देख लोगों ने अपने मोबाइल फोन में तस्वीरें कैद कीं। प्रत्यक्षदर्शी भी परेड का रिहर्सल कर रहे लोगों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। परेड रिहर्सल के लिए विधान भवन से रूट बदला गया है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ड्यूटी करने वाले लोग जाम से जूझते नजर आए। एक घंटे से अधिक समय तक चली परेड रिहर्सल चार बाग, हुसैनगंज बर्लिंग्टन चौराहा, विधान भवन होते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंची।

मंडलायुक्त ने परेड में शामिल बच्चों से कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे दो दिन तक अभ्यास करें और अपनी प्रस्तुति को और बेहतर बनाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर लगातार तैयारियां चल रही हैं। 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8/feed/ 0