Republic Day Parade – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Fri, 24 Jan 2025 09:04:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Republic Day Parade – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 जशपुर के रणजीता स्टेडियम में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पूर्व किया गया अंतिम रिहर्सल https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9c%e0%a4%b6%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%ae/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9c%e0%a4%b6%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%ae/#respond Fri, 24 Jan 2025 09:04:12 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8110 जशपुरनगर,24 जनवरी: जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए आज शुक्रवार काे अंतिम रिहर्सल किया गया। इसमें समूह परेड, बैण्ड, व्यायाम प्रदर्शन, समूह नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशिमोहन सिंह आज के अंतिम रिहर्सल कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि की भूमिका में डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के थे इस दौरान सभी ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का मिनट टू मिनट तैयारियों का निरीक्षण किया।

मुख्य परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे, टू आईसी उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर के अगवाई में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सेना पुरुष, नगर सेना महिला, एनसीसी सीनियर, एनसीसी जूनियर बालक, एनएसएस बालिका, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, बालिका क्रीड़ा परिसार, संत जेवियर शांति भवन के छात्रों एवं बैण्ड दल के दस टुकड़ियां गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल परेड किया। स्कूली बच्चों ने आकर्षक पीटी परेड एव संस्कृतिक कार्यक्र और मलखम का रिहर्सल किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासन के दिए गए निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण, मार्च पास्ट एवं सलामी, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय मुख्य समारोह में वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।

कलेक्टर ने शासन द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गरिमामय एवं सादगी पूर्ण ढंग से कार्यक्रम मनाने संबंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करनें के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, जशपुर एसडीएम ओंकार यादव सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डी आर राठिया, जयेश सौरभ टोपनो के द्वारा किया गया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9c%e0%a4%b6%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%ae/feed/ 0
केजीबीवी की 80 छात्राओं के कदमताल से पहली बार गूंजेगी गणतंत्र दिवस की परेड https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-80-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-80-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95/#respond Thu, 23 Jan 2025 09:31:41 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7985 लखनऊ, 23 जनवरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे अभूतपूर्व बदलावों का नतीजा यह है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की 80 छात्राएं इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार भाग लेंगी। ये छात्राएं लखनऊ के मलिहाबाद, चिनहट और सरोजनी नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों से चयनित की गई हैं और वे विधानभवन के सामने आयोजित होने वाली परेड में अपने अनुशासन, प्रतिभा और जोश का प्रदर्शन करती हुई नजर आएंगी।

यह पहली बार है जब कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बन रही हैं। योगी सरकार की यह पहल उन प्रयासों का हिस्सा है जो महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं। इन छात्राओं ने पिछले 10 दिनों से लखनऊ पुलिस लाइन में कड़ी मेहनत की है, ताकि वे परेड में पूरी तरह से तैयार होकर शामिल हो सकें। उनका यह समर्पण और कड़ी मेहनत इस बात का प्रतीक है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

बालिकाओं के लिए ही नहीं, पूरे प्रदेश के गर्व का विषय

अपर राज्य परियोजना निदेशक श्रीमती एकता सिंह ने कहा कि केजीबीवी की बालिकाओं का गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेना केवल उनके लिए ही ऐतिहासिक क्षण नहीं है, बल्कि यह पूरे प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण होगा। विभाग ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि हर बेटी को शिक्षा का समान अवसर मिले और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया जाए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की इन छात्राओं की परेड में भागीदारी यह साबित करती है कि सरकार की योजनाओं से बालिकाओं का आत्मविश्वास और उनका प्रदर्शन बढ़ा है।

प्रदेशभर की बालिकाओं का प्रतिनिधित्व

इन 80 छात्राओं की परेड में भागीदारी न केवल उनके विद्यालयों का गौरव बढ़ाएगी, बल्कि वे प्रदेशभर के 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का प्रतिनिधित्व भी करेंगी। यह कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पढ़ाई कर रही बालिकाओं के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। इन बालिकाओं के अनुशासन, मेहनत और समर्पण ने उन्हें यह अवसर प्रदान किया है। ज्ञात हो कि योगी सरकार ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के माध्यम से प्रदेश के वंचित वर्ग की बेटियों को शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान किए हैं, जिससे आज ये बालिकाएं अपने स्कूलों और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

शिक्षा और खेल में उत्कृष्टता का नमूना है: महानिदेशक स्कूल

महानिदेशक स्कूल कंव्हान वर्मा ने कहा कि केजीबीवी की इन छात्राओं की परेड में भागीदारी केवल उनके शारीरिक और मानसिक कौशल का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी उत्कृष्टता को भी रेखांकित करती है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का उद्देश्य वंचित वर्ग की बालिकाओं को शिक्षा और विकास के बेहतर अवसर प्रदान करना है। इन छात्राओं ने इस उद्देश्य को साकार कर दिखाया है।

गणतंत्र दिवस परेड में एक नया इतिहास: मुकेश

डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मुकेश सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग ने एक नया इतिहास रचा है। लखनऊ में गणतंत्र दिवस समारोह की परेड रिहर्सल में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं विशेष आकर्षण का केंद्र बनीं। उनके अनुशासन, जोश और तैयारी ने सभी को प्रभावित किया। उनके इस प्रयास ने न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का काम किया है। यह पल हर उस छात्रा के लिए प्रेरणा बनेगा जो शिक्षा और मेहनत के जरिए अपने सपनों को पूरा करना चाहती है।”

बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘अब बेटियां पीछे नहीं हैं’

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा, “केजीबीवी की इन छात्राओं ने साबित कर दिया है कि अगर शिक्षा और अवसर मिले, तो वंचित वर्ग की बेटियां भी बड़े से बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं। योगी सरकार की योजनाओं और प्रयासों के कारण आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बेटियां न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में भी अपनी छाप छोड़ रही हैं। इन बालिकाओं ने यह संदेश दिया है कि अब बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेंगी और वे हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।’

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-80-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95/feed/ 0