Rashtriya Rangshala Camp – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Wed, 22 Jan 2025 10:56:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Rashtriya Rangshala Camp – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 उत्तराखंड को गणतंत्र दिवस झांकी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5/#respond Wed, 22 Jan 2025 10:56:30 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7931 देहरादून, 22 जनवरी: नई दिल्ली के राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य ने अपनी लोक संस्कृति का शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों और मंत्रालयों की झांकियों के कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेशों की सांस्कृतिक धरोहर को प्रस्तुत किया।

गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य की झांकी के कलाकारों को यह सम्मान दूसरी बार प्राप्त हुआ है। इससे पहले 2018 में उत्तराखंड की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ था।

बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं टीम लीडर के.एस.चौहान के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य से 16 कलाकार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड झांकी में भाग ले रहे हैं। राज्य के सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं टीम लीडर के.एस. चौहान ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार आते हैं। इन कलाकारों से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता कराई जाती है जिसमें एक दल को केवल 3ः30 मिनट का समय दिया जाता है। निर्धारित समय में अपने अपने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करने होते हैं। जिसमें,उत्तराखंड राज्य के कलाकारों ने “प्रसिद्ध जागर गायन एवं लोकनृत्य छपेली” इस प्रतियोगिता में प्रस्तुत की गयी। जिसको भारत सरकार की ओर से गठित समिति ने पुरस्कार के लिए चयनित किया। इस “प्रसिद्ध जागर गायन एवं लोकनृत्य छपेली” में उत्तराखंड राज्य की लोक संस्कृति की झलक को समिति की ओर से बहुत पसंद किया गया,जिसके कारण उत्तराखंड राज्य को यह पुरस्कार प्राप्त हो सका।

केएस चौहान ने कहा कि झांकी के कलाकरों ने 14 जनवरी, 2025 से प्रतिदिन कठोर अभ्यास कर इस उपलब्धि को प्राप्त किया है। देश में दूसरे स्थान पर पहुंचकर यह पुरस्कार पाना उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव की बात है। इस पुरस्कार के मिलने से राज्य की झांकी में प्रतिभाग कर रहे कलाकार बहुत प्रफुल्लित है।

इस प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त होने से उत्तराखंड राज्य के कलाकार अब 26 जनवरी के बाद राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास एवं उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और जनजातीय मंत्री के समक्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस परेड में इस वर्ष उत्तराखंड राज्य की ओर से “सांस्कृतिक विरासत व साहसिक खेल” की थीम पर झांकी का प्रदर्शन कर्तव्य पथ पर किया जाएगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5/feed/ 0