Rajasthan – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Sat, 25 Jan 2025 07:16:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Rajasthan – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 राजस्थान में चार दिन तेज सर्दी का अलर्ट, कई जिलों में जमीं ओस की बूंदें https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b8/#respond Sat, 25 Jan 2025 07:16:54 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8186 जयपुर, 25 जनवरी: राजस्थान में तेज सर्दी का दौर अगले चार दिन और जारी रहेगा। इस बीच तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा, जिससे उत्तरी हवाओं का असर रहेगा। कड़ाके की सर्दी से लोगों को 28 जनवरी से राहत मिलने की संभावना है।

शनिवार सुबह जयपुर, उदयपुर, चूरू समेत कई जिलों में पाला पड़ने जैसी स्थिति रही। ग्रामीण क्षेत्र में ओस की बूंदें जम गईं। पश्चिम से आने वाली हवा सक्रिय होगी और तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कड़ाके की सर्दी का ये आखिरी सप्ताह रह सकता है। इसके बाद सर्दी धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में तेज सर्दी का असर 27 जनवरी तक रहेगा। 28 जनवरी से राज्य में उत्तरी की जगह पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। इससे राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में कड़ाके की सर्दी का ये आखिरी दौर हो सकता है। 28 जनवरी के बाद से राज्य में धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होने लगेगा। हालांकि हल्की सर्दी फरवरी के दूसरे सप्ताह तक रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के मुताबिक, राजस्थान में अगले चार दिन आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान में दाे डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। सुबह-शाम कई शहरों में सर्दी थोड़ी तेज रहेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहने से तेज धूप निकलेगी।

पिछले 24 घंटे में जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर समेत तमाम शहरों में आसमान साफ रहा और दिन तेज धूप रही। सभी शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस जालोर में मापा गया।

जैसलमेर में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 25.4, बाड़मेर में 25.7, चित्तौड़गढ़ में 25.6, अजमेर में 24.5, जयपुर में 24, पिलानी में 25, कोटा में 23.5, उदयपुर में 22.2, बीकानेर में 24.2, चूरू में 24 और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

अजमेर, जयपुर, भीलवाड़ा, टोंक, कोटा, करौली समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। शुक्रवार को सबसे कम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस सीकर के पास फतेहपुर में दर्ज हुआ। जयपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 10.6, कोटा में 10.4, जोधपुर में 13.2, फलोदी में 10.6, डूंगरपुर में 12.8, जालोर में 11.1 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया। शेष सभी शहरों में कल न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b8/feed/ 0