Raipur – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Tue, 25 Feb 2025 07:55:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Raipur – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 छत्तीसगढ़ की सेंट्रल जेल में कैदियों ने संगम के पवित्र जल से किया स्नान https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%b2/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%b2/#respond Tue, 25 Feb 2025 07:55:15 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9285 रायपुर/25 फ़रवरी: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल में आज मंगलवार काे एक अनोखा नजारा देखने को मिला है। यहां के कैदियों के लिए महाकुंभ से लाए गए पवित्र संगम जल से स्नान की विशेष व्यवस्था की गई। इस विशेष अवसर पर प्रदेश के 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल के कैदी आज सुबह 8 बजे गंगाजल से स्नान किया। जिससे उन्हें आध्यात्मिक शुद्धि का अवसर मिला। जेल प्रशासन द्वारा यह आयोजन कैदियों को धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया।

उल्लेखनीय है कि गंगाजल छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में महाकुंभ से कैदियों के लिए लाया था। कैदियों ने इस स्नान के माध्यम से मानसिक और आत्मिक शांति की प्राप्ति की आशा जताई। इस आयोजन के लिए जेल परिसर में विशेष रूप से टैंक और कुंड बनाए गए।जिनमें विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ गंगा नदी का पवित्र जल भरा गया। इन कुंडों में गुलाब की पंखुड़ियां भी डाली गईं, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। इस पवित्र स्नान के दौरान कैदियों ने “हर-हर गंगे” के जयघोष किए और धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत माहौल बना रहा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%b2/feed/ 0
रायगढ़ में करंट से फिर एक हाथी की मौत https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b9/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b9/#respond Tue, 21 Jan 2025 11:52:18 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7852 रायपुर, 21 जनवरी: जिले में एक बार फिर से करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त मामला धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम क्रोंधा के जंगल में बीती रात करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव के ग्रामीण ने अपनी फसल रखवाली के खेत में करंट प्रवाहित तार लगाया था जिसके संपर्क में आने से उक्त हाथी की मौत हुई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से गौतमी हाथी का दल विचरण कर रहा था इसी दल में से एक हाथी की मौत हुई है। गांव के ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वन विभाग के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों कुल 68 हाथी अलग-अलग रेंज में विचरण कर रहे हैं। खडगांव परिसर में 18 गौतमी दल बीती रात विचरण कर रहा था इसी दल में से एक हाथी क्रोंधा पहुंच गया था और यहां उसकी मौत हो गई। हाथियों के इस दल पर वन विभाग की टीम के अलावा हाथी मित्र दल के सदस्य लगातार निगरानी कर रहे हैं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b9/feed/ 0
महाकुंभ के लिए छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए आठ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc/#respond Mon, 20 Jan 2025 08:56:46 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7694 रायपुर, 20 जनवरी: महाकुंभ के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए रायगढ़, दुर्ग और बिलासपुर से वाराणसी के लिए 8 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किये जाने की जानकारी दी है। यह ट्रेनें 25 जनवरी से 24 फरवरी के बीच अलग-अलग दिनों में चलाई जाएगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इससे करोड़ों श्रद्धालुओं को महाकुंभ के पवित्र स्नान का सपना पूरा करने का मौका भी देगा। छत्तीसगढ़ से वाराणसी तक की यह पहल श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगी, जिससे उनकी यात्रा सुगम और आरामदायक होगी।

महाकुंभ के लिए जिन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा उसमें ट्रेन नंबर 08251 रायगढ़ – वाराणसी कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 14:00 आगमनः 10:00बजे , यात्रा दिनांक: 25 जनवरी 2025 को ,ट्रेन नंबर 08252 वाराणसी – रायगढ़ कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 10:50 बजे आगमन : 05:25बजे , यात्रा दिनांक: 27 जनवरी 2025 शामिल हैं।

इसी तरह ट्रेन नंबर 08791 दुर्ग – वाराणसी कुंभ स्पेशल 13:50 आगमनः 10बजे , यात्रा दिनांक: 8 फरवरी को ,ट्रेन नंबर 08792 वाराणसी – दुर्ग कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 10:50 आगमनः 05:30, यात्रा दिनांक: 10 फरवरी 2025 का परिचालन होगा ।

ट्रैन नंबर 08795 दुर्ग – टुंडला कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 19:20 आगमन: 20:15, यात्रा दिनांक: 15 फरवरी 2025और ट्रेन नंबर 08796 टुंडला – दुर्ग कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 16:00 आगमनः 18:20, यात्रा दिनांक: 17 फरवरी 2025 का परिचालन किया जायेगा।

ट्रेन नंबर 08253 बिलासपुर – वाराणसी कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 08:15 आगमनः 10:00, यात्रा दिनांक: 22 फरवरी 2025 तथा ट्रेन नंबर 08254 वाराणसी – बिलासपुर कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 10:50 आगमनः 10:40, यात्रा दिनांक: 24 फरवरी 2025 का परिचालन किया जायेगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc/feed/ 0