Prostitution in hotel – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Fri, 31 Jan 2025 08:29:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Prostitution in hotel – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 गोरखपुर के 5 होटलों में चल रहा देह व्यापार https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-5-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%b0/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-5-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%b0/#respond Fri, 31 Jan 2025 08:29:22 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8583 गोरखपुर जिले के पांच और होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। व्हाट्सएप पर फोटो दिखाने के साथ ही रेट तय करने के बाद लडकियों को इन होटलों में पहुंचाया जाता था। इस काम में संलिप्त होटल में काम करने वाले तीन दलालों को रामगढताल पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार किया है। हुक्का बार संचालक अनिरूध्द ओझा के मोबाइल के व्हाट्सएप चैट की जांच के बाद देह व्यापार में लिप्त तीनों आरोपियों का नाम सामने आया था। इनसे पूछताछ और व्हाट्सएप चैट से देह व्यापार की बात खुलकर सामने आई है। पुलिस नें पांचों होटलों के खिलाफ भी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। इसके बाद कारवाई की जाएगी।

पकडे गए आरोपितों की पहचान राजन उर्फ वसीम अहमद, पुत्र सलीम अहमद निवासी ग्राम अहरा थाना मुण्डेरवा बस्ती, विमल विश्र्वकर्मा पुत्र गुड्डू विश्र्वकर्मा और सूरज विश्र्वकर्मा पुत्र राकेश विश्र्वकर्मा निवासी बरवा सरखण्ड थाना बघौली हरदोई के रूप में हुई है। गुरूवार को पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। आरोपितों कें खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक जिन पांच होटलों केे नाम सामने आ रहे हैं, उनमें चार गीडा और एक मोहद्दीपुर इलाके में हैं। शाहपुर स्थित हुक्का बार के अंदर तीन किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इसके बाद जब पुलिस ने आरोपियों को पकडकर जांच पडताल शुरू की तो देहव्यापार के धंधे का राज खुलने लगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-5-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%b0/feed/ 0