Prime Minister Modi – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Mon, 20 Jan 2025 06:37:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Prime Minister Modi – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आयेंगे महाकुम्भ, मुख्यमंत्री ने जारी किया दिशा निर्देश https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80/#respond Mon, 20 Jan 2025 06:37:42 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7655 महाकुम्भ नगर, 20 जनवरी

महाकुम्भ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन की संभावनाएं बन रही हैं। इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान के दौरान भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाकुंभ का भ्रमण और अधिकारियों के साथ समीक्षा किया। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री सहित अनेक गणमान्य जनों का प्रयागराज आगमन को प्रस्तावित बताते हुए इसके लिए सभी तैयारी पूरी रखने का निर्देश दिए।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80/feed/ 0
प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे तीन मोतीलाल नेहरू मार्ग, मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि https://rashtriyasamasya.com/prime-minister-modi-reached-3-motilal-nehru-marg-paid-tribute-to-manmohan-singh/ https://rashtriyasamasya.com/prime-minister-modi-reached-3-motilal-nehru-marg-paid-tribute-to-manmohan-singh/#respond Fri, 27 Dec 2024 06:04:30 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7373 नई दिल्ली। लुटियंस दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग के बंगला नंबर-तीन पर आज सुबह से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सिंह को श्रद्धांजलि देने कुछ देर पहले पहुंचे। उन्होंने पुष्पगुच्छ अर्पित करते हुए दिवंगत नेता के परिजनों को शोक की इस घड़ी में ढांढस बंधाया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा ने भी तीन मोतीलाल नेहरू मार्ग पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। सिंह का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कल रात निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। तीन मोतीलाल नेहरू मार्ग के बाहर पुलिस ने सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया है। केंद्र सरकार ने देश में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/prime-minister-modi-reached-3-motilal-nehru-marg-paid-tribute-to-manmohan-singh/feed/ 0
प्रधानमंत्री मोदी ने एमटी वासुदेवन नायर के निधन पर व्यक्त किया शोक https://rashtriyasamasya.com/pm-modi-expressed-condolences-on-the-demise-of-mt-vasudevan-nair/ https://rashtriyasamasya.com/pm-modi-expressed-condolences-on-the-demise-of-mt-vasudevan-nair/#respond Thu, 26 Dec 2024 07:53:29 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7335 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलयालम सिनेमा और साहित्य की सम्मानित हस्तियों में से एक एम.टी. वासुदेवन नायर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एम.टी. वासुदेवन नायर के कार्यों ने मानवीय भावनाओं के गहन अध्ययन के साथ कई पीढ़ियों को आकार दिया है और भविष्य में भी लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, “मलयालम सिनेमा और साहित्य की सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक श्री एमटी वासुदेवन नायर जी के निधन से दु:खी हूं। मानवीय भावनाओं के गहन अध्ययन के साथ उनके कार्य ने कई पीढ़ियों को आकार दिया है और भविष्य में भी लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने मूक और वंचित वर्ग के लोगों को आवाज़ भी दी। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।”
उल्लेखनीय है कि एमटी वासुदेवन नायर का बुधवार रात 10 बजे कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/pm-modi-expressed-condolences-on-the-demise-of-mt-vasudevan-nair/feed/ 0