President Draupadi Murmu – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Sat, 01 Feb 2025 09:00:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png President Draupadi Murmu – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 राष्ट्रपति ने अमृत उद्यान का उद्घाटन किया https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a4-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a4-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be/#respond Sat, 01 Feb 2025 09:00:33 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8682 नई दिल्ली, 1 फ़रवरी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को अमृत उद्यान के शीतकालीन संस्करण का उद्घाटन किया। अब यह 2 फरवरी से आम जनता के लिए खुल जाएगा। इस वर्ष ट्यूलिप के साथ-साथ आगंतुक 140 विभिन्न प्रकार के गुलाब और 80 से अधिक अन्य फूल देख सकेंगे।

राष्ट्रपति भवन की ओर से आज जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। लोग सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच उद्यान में जा सकेंगे। सप्ताह में एक दिन प्रत्येक सोमवार को उद्यान रखरखाव के लिए बंद रहेगा। उद्यान 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान के कारण, 20 और 21 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में दो दिवसीय विजिटर्स कॉन्फ्रेंस तथा 14 मार्च को होली के कारण बंद रहेगा।

अमृत उद्यान मार्च में चार दिन विशेष श्रेणियों के लिए खुलेगा। इसमें 26 मार्च दिव्यांगों के लिए, 27 मार्च रक्षा, अर्धसैनिक और पुलिस बलों के कर्मियों के लिए, 28 मार्च महिलाओं और आदिवासी महिला एसएचजी के लिए और 29 मार्च वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित है।

उद्यान में बुकिंग और प्रवेश निःशुल्क है। ऑनलाइन बुकिंग राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर की जा सकती है। वॉक-इन आगंतुकों को राष्ट्रपति भवन के गेट के पास सुविधा काउंटर या स्वयं सेवा कियोस्क पर अपना पंजीकरण कराना होगा।

सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा। यह गेट नॉर्थ एवेन्यू से राष्ट्रपति भवन के नजदीक है। आगंतुकों की सुविधा के लिए, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे के बीच हर 30 मिनट में उपलब्ध होगी।

बयान में कहा गया है कि आगंतुक अपने साथ मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स-हैंडबैग, पानी की बोतलें और शिशुओं के लिए दूध की बोतलें ले जा सकते हैं। सार्वजनिक मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पीने के पानी, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा।

उद्यान में आने वाले आगंतुक सबसे पहले बाल वाटिका होते हुए प्लुमेरिया थीम गार्डन पहुचेंगे। इसके बाद बोनसाई गार्डन, सेंट्रल लॉन, लांग गार्डन और अंत में सर्कुलर गार्डन देखेंगे। इस दौरान आगंतुक क्यूआर कोड को स्कैन करके किसी भी प्रदर्शन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

राष्ट्रपति भवन 6 से 9 मार्च तक अमृत उद्यान के हिस्से के रूप में विविधता का अमृत महोत्सव भी आयोजित करेगा। इस वर्ष के महोत्सव में दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

राष्ट्रपति भवन के बयान में कहा गया है कि अमृत उद्यान के अलावा, लोग सप्ताह में छह दिन (मंगलवार से रविवार तक) राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय भी देख सकते हैं। वे राजपत्रित छुट्टियों को छोड़कर हर शनिवार को चेंज-ऑफ-गार्ड समारोह भी देख सकते हैं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a4-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be/feed/ 0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया https://rashtriyasamasya.com/president-draupadi-murmu-honoured-17-children-with-the-prime-ministers-national-bal-puraskar/ https://rashtriyasamasya.com/president-draupadi-murmu-honoured-17-children-with-the-prime-ministers-national-bal-puraskar/#respond Thu, 26 Dec 2024 08:14:03 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7342 नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक भव्य समारोह में 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सात श्रेणियों में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए।

सम्मानित बच्चों में सात लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं। राष्ट्रपति ने उन्हें पदक, प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र पुस्तिका देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सबसे कम आयु के पुरस्कार विजेता मास्टर अनीश सरकार कोलकाता से हैं, जो नर्सरी आयु वर्ग में होने के बावजूद विश्व में सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी के रूप में विश्व रैंकिंग हासिल कर चुके हैं।

छत्तीसगढ़ की हेमबती नाग बनीं प्रेरणा
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से आने वाली 15 वर्षीय हेमबती नाग ने राष्ट्रीय स्तर पर जूडो में अपनी पहचान बनाई है। माता-पिता को खोने के बावजूद उन्होंने साहस और कौशल के बल पर यह सफलता हासिल की है, जो लाखों बच्चों के लिए प्रेरणा है।

राष्ट्रपति ने दी बच्चों को बधाई
राष्ट्रपति मुर्मु ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की असाधारण उपलब्धियां देश और समाज के लिए गर्व की बात हैं। उन्होंने बच्चों की क्षमताओं और उनके अद्वितीय गुणों की सराहना करते हुए कहा कि ये बच्चे देश के भविष्य के निर्माता बनेंगे और वर्ष 2047 में भारत की स्वतंत्रता शताब्दी पर देश के प्रबुद्ध नागरिक होंगे।

वीर बाल दिवस पर साहिबजादों को श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति ने इस अवसर पर ‘वीर बाल दिवस’ की भी महत्ता पर प्रकाश डाला और साहिबजादों की स्मृति को नमन किया। उन्होंने कहा, “आप सभी ने जो काम किए हैं, वे असाधारण और आश्चर्यजनक हैं। पूरे देश को आप पर नाज है।”

इस समारोह ने बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें प्रेरित करने की परंपरा को और मजबूत करने का संदेश दिया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/president-draupadi-murmu-honoured-17-children-with-the-prime-ministers-national-bal-puraskar/feed/ 0