Prayagraj-Mirzapur Highway – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Sat, 15 Feb 2025 07:47:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Prayagraj-Mirzapur Highway – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%b9/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%b9/#respond Sat, 15 Feb 2025 07:47:18 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8864 प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर देर रात एक बडा हादसा हो गया। छत्तीसगढ से संगम स्नान के लिए महाकुंभ जा रहे श्रध्दालुओं से भरी एक बोलेरो सामने से आ रही बस से टकरा गई। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड गए। बोलेरो में सवार 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि बस में सवार लोग भी घायल हुए हैं। कुल 19 लोग घायल हैं। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। भीषण हादसे की आवाज से आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में हुई। छत्तीसगढ से श्रध्दालुओं का एक दल बोलेरो से संगम स्नान के लिए प्रयागराज महाकुंभ जा रहा था जबकि बस प्रयागराज से रायगढ जा रही थी। दुर्घटना में बोलेरो सवार सभी लोगों की मौत हो गई। घायलों में बस में सवार लोग भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त करके उनके परिजनों को इसकी सूचना दी जा रही है। सभी मृतक कोरबा के रहने वाले बताए गए हैं। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संभावना जताई जै रही है कि ड्राइवर को रात में नींद की झपकी आई जिस कारण तेज रफ्तार गाडी अनियंत्रित हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद अन्य जानकारी दी जाएगी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%b9/feed/ 0