Prayagraj – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Thu, 27 Feb 2025 06:38:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Prayagraj – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 महाकुंभ का समापन https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%a8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%a8/#respond Thu, 27 Feb 2025 06:38:09 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9371 प्रयागराज/27फरवरी: 45 दिन तक चले महाकुंभ का कल (26 फरवरी) समापन हो चुका है। हालांकि, आज भी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ है। लोग संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। मेले में दुकानें भी लगी हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव संगम पहुंचे। योगी और दोनों डिप्टी सीएम ने अरैल घाट पर झाड़ू लगाई। सभी ने गंगा के कूड़ा-कचरा निकाला। गंगा की पूजा की। योगी दोपहर में गंगा पंडाल में पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और नाविकों को सम्मानित करेंगे।

महाकुंभ के समापन पर पीएम मोदी ने ‘एकता का महाकुंभ-युग परिर्वतन की आहट’ शीर्षक से ब्लॉग लिखा। उन्होंने लिखा- इतना विशाल आयोजन आसान नहीं था। मैं प्रार्थना करता हूं मां गंगा से, मां यमुना से, मां सरस्वती से, हे मां हमारी आराधना में कुछ कमी रह गई हो तो क्षमा करिएगा। श्रद्धालुओं की सेवा में भी कुछ कमी रह गई हो, तो मैं जनता जनार्दन का भी क्षमाप्रार्थी हूं।

योगी और मंत्रियों के कार्यक्रम को देखते हुए कई रास्तों पर पुलिस ने आज भी बैरिकेडिंग कर रखी है। गाड़ियों को मेला क्षेत्र के पास बनी पार्किंग में रोका जा रहा है।

बुधवार को महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अंतिम स्नान था। इस दौरान 1.53 करोड़ ने डुबकी लगाई। वहीं, पूरे महाकुंभ आयोजन के दौरान रिकॉर्ड 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। ये आंकड़ा अमेरिका की आबादी (करीब 34 करोड़) से दोगुना है।

संगम में डुबकी लगाने वालों की यह संख्या 193 देशों की जनसंख्या से ज्यादा है। सिर्फ भारत और चीन की आबादी महाकुंभ आए श्रद्धालुओं से ज्यादा है। योगी सरकार ने दावा किया कि दुनिया में हिंदुओं की आधी आबादी के बराबर लोग यहां आए हैं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%a8/feed/ 0
महाकुम्भ में सुबह से अब तक 24.93 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, स्नान जारी https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ad-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%ac%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%a4%e0%a4%95-24-93/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ad-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%ac%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%a4%e0%a4%95-24-93/#respond Sat, 25 Jan 2025 08:19:58 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8211 महाकुम्भ नगर, 25 जनवरी: प्रयागराज महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के आगमन तेजी से बढ़ गया है। शनिवार सुबह से अब तक पतित पावनी मां गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में 34.93 लाख से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके है। श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है।

महाकुम्भ अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि महाकुम्भ क्षेत्र में रहने वाले 10 लाख से अधिक श्रद्धालु एवं आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या आज 24.93 लाख लोगों ने संगम में डुबकी लगा चुके है और स्नान जारी है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात से श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है। मेले में भीड़ बढ़ चुकी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन पार्किंग में खड़ा करके संगम की ओर पैदल चलते हुए पतित पावनी मां के दर्शन एवं स्नान करने के लिए पहुंच रहें है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ad-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%ac%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%a4%e0%a4%95-24-93/feed/ 0
महाकुम्भ : मेले में बढ़ी भीड़, जन आश्रय स्थल खचाखच भरे, सड़कों पर हर ओर श्रद्धालुओं के जत्थे https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ad-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a5%80/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ad-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a5%80/#respond Sat, 25 Jan 2025 07:38:32 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8195 महाकुम्भ नगर, 25 जनवरी: मौनी अमावस्या के स्नान से पहले महाकुम्भ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को आना लगातार जारी है। संगम की ओर जाने वाली हर सड़क पर सिर ही सिर दिखाई दे रहे हैं। मेला क्षेत्र में बने जन आश्रय स्थल खचाखच भरे हुए हैं। जिनको जन आश्रय स्थल में स्थान नहीं मिला वो खुले आकाश के नीचे रात गुजार रहे हैं। शुक्रवार देर रात को मेला क्षेत्र में हर ओर सिर ही सिर ही दिखाई दे रहे थे। गौरतलब है कि, मौनी अमावस्या के पर्व पर 29 जनवरी को 8 से 10 करोड़ लोगों के प्रयागराज जाने का अनुमान है।

जन आश्रय स्थलों में पैर रखने की जगह नहीं संगम क्षेत्र में बना जन आश्रय स्थल खचाखच भरा हुआ है। रात गुजारने के लिये श्रद्धालु जन आश्रय स्थल की बांउड्री में खुले आसमान के नीचे प्लास्टिक की शीट बिछाकर रात काट रहे हैं। वहीं मेला क्षेत्र के सेक्टर 1 और अन्य क्षेत्रों में बने जन आश्रय स्थलों की कमोबेश यही स्थिति है। भीड़ के सामने मेला प्रशासन के इंतजाम नाकाफी दिख रहे हैं।

10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु लगा चुके डुबकीशुक्रवार को 10 लाख कल्पवासियों और 48 लाख 76 हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। अब तक महाकुंभ में लगभग 10 करोड़ 80 लाख से ज्यादा श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुम्भ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है। बता दें कि आने वाले दिनों में कुछ वीआईपी भी संगम में स्नान करने आ सकते हैं। 27 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएंगे। इसके अलावा एक फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आने की संभावना है।

कक्षा 1 से आठवीं तक के स्कूल ऑनलाइन मोड में चलेंगेमहाकुम्भ मेले की बढ़ती भीड़ को देखते प्रशासन ने फैसला लिया है। जिले में नगर क्षेत्र के कक्षा 1 से आठवीं तक के सभी स्कूल 25 जनवरी से 3 फरवरी तक ऑनलाइन मोड में चलेंगे। नगर क्षेत्र के कक्षा 1 से आठवीं तक के संचालित सभी बोर्डों के मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त अंग्रेजी के साथ ही हिंदी मीडियम के स्कूलों में कक्षाएं ऑनलाइन ही चलेंगी।

बाहरी गाड़ियों के प्रवेश पर रोकमहाकुम्भ में शुक्रवार से बाहरी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। उन्हें निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा। इसे लेकर पुलिसकर्मियों को विशेष निर्देश दिया गया है। यातायात निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि शनिवार और रविवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि महाकुम्भ में लगातार भीड़ बढ़ रही है। वाहनों के दबाव के कारण यातायात बाधित न हो, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

बाहर से आने वाले वाहनों की यहां होगी पार्किंगजौनपुर से प्रयागराज आने वाले वाहन सहसों से गारापुर होते हुए चीनी मिल पार्किंग झूंसी और पूरेसूरदास पार्किंग गारा रोड पर पहुंचेंगे, जहां वाहनों को पार्क कराया जाएगा।

वाराणसी से प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को कनिहार रेलवे अंडरब्रिज से शिवपुर उस्तापुर पार्किंग, पटेल बाग, कान्हा मोटर्स पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।

मीरजापुर से प्रयागराज आने वाले वाहनों को देवरख उपरहार और सरस्वती हाईटेक सिटी पार्किंग तक आने की अनुमति होगी। वहीं, रीवा मार्ग से आने वाले वाहन नैनी एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट और नव प्रयागम् पार्किंग एरिया में खड़े कराए जाएंगे।

कानपुर से प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन नवाबगंज, मलाक हरहर, सिक्सलेन होते हुए बेली कछार और बेला कछार एक या दो में पार्क कराए जाएंगे।

प्रतापगढ़ और लखनऊ से प्रयागराज की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को बेली कछार व बेला कछार दो में खड़ा कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालु ई-रिक्शा समेत अन्य वाहनों से आगे जा सकेंगे।

कौशांबी से प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को नेहरू पार्क व एयरफोर्स मैदान पार्किंग तक ही आ सकेंगे।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ad-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a5%80/feed/ 0
प्रयागराज में कैबिनेट बैठक कर राजनीतिक संदेश देना चाहती है सरकार : अखिलेश https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ac/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ac/#respond Wed, 22 Jan 2025 09:26:43 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7907 लखनऊ, 22 जनवरी: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों के मन में महाकुम्भ को लेकर आस्था है। बहुत सारे लोग हैं, जो गंगा स्नान कर आये होगें और फोटो भी नहीं डाली होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को समाजवादी पार्टी के रामगोविन्द चौधरी, राजेन्द्र चौधरी सहित स्थानीय नेताओं के साथ स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुम्भ और प्रयागराज वो स्थान नहीं, जहां राजनीति — राजनैतिक कार्यक्रम व फैसले लिए जाएं। कैबिनेट ही राजनीतिक है। सरकार राजनीतिक संदेश देना चाहती है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी भूमाफिया बन कर सामने आयी है। किसी भी जिले की रजिस्ट्री चेक कर लीजिए। मेरी बात सही न लगे तो लखनऊ, गोण्डा, अयोध्या की जमीनों की रजिस्ट्री को तत्काल चेक कर ​लीजिए। ये वक्फ की जमीन को केवल कब्जा करना चाहते हैं। विवाद खत्म नहीं करना चाहते हैं। विवाद बढ़ाना चाहते हैं। किस तरह समाज में नफरत फैले, जिसका सहारा लेकर भाजपा के लोग राजनीति कर सकें।

पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सोचिए जो यह फैसला हो गया कि अमेरिका में रहने वाले भारतीय वापस आएंगे तो सरकार क्या करेगी। जो देश के असली सवाल हैं, किसान की आय दोगुनी हुई या नहीं, आधी वाली नौकरी पूरी हुई या नहीं। मीडिया को पैकेज मिलता है, फिर भी मीडिया भ्रष्टाचार दिखाती है। इसके लिए मीडिया को धन्यवाद है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ac/feed/ 0
प्रयागराज महाकुंभ मेले में पहुंचे गौतम अडानी, भंडारे में श्रद्धालुओं को परोसा प्रसाद https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae/#respond Tue, 21 Jan 2025 12:14:58 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7855 प्रयागराज/नई दिल्ली, 21 जनवरी: प्रयागराज महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बीच दिग्‍गज उद्योगपति एवं अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी भी पहुंचे। अडानी ने मंगलवार को महाकुंभ मेले में चल रहे भंडारे में श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद परोसा।

अडाणी इससे पहले महाकुंभ नगर के सेक्टर नंबर 18 स्थित इस्कॉन वीआईपी शिविर में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने महाकुंभ 2025 मेले का दौरा किया है। अडानी ने इस्कॉन के भंडारे में सेवा प्रदान की।

अडानी समूह ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन परोसने के लिए इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के साथ हाथ मिलाया है। इसके तहत महाकुंभ में रोजाना एक लाख लोगों को महाप्रसाद बांटा जाएगा। यह सहयोग महाप्रसाद सेवा पहल का हिस्सा है, जो 26 फरवरी तक चलेगा।

गौतम अडाणी ने एक्‍स पोस्‍ट में लिखा कि अद्भुत, अद्वितीय, एवं अलौकिक! प्रयागराज आकर ऐसा लगा मानो पूरी दुनिया की आस्था, सेवाभाव और संस्कृतियां यहीं मां गंगा की गोद में आकर समाहित हो गयी हैं। कुंभ की भव्यता और दिव्यता सजीव बनाए रखने वाले सभी साधु, संत, कल्पवासी एवं श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर शासन-प्रशासन, सफाई कर्मियों और सुरक्षा बलों को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं। मां गंगा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae/feed/ 0
प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे राजनाथ सिंह ने संगम में लगाई डुबकी https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%87/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%87/#respond Sat, 18 Jan 2025 11:37:03 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7616 महाकुंभनगर,18 जनवरी, केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह श​निवार को प्रयागराज महाकुम्भ पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई। संगम स्नान के बाद पत्रकारों के बातचीत करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि परमात्मा ने मुझे यह अवसर प्रदान किया। आज प्रयागराज, संगम में स्नान करने के बाद मैं स्वयं को बहुत ही कृतार्थ महसूस कर रहा हूं। भारतीयता सांस्कृतिक एवं सनातन धर्म की आध्यात्मिक अनुभूति का यह पर्व है, जो प्राचीन वैदिक खगोलीय घटना पर आधारित है।

रक्षामंत्री ने कहा कि​ यह गंगा, यमुना व सरस्वती के साथ सनातन धर्म की आध्यात्मिक, वैज्ञानिकता और साथ ही साथ सामाजिक समरसता का भी संगम है। विश्व के सबसे बड़े जन समागम का कुशल संचालन जिस तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। मैं यहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके लिए हार्दिक बधाई देता हूं।

राजनाथ सिंह ने संगम स्नान की फोटो अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर भी पोस्ट की है। राजनाथ सिंह के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी व अनिल राजभर के अलावा राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद रहे। राजनाथ सिंह ने संगम स्नान के बाद आरती में भी शामिल हुए। राजनाथ सिंह महाकुंभ में आये संतों से भी भेंट करेंगे।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%87/feed/ 0