Palwal – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Tue, 28 Jan 2025 10:27:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Palwal – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 पलवल में चलती स्कूल वैन से गिरे तीन साल के बच्चे की मौत https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%b8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%b8/#respond Tue, 28 Jan 2025 10:26:45 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8464 पलवल, 28 जनवरी: पलवल में स्कूल वैन से गिरकर तीन साल के बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। वह एक निजी प्ले-वे स्कूल में पढ़ रहा था। बच्चा चलती स्कूली वैन की खिड़की अचानक खुलने से नीचे गिरकर मर गया। हादसे के बाद बच्चे का इलाज कराने की जगह ड्राइवर खून से लथपथ हालत में उसे मां की गोद में छोड़कर फरार हो गया। मां पीछे से चिल्लाती रही कि प्लीज, उसे अस्पताल ले चलो, उसकी हालत खराब है लेकिन ड्राइवर नहीं रुका। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। मां ने कहा कि अगर ड्राइवर उसी वक्त अस्पताल ले जाता तो शायद जान बच जाती।

वहीं ड्राइवर ने बच्चे पर ही चलती वैन की खिड़की खोलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में स्कूल मैनेजमेंट और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। नंगला गांव की रहने वाली रेखा ने मंगलवार को बताया कि मरने वाला उनका 3 साल का बेटा शिवांश था। उसका डीके बचपन स्कूल, हसनपुर में दाखिला करवाया था। जहां वह प्ले ग्रुप में पढ़ता था। रेखा के अनुसार सोमवार को शिवांश की स्कूल से छुट्‌टी हुई। वह वैन से घर लौट रहा था। रास्ते में वह चलती वैन की खिड़की से नीचे गिर गया। दोपहर में अचानक उनके गेट को तेजी से खटखटाया गया। वह बाहर निकली तो शिवांश खून से लथपथ था। बच्चा बेहोश की हालत में भी था। वैन ड्राइवर हरि सिंह ने उन्हें बच्चा पकड़ाया और वहां से फरार हो गया।रेखा ने बताया कि बेटे को इस हालत में देखकर वह बुरी तरह से घबरा गई। उसने शोर मचाकर ड्राइवर को रोकने की कोशिश की ताकि उसे तुरंत अस्पताल ले जा सके लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद परिजन उसे पलवल नागरिक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां ने कहा कि अगर ड्राइवर उसी वक्त उसे अस्पताल ले जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। इस बारे में आरोपी वैन ड्राइवर से स्कूल में पूछताछ की गई तो उसने कहा कि बच्चा वैन में बैठा था। जब उसका घर नजदीक आया तो उसने अचानक चलती हुई वैन की खिड़की खोल दी। इससे वह नीचे गिर गया। जिस वजह से उसे चोट लग गई।

हसनपुर थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने बताया कि शिवांश की मां रेखा की शिकायत पर स्कूल मैनेजमेंट और वैन ड्राइवर हरि सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%b8/feed/ 0
पलवल में भंडारे से लाैट रहे सरपंच व साथी पर फायरिंग https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a5%88%e0%a4%9f/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a5%88%e0%a4%9f/#respond Mon, 20 Jan 2025 11:44:17 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7736 पलवल, 20 जनवरी: पलवल में एक सरपंच और उनके साथी पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है। रविवार की देर शाम को भंडारे से लौट रहे जौहर खेड़ा गांव के सरपंच मनोज और उनके साथियों पर चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में सरपंच मनोज के पैर में तीन गोलियां लगीं, जबकि उनके साथी रॉकी के हाथ में एक गोली लगी। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

घटना महेशपुर में कृष्णा ढाबे के पास हुई, जहां सरपंच मनोज अपने साले मोमेश के कार्यालय के उद्घाटन पर आयोजित भंडारे में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान एक आई-20 कार से आए चार बदमाशों ने सरपंच की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले के बाद बदमाश कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घायल सरपंच मनोज को पहले जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें गुरुनानक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां सोमवार को उनका ऑपरेशन किया गया। रॉकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। परिजनों का कहना है कि मनोज होश में आने के बाद ही घटना के बारे में पूरी जानकारी दे पाएगा, तभी पुलिस को शिकायत देंगे।

डीएसपी नरेश खटाना ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें रविवार की रात सूचना मिली थी कि महेशपुर गांव में कृष्णा ढाबे पर आई-20 कार में सवार होकर आए चार बदमाशों ने कार में सवार चार लोगों पर गोली चलाई, जिनमें से दो को गोली लगी है। जिनका उपचार चल रहा है, अभी उन्होंने कोई शिकायत नहीं दी है, लेकिन पुलिस ने सीआईए की टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a5%88%e0%a4%9f/feed/ 0
पलवल :  तेज रफ्तारी ने ली युवक की जान, हादसे में मौत https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%b2-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%81/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%b2-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%81/#respond Mon, 20 Jan 2025 11:17:15 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7730 पलवल, 20 जनवरी: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सड़क क्रॉस करने समय व्यक्ति को अज्ञात वाहन द्वारा कुचलने का मामला सामने आय़ा है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म कर अपने घर बल्लभगढ़ जा रहा था। हादसा रविवार रात का है। गदपुरी थाना प्रभारी मुकेश कुमार के मुताबिक, मृतक के भतीजे रिकेश कुमार कुशवाहा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

रिकेश ने बताया कि वह सजंय कॉलोनी बल्लभगढ़ में रहता है और उनके ताऊ प्रमोद कुमार पृथला गांव स्थित ऑटो लैक कंपनी में काम करते थे। हादसे के बाद कंपनी के कर्मचारी तुरंत प्रमोद कुमार को जिला नागरिक अस्पताल पलवल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही गदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गंगापुर गांव का रहने वाला था। पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है। हिट एंड रन के इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%b2-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%81/feed/ 0