Noida – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Thu, 27 Feb 2025 06:44:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Noida – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 फर्जी साइन कर अकाउंट से निकाले 10 लाख https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf/#respond Thu, 27 Feb 2025 06:43:22 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9374 नोएडा/27फरवरी: नोएडा में सेक्टर-11 की एक महिला के बैंक खाते से 10 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के चेक चोरी करने के बाद उस पर फर्जी साइन किए और आरटीजीएस के माध्यम से रुपये ट्रांसफर कर लिए। सोमवार शाम को महिला के फोन पर रुपये कटने के मेसेज आए तो फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, जिस खाते में रकम गई है, उसी के आधार पर जांच में जुटी।

सेक्टर-11 में रहने वाली मीनू पुंडीर ने पुलिस को बताया कि घर के पास एक प्राइवेट बैंक के शाखा में उसका अकाउंट है। पीड़िता की उसी बैंक खाते में सैलरी भी आती है। इसी बैंक की सेक्टर-63 में एक शाखा है। इसमें किसी अनजान शख्स ने महिला के चेक चोरी कर उस पर फर्जी साइन किए और 10.5 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कर लिए।

ये रुपये एक साथ किसी फर्म के खाते में गए होने की जानकारी मिली है। जांच करने पर पता चला कि यह रकम सेक्टर-63 स्थित बैंक की शाखा से निकाली गई है। महिला जब अपनी शाखा पहुंची तो बैंक मैनेजर ने उन्हें बताया कि रकम निकालने के लिए उनके चेक का इस्तेमाल किया गया है। रकम आरटीजीएस के माध्यम से अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है। पीड़िता का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति ने चेक बुक से उनका चेक चोरी कर लिया और रकम ट्रांसफर करा दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि केस की जांच के संबंध में सेक्टर-63 स्थित बैंक की शाखा मैनेजर को पत्र लिखकर पूरी जानकारी मांगी गई है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। वहीं, माना जा रहा है कि चेक चोरी करके रकम ट्रांसफर कराने वाला आरोपी पीड़िता का करीबी ही है। उसी ने पीड़िता के मिलते-जुलते हस्ताक्षर चेक पर किए हैं। हालांकि इसकी पुष्टि आरोपी के पकड़े जाने पर ही हो सकेगी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf/feed/ 0
EPFO को लगा दिया लाखों का चूना https://rashtriyasamasya.com/epfo-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%be/ https://rashtriyasamasya.com/epfo-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%be/#respond Wed, 26 Feb 2025 11:35:39 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9342 नोएडा: फर्जी तरीके से रजिस्टर्ड फर्म के नाम पर आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना (ABRY) के तहत कर्मचारी दिखाकर ईपीएफ में 13 लाख रुपये से अधिक ले लिए। 2023 में शुरू हुई जांच के बाद यह फर्जीवाड़ा सामने आया। पता चला कि चोटपुर कॉलोनी सेक्टर-63 में ज्ञान कम्प्यूटर सेंटर के नाम पर फर्म थी। इसने 2021 से 2022 के बीच करीब 26 कर्मचारियों के नाम पर पीएफ में लाभ ले लिया।

जांच करने पर कंपनी की डिटेल फर्जी मिली। इस मामले में थाने और अधिकारियों से शिकायत के बाद सुनवाई नहीं होने पर मामले में कोर्ट में अर्जी दी गई, जहां से आदेश पर प्रोविडेंट फंड कमिश्नर की शिकायत पर सेक्टर-24 थाने में कंपनी के मालिक गौरव सिंह पर केस दर्ज किया गया है।

ABRY योजना के तहत रजिस्टर्ड कंपनी को सरकार की तरफ से ईपीएफ में सहयोग दिया जाता है। इस मामले की जांच में सामने आया कि ज्ञान कंप्यूटर सेंटर के कर्मचारियों के नाम पर लाभ लिया गया था, लेकिन वह आगे नहीं गया। जांच में फर्म भी नहीं मिली। कंपनी ने कर्मचारियों के नाम पर 13 लाख 34 हजार 812 रुपये निकाल भी लिए।

जब विभाग ने कंपनी के कर्मचारियों की डिटेल के आधार पर गोपालगंज की रहने वाले मनीषा सिंह से बात की तो उसने कंपनी के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की जानकारी दी। इसके बाद कुछ और लोगों से भी बात करने पर इसी प्रकार की जानकारी मिली। इस बीच पुलिस को गौरव सिंह का नंबर मिला तो उससे बात कर डिटेल देने के लिए कहा गया, लेकिन फिर उसका नंबर बंद हो गया। उन्होंने नवंबर 2023 से पुलिस से शिकायत की, जहां सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट के आदेश पर 1 साल से अधिक समय के बाद रिपोर्ट दर्ज हुई।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/epfo-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%be/feed/ 0
नोएडा में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%8f%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%8f%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac/#respond Wed, 05 Feb 2025 07:11:04 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8770 गौतमबुद्धनगर, 05 फरवरी:

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा स्थित तीन निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस-प्रशासन व अभिभावकों में हड़कम्प मचा हुआ है। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। स्कूलों को खाली करा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आज सुबह ई-मेल से नोएडा स्थित तीन निजी स्कूल हेरिटेज, मयूर स्कूल तथा स्टेप बाई स्टेप स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस प्रशासन और बच्चों के अभिभावकों में हड़कम्प मच गया। भारी संख्या में पुलिस टीम जांच निरोधक दस्ता के साथ पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता मौके पर हैं। अभी तक किसी भी स्कूल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%8f%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac/feed/ 0