Nityanand Rai – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Sun, 29 Dec 2024 13:45:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Nityanand Rai – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्र के प्रेरणापुंज बने रहेंगे : नित्यानंद राय https://rashtriyasamasya.com/atal-bihari-vajpayee-will-remain-the-inspiration-of-the-nation-nityanand-rai/ https://rashtriyasamasya.com/atal-bihari-vajpayee-will-remain-the-inspiration-of-the-nation-nityanand-rai/#respond Sun, 29 Dec 2024 11:42:50 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7379 पूर्व मंत्री अजीत ने कहा, अटल ने विकास के लिए कई ऐतिहासिक योजनाओं को जमीन पर उतारा

पटना। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय रविवार को कांटी विधानसभा क्षेत्र के पानापुर हाई स्कूल मैदान में आयोजित संकल्प सभा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्र के प्रेरणापुंज बने रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री राय ने कहा कि वाजपेयी ने एक स्वाभिमानी और समृद्ध भारत की नींव डाली। उन्होंने भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह की तस्वीरों पर पुष्पांजलि के बाद खचाखच भरे पानापुर मैदान में घूम-घूमकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के बहुमुखी विकास के लिए कई ऐतिहासिक योजनाओं को जमीन पर उतारा। कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें कभी भूला नहीं पाएगा। उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं का मूल उद्देश्य देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं का उत्थान था। अटल बिहारी वाजपेयी ने जो सपने देखे थे, वे नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में फलीभूत हो रहे हैं। आज की अपार भीड़ वाजपेयी के प्रति श्रद्धा और विश्वास की गवाही दे रही है।

अजीत कुमार ने केंद्र और राज्य सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि कांटी क्षेत्र की जन समस्याओं का समाधान उनके जीवन का संकल्प रहा है। उन्होंने सरकारी योजनाओं और हर जाति-वर्ग के जरूरतमंद लोगों के बीच सेतु बने रहने का संकल्प किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांटी के दबे-कुचले लोगों का सम्मान बढ़े, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने का आह्वान किया।

संकल्प सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने की। सभा का संचालन लसगरीपुर के मुखिया इंद्रमोहन झा ने किया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/atal-bihari-vajpayee-will-remain-the-inspiration-of-the-nation-nityanand-rai/feed/ 0