Myanmar – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Fri, 24 Jan 2025 10:46:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Myanmar – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 बांग्लादेश में भूकंप, ढाका से म्यांमार तक हिली धरती https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%a2%e0%a4%be%e0%a4%95/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%a2%e0%a4%be%e0%a4%95/#respond Fri, 24 Jan 2025 10:46:31 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8147 ढाका, 24 जनवरी: बांग्लादेश में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात आए भूकंप का असर पड़ोसी देश म्यांमार तक महसूस किया। राजधानी ढाका और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में लोगों ने देर रात 1:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए। इससे नागरिकों में दहशत फैल गई। संयुक्त राज्य भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भारत के मणिपुर के वाजिन में हुई भूगर्भीय हलचल ने बांग्लादेश को अपनी चपेट में लिया।

ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 रही। पृथ्वी पर इसकी गहराई 106 किलोमीटर रही। भूकंप के झटके पड़ोसी देश म्यांमार में भी महसूस किए गए। इससे पहले तीन और सात जनवरी को भी बांग्लादेश को भूकंप के झटकों का सामना करना पड़ा।

बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 21 जनवरी को भी देश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 रही। बांग्लादेश में इस भूकंप की वजह भारत के मेघालय के खासी हिल्स में हुई भूकंपीय गतिविधि रही।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%a2%e0%a4%be%e0%a4%95/feed/ 0
अराकान आर्मी ने म्यांमार से बांग्लादेश आ रहे तीन मालवाहक जहाजों को रोका https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0/#respond Sat, 18 Jan 2025 09:40:49 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7549 ढाका, 18 जनवरी, म्यांमार के विद्रोही गुट अराकान आर्मी ने म्यांमार के यांगून से बांग्लादेश के टेकनाफ भूमि बंदरगाह आ रहे तीन मालवाहक जहाजों को गुरुवार दोपहर से रोक रखा है। इन जहाजों में 50,000 हजार बैग हैं। इनमें सूखी मछली, सुपारी, कॉफी और अन्य सामान है। तीनों मालवाहक जहाजों को शुक्रवार रात 10ः30 बजे तक नेफ नदी के मुहाने पर अराकान आर्मी के घेरे में देखा गया।

ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, अराकान आर्मी ने टेकनाफ मार्ग पर रोके गए तीनों मालवाहक जहाजों को अभी तक नहीं छोड़ा है। चालक दल के सदस्यों और अन्य अभी भी अराकान आर्मी की हिरासत में हैं। टेकनाफ लैंड पोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी यूनाइटेड लैंड पोर्ट लिमिटेड के महाप्रबंधक मोहम्मद जसीमुद्दीन चौधरी ने कहा कि अराकान आर्मी ने तीन मालवाहक जहाजों को तलाशी लेने के बहाने बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर नाइखोंग क्षेत्र के पास नेफ नदी के मुहाने पर रोका। अराकान आर्मी ने अभी भी म्यांमार के मालवाहक जहाजों को रिहा नहीं किया है।

टेकनाफ भूमि बंदरगाह के एक अधिकारी ने पहचान न उजागर करने का आग्रह करते हुए बताया कि जब से अराकान आर्मी ने रखाइन राज्य के माउंगडॉ टाउनशिप पर नियंत्रण किया है, तब से कोई भी मालवाहक जहाज टेकनाफ भूमि बंदरगाह पर नहीं आया है। अराकान आर्मी ने गुरुवार को तीन मालवाहक जहाजों को हिरासत में ले लिया है।

टेकनाफ कस्टम एंड फॉरवर्डिंग एजेंट एसोसिएशन के महासचिव एहतेशामुल हक बहादुर ने कहा कि अराकान आर्मी ने म्यांमार से टेकनाफ भूमि बंदरगाह आ रहे तीन मालवाहक जहाजों को नेफ नदी के बीच में अपने नियंत्रण में ले लिया है। उनको अभी तक छोड़ा नहीं गया है।

टेकनाफ-2 में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल आशिकुर रहमान ने कहा कि किसी ने भी हमें इस बारे में आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया है। मगर उन्होंने सुना है कि अराकान आर्मी ने तीन मालवाहक जहाजों को रोककर तलाशी ली है। टेकनाफ के उप जिला कार्यकारी अधिकारी (यूएनओ) शेख एहसानुद्दीन ने भी कहा कि उन्होंने भी यही बात सुनी है। बंदरगाह प्राधिकरण से किसी ने भी उन्हें सूचित नहीं किया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0/feed/ 0