Murder case – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Thu, 27 Feb 2025 07:09:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Murder case – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32  दो टुकड़ों में हिंडन में म‍िली लाश https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae/#respond Thu, 27 Feb 2025 07:09:53 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9381 बागपत। जिस अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी वही हो गई। छपरौली से लापता फैसल कुरैशी की बाइक के रुपयों की रंजिश में पड़ोसियों ने हत्या कर दी। उसका शव 11 दिन बाद बुधवार को दो टुकड़ों में मिला। एक बोरे में सिर और दूसरे में धड़ देखकर पुलिस भी असहज हो गई। अपहरण कर नशीली गोलियां खिलाकर फैसल को तीन गोलियां मारी, फिर मांस काटने वाले बुगदे से गर्दन काटी। दोनों बोरों को पत्थर के साथ हिंडन में फेंका गया। पुलिस ने छह में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर हिंडन नदी से शव बरामद कर लिया है। वहीं, मुहल्ले में तनाव को देखते हुए पीएसी व पुलिस तैनात की गई है।

छपरौली के देवेगौड़ा रोड पट्टी कुरैशियान निवासी 21 वर्षीय फैसल कुरैशी पानीपत में कास्मेटिक सामान की दुकान पर नौकरी करता था। वह 13 फरवरी की शाम अपने घर आया था। 15 फरवरी की दोपहर मोबाइल पर काल आने के बाद घर से चला गया था, फिर वापस नहीं लौटा।स्वजन ने छपरौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में पड़ोस के परवेज के परिवार के लोगों पर फैसल की हत्या करने का शक जताते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपित परवेज को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने फैसल की हत्या का राज उगल दिया।

साढ़े चार हजार रुपयों को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2021 में परवेज और फैसल पक्ष में बुलेट बाइक की खरीद-फरोख्त के साढ़े चार हजार रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। इसको लेकर हुए झगड़े में परवेज के सिर में चोट लग गई थी। तभी से परवेज पक्ष में बदले की आग धधक रही थी। योजनाबद्ध तरीके से फैसल को छपरौली से एक महिला के माध्यम से बागपत बुलाकर नशीला गोलियां डालकर चाय पिलाई गई। फिर स्विफ्ट कार से हिंडन के किनारे चांदीनगर क्षेत्र के हरसिया गांव लेकर गए। वहां पर सीने में पहले तीन गोली मारी, फिर बुगदे से गर्दन काट दी। एक बाेरे में गर्दन व दूसरे में धड़ डालकर पत्थर के साथ हिंडन में फेंक दिया। परवेज की निशानदेही पर फैसल का शव बरामद हुआ है।

छह में से चार आरोपी ग‍िरफ्तार

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया क‍ि लापता फैसल का शव दो बोरों में हिंडन नदी में मिला है। उसको तीन गोलियां मारी गईं। घटना में शामिल छह लोगों में से आरोपित परवेज, इमरान, अभिषेक और महिला शमा को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae/feed/ 0
 युवती की गला काट कर हत्या https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be/#respond Tue, 18 Feb 2025 08:31:12 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9162 सूरत, 18 फ़रवरी: सूरत के मांगरोल में जघन्य हत्याकांड का मामला सामने आया है। मांगरोल के वांकल-बोरिया मार्ग पर एक युवक ने छुरे से एक युवती पर सरेआम हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर युवक ने अपने गले पर भी वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सूरत के सिविल हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है। वहीं पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वारदात मंगलवार को सुबह मांगरोल में हुई। नर्मदा जिले के गरुडेश्वर निवासी युवक सुरेश जोगी मांगरोल में रहता है। सुरेश जोगी ने पहले छुरे से गर्दन पर वार कर युवती की हत्या कर दी। उसके बाद खुद आत्महत्या के इरादे से अपनी भी छुरे से वार कर लिया। इसके कारण युवक के गले पर करीब तीन इंच गहरा जख्म हो गया। घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।

पुलिस के मुताबिक गंभीर रूप से घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत होने के कारण युवक कुछ भी बोलने में सक्षम नहीं है। उसने मोबाइल पर टाइप कर अपने परिवार के सदस्य का नंबर पुलिस को दिया। पुलिस को आरोपी युवक ने इशारों में बताया है कि पहले उसने युवती के गले पर छुरे से वार किया, इसके बाद खुद का जख्मी किया। पुलिस ने आरोपी युवक के परिजनों को खबर दे दी है। उधर पुलिस का कहना हैं कि हमले के पीछे कारण क्या है, इसका साफ तौर पर अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया तफ्तीश में माना जा रहा है कि एक तरफा प्यार के चलते युवक ने युवती की हत्या की है। पुलिस की तफ्तीश जारी है।

ग्रीष्मा वेकरिया हत्याकांड की तरह ही घटना

सूरत में पूर्व में इसकी तरह की एक घटना 12 फरवरी 22 को सूरत के कामरेज थाना क्षेत्र के पासोदरा स्थित लक्ष्मीधाम सोसायटी में हो चुकी है। इस घटना में ग्रीष्मा वेकरिया नामक युवती को एकतरफा प्यार में युवक फेनिल गोयाणी ने गले से छुरे से वार कर हत्या कर दिया था। बाद में युवक ने भी अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की थी। बाद में आरोपी फेनिल को सूरत के सेशंस कोर्ट में फांसी की सजा सुनाई गई थी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be/feed/ 0
महिला की चाकू घोपकर हत्या https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%82-%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%82-%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d/#respond Mon, 17 Feb 2025 08:50:24 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9031 नई दिल्ली, 17 फ़रवरी: उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके स्थित जौहरीपुर पुलिया के पास सोमवार सुबह एक महिला की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है।

पुलिस को मृतका के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आरोपित की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 9.08 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि जौहरीपुर पुलिया के पास एक महिला को किसी ने चाकू मार दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। घटनास्थल पर क्राइम के अलावा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपित की पहचान करने में जुटी हुई है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%82-%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d/feed/ 0
बेटे ने हथौडे से कूचकर माता-पिता को मार डाला https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%a5%e0%a5%8c%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%9a%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%a5%e0%a5%8c%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%9a%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4/#respond Sun, 16 Feb 2025 09:05:52 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8947 उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज में एक युवक ने हखौडे से कूचकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके के फरार हो गया। मारे गए बुजुर्ग दंपती के छोटे बेटे से तहरीर लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई है। साथ ही इस मामले की छानबीन भी जारी है। बताया जा रहा है कि संपत्ति के विवाद में बेटे ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है।

यह वारदात लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के जबरौली गांव में रहते थे। उनके दो बेटों में बडे बेटे का नाम ब्रिशकित उर्फ लाला और छोटे बेटे का नाम देवदत्त है। जगदीश वर्मा पेशे से लौहार थे। बताया जा रहा है कई दिनों से संपत्ति को लेकर बडे बेटे ब्रिशकित से उनका विवाद चल रहा था। घर में अक्सर झगडे होते रहते थे।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%a5%e0%a5%8c%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%9a%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4/feed/ 0
पत्नी ने चाकू से वार कर पति को मौत के घाट उतारा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf/#respond Sun, 16 Feb 2025 06:57:41 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8937 लखनऊ/16 फरवरी: लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां, इंदिरानगर में पारिवारिक कलह के चलते पत्नी ने प्रापर्टी डीलर पति की चाकू से वार कर हत्या कर दी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच-पडकाल की जा रही है।

यह घटना इंदिरानगर के बी-ब्लाक की है। जहां 42 वर्षीय प्रापर्टी डीलर शावेज शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर लौटा। काम से वापस आने के बाद शावेज का पत्नी रजिया से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। झगडे के बीच रजिया ने चाकू से पति पर ताडतोड कई वार किए। सीने में चाकू लगने से शावेज खून से लथपथ होकर गिर पडा। परिवार वाले उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए थे, जहें डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गाजीपुर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछकाछ की है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf/feed/ 0
दारू पीने को पैसे नहीं दिए तो मॉं को मार डाला https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%8f/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%8f/#respond Sat, 15 Feb 2025 10:11:54 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8928 बिहार/15 फरवरी: बिहार के नालंदा से एक नशेडी बेटे का सनसनीखेज करतूत की खबर है। कलियुगी बेटे ने अपनी मां को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव की है। कारवाई में जुटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से बिहार के शराबबंदी कानून पर सवाल खडे किए जा रहे हैं। राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर शराब का किसी भी रूप में उपयोग वर्जित है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी पुत्र नशे के आदी है। उसने अपनी 75 वर्षीय मां की हत्या कर दी। मृतका साखो देवी अपने परिवारव के साथ राजगीर में रहती थीं। उनका बेटा अजित कुमार उर्फ बंडा नशे में डूबा रहता है और आए दिन अपनी मां से नशे के लिए पैसे की मांग करता था। जब मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से मां का गला रेत दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार होने की जुगत में था कि लोगों ने उसे पकड लिया और जब पुलिस आई तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%8f/feed/ 0
मामूली विवाद में भाई ने की भाई की हत्या https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80/#respond Mon, 03 Feb 2025 10:16:06 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8762 भागलपुर, 03 फरवरी: जिले में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी गांव में सोमवार सुबह इतवारी चौधरी की हत्या उसके बड़े भाई ने गड़ासे से काटकर कर दी।

मृतका की पत्नी का कहना है की बीते रविवार को जब उनका बच्चा स्कूल से साइकिल से घर आ रहा था। उसी समय बड़े भाई की पत्नी रास्ते पर खड़ी थी और उसे हटने को कहा गया। जिसको लेकर दोनों भाइयों के बीच मारपीट हुई थी और इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई थी। वहीं डायल 112 की गाड़ी सभी को लेकर थाने गई थी। जहां मृतक के द्वारा मामला दर्ज करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। लेकिन जगदीशपुर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया और थाने से भगा दिया।

मृतका की पत्नी का आरोप है कि थाने के द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी। वहीं रात दस बजे पंचायती में मामला सुलह हो गया था। लेकिन सुबह भाई और अन्य परिजनों के द्वारा मृतक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। परिजन का कहना है कि अगर पुलिस तत्परता से काम करती और कल मामला दर्ज कर लेती और कार्रवाई करती तो आज हत्या नहीं होती। वहीं सवाल खड़े हो रहे हैं कि कल जब 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची थी और सभी को लेकर थाने गई थी तब पुलिस ने आखिर कार्रवाई क्यों नहीं की। आखिर इतवारी के मौत का जिम्मेदार कौन है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80/feed/ 0
भाभी से अवैध संबंधों के चलते भाई ने भाई को दिया जहर, पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%b2/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%b2/#respond Tue, 21 Jan 2025 06:02:20 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7749 महोबा, 21 जनवरी: महोबा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां भाभी से अवैध संबंधों के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई को शराब में जहर देकर हत्या कर दी। पुलिस ने सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपित भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

दरअसल पूरा मामला जनपद के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के इंदौरा गांव का है।जहां रिश्तों को कलंकित कर कत्ल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां गांव के दुर्जनलाल अहिरवार के पुत्र परमलाल अहिरवार (40) को 18 जनवरी को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जहां मृतक के बेटे ने चाचा पर शराब में जहर मिला पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग की थी।तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

कुलपहाड़ क्षेत्राधिकारी हर्षिता गंगवार ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत होने की पुष्टि हुई है। गवाहों के बयानों के आधार पर हत्यारोपित खेमचंद्र अहिरवार को गिरफ्तार किया। जहां आरोपित ने पूछताछ में भाभी से अवैध संबंधों के चलते भाई की हत्या की बात कबूली है।

आरोपित ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए भाभी के साथ अवैध संबंधों के आड़े आ रहे सगे बड़े भाई को रास्ते से हटाने के लिए उसे शराब में जहर पिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना चारों ओर चर्चा का विषय बनी हुई है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%b2/feed/ 0
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%a7-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%a7-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be/#respond Tue, 21 Jan 2025 05:53:00 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7746 मीरजापुर, 21 जनवरी: जिगना थाना क्षेत्र के मुड़वान गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पड़ोसी युवक पर हीटर के तार से गला कसकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शव के पास तार भी बरामद हुआ है।

मृतका के पति इंद्रराज उर्फ इंद्रेश ने बताया कि जब वह रात में घर पहुंचे, तो पत्नी सन्नो देवी (30) मरणासन्न हालत में चारपाई पर पड़ी थी। उसे तुरंत पीएचसी सर्गेई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के भाई सतीश का आरोप है कि पड़ोसी युवक सुबह सन्नो को बाइक से उसके मायके लेकर गया था और शाम को वापस लेकर आया। घर आकर उसने सन्नो के बच्चों को मोबाइल चार्जिंग के बहाने बाहर भेजा और हीटर के तार से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

परिजनों में घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है। मृतका की शादी वर्ष 2008 में हुई थी। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

जिगना थाना प्रभारी शैलेश राय ने बताया कि विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। इस आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%a7-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be/feed/ 0