Mumbai – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Mon, 03 Feb 2025 08:39:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Mumbai – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 कोल्हापुर में बस पलटी, एक यात्री की मौत व 30 घायल https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%af/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%af/#respond Mon, 03 Feb 2025 08:39:06 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8724 मुंबई, 3 फरवरी: कोल्हापुर जिले के हल्दी-कांडगांव मार्ग पर शिंदे माल के पास रविवार की रात एक निजी बस नियंत्रित होकर पलट जाने से एक यात्री की मौत हो गई और तीस लोग घायल हो गए। इस घटना में सभी घायलों को सीपीआर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की छानबीन कोल्हापुर पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार एक निजी बस गोवा से छत्रपति संभाजीनगर जा रही थी। बस जैसे ही शिंदे माल के पास पहुंची, वहीं अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोग और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इस घटना में अमोल परशुराम भिसे (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सफर कर रहे 30 यात्री घायल हो गए। इन सभी का इलाज सीपीआर अस्पताल में हो रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार संभाजीनगर जिले की एक निजी कंपनी के 145 लोग गोवा पिकनिक मनाने के लिए चार निजी बसों में गए थे। इनमें से 35 लोग दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार थे। इस घटना की छानबीन जारी है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%af/feed/ 0
मुंबई सिटी एफसी ने स्पेनिश अटैकर जॉर्ज ऑर्टिज से किया करार  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%ab%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%bf/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%ab%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%bf/#respond Sat, 25 Jan 2025 08:27:15 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8214 मुंबई, 25 जनवरी: मुंबई सिटी एफसी ने स्पेनिश अटैकर जॉर्ज ऑर्टिज के साथ करार किया है। स्पेन के विलाकैनास से आने वाले ऑर्टिज़ 2025-2026 सीज़न के लिए मुंबई सिटी एफसी में शामिल होंगे और अपने अनुभव और गुणवत्ता को टीम में लाने की कोशिश करेंगे।

गेटाफे सीएफ की युवा प्रणाली के उत्पाद, ऑर्टिज़ ने स्पेन में एक प्रभावशाली करियर बनाया है, जिसमें एटलेटिको मैड्रिड बी के साथ एक स्पेल भी शामिल है। 2022 में, वह शेन्ज़ेन पेंग सिटी में शामिल हो गए, जहाँ उन्होंने 2022-2023 तक चाइना लीग वन में खेला और 2024 में चीनी सुपर लीग में भाग लिया, जिसमें 56 मैचों में कुल 15 गोल और 11 सहायता दर्ज की गई।

ऑर्टिज एएफसी स्तर पर भी अनुभव लाते हैं, 2021 एएफसी चैंपियंस लीग में प्रमुखता से शामिल हुए और स्कोरिंग की। आईएसएल में ऑर्टिज ने 14 गोल और 8 सहायता के साथ 36 मैच खेले हैं। वर्तमान इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सीज़न के महत्वपूर्ण मोड़ पर उनके हस्ताक्षर से आइलैंडर्स की टीम मजबूत होगी।

जॉर्ज ऑर्टिज ने मुंबई सिटी एफसी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के हवाले से कहा, “मैं इंडियन सुपर लीग में वापस आकर, मुंबई सिटी एफसी जैसे रोमांचक क्लब में शामिल होने और सिटी फ़ुटबॉल ग्रुप के भीतर अपनी यात्रा जारी रखने के लिए उत्साहित हूँ। क्लब और ग्रुप दोनों ने बहुत उच्च मानक स्थापित किए हैं। मुंबई शहर और मुंबई सिटी एफसी का माहौल बेजोड़ है, और मैं अपने नए साथियों, प्रशंसकों के साथ शुरुआत करने और उनकी सफलता में योगदान देने के लिए उत्सुक हूँ,”

मुंबई सिटी एफसी के मुख्य कोच पेट्र क्रेटकी ने कहा, “हम मुंबई सिटी एफसी में ऑर्टिज का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। वह आईएसएल में सिद्ध क्षमता वाले एक हमलावर हैं और उन्हें उच्च स्तर पर खेलने का अनुभव है। हम हमेशा बेहतर होने का प्रयास करते हैं और मैदान पर अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के तरीके खोजते हैं। इस लिहाज से, ऑर्टिज इस सीज़न में हमारी टीम को मजबूत करेंगे। हम उनके शामिल होने से उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि हम शेष सीज़न में भी सफलता हासिल करेंगे।”

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%ab%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%bf/feed/ 0
मुंबई के मशहूर होटल के कमरे में मिला वृद्धा का शव https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%ae/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%ae/#respond Mon, 20 Jan 2025 09:33:28 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7703 मुंबई, 20 जनवरी

दक्षिण मुंबई के मशहूर ट्राइडेंट होटल में एक वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मरीन ड्राईव पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच कर रही है।

जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मृतका की पहचान विनती मेहतानी (60) के रुप में हुई है। महिला अपनी वृद्ध मां के साथ मुंबई के पेडर रोड पर रहती थीं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से महिला अकेले होटल ट्राईडेंट के 27वीं मंजिल के एक कमरे में में ठहरी थी। रविवार को शाम तक जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मास्टर चाबी से कमरे का दरवाजा खोला गया तो विनती मेहतानी का शव कमरे में मिला, जिसे पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि वृद्ध महिला बीमार थीं और उसके पास से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस मामले की छानबीन जारी है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%ae/feed/ 0