Mumbai Airport – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Sat, 15 Feb 2025 08:41:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Mumbai Airport – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 मुंबई एयरपोर्ट पर 7.14 किलो सोने के साथ तीन विदेशी गिरफ्तार https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-7-14-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%8b/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-7-14-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%8b/#respond Sat, 15 Feb 2025 08:41:36 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8889 मुंबई, 15 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने शुक्रवार रात 7.14 किलोग्राम सोने के साथ तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। बरामद सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6.28 करोड़ आंकी गई है।

डीआरआई सूत्रों ने शनिवार को मीडिया को बताया कि उनकी टीम को दुबई से मुंबई तस्करी के सोने सहित कुछ यात्रियों के आने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर शुक्रवार रात को डीआरआई टीम ने निगरानी रखी थी। रात को जैसे ही तीन ईरानी नागरिक मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुए, डीआरआई की टीम ने इन तीनों को शक के आधार पर रोक लिया और उनकी तलाशी के दौरान सात सोने की छड़ें और उसका एक टुकड़ा बरामद हुआ। तीनों से गहन पूछताछ जारी है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-7-14-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%8b/feed/ 0