Movie – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Tue, 18 Feb 2025 09:40:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Movie – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 ‘सनम तेरी कसम’ का जलवा जारी, ‘तुम्बाड’ को छोड़ा पीछे https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%ae-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%ae-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80/#respond Tue, 18 Feb 2025 09:40:00 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9204 रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ एक बार फिर रिलीज हुई और दर्शक इस फिल्म को लेकर सचमुच दीवाने हो गए। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक उमड़ पड़े, जिसे देखने से नौ साल पहले दर्शकों ने मुंह मोड़ लिया था। यह फिल्म, जो रिलीज होने पर अपने बजट का आधा भी नहीं कमा पाई, अब बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में 10 दिन पूरे कर लिए हैं।

वैलेंटाइन डे से एक सप्ताह पहले 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 10 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। नौ साल बाद पुनः रिलीज होने के बाद पहले सप्ताह में फिल्म ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। ‘सनम तेरी कसम’ ने फिल्म ‘तुम्बाड’ की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। इस हफ्ते रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के मुकाबले ‘सनम तेरी कसम’ की कमाई में गिरावट देखी गई है।

‘सनम तेरी कसम’ ने 10 दिन में देशभर में 36.1 करोड़ रुपये कमाए हैं। सोहम शाह की फिल्म ‘तुम्बाड’ ने री-रिलीज में 34 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था। ‘तुम्बाड’ अपनी पुनः रिलीज के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। हालांकि, ‘सनम तेरी कसम’ अब उससे भी ज्यादा कमाई कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिलहाल ‘सनम तेरी कसम’ को ‘छावा’ से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

इंदर और सरू की प्रेम कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई है।नौ साल पहले फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ का लाइफटाइम कलेक्शन सिर्फ 9.10 करोड़ रुपये था। पुनः रिलीज होने के बाद इसने मूल संग्रह से चार गुना अधिक कमाई की है। राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी ‘सनम तेरी कसम’ का बजट 25 करोड़ रुपये था। यह पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन की पहली भारतीय फिल्म थी। हर्षवर्धन राणे ने इसी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म उस समय फ्लॉप हो गई, जिसका हर्षवर्धन के करियर पर बड़ा असर पड़ा। लेकिन अब, 9 साल बाद, इस फिल्म ने अपनी निर्माण लागत वसूल कर ली है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%ae-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80/feed/ 0
झांसी में शुरू हुई फिल्म ‘बॉर्डर-2’ की शूटिंग, पहली झलक आई सामने https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%ac/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%ac/#respond Tue, 18 Feb 2025 09:31:43 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9194 अभिनेता सनी देओल को आखिरी बार ‘गदर-2’ में देखा गया था, जिसमें उनके दमदार अभिनय को खूब सराहा गया। यह फिल्म 2023 की सुपरहिट फिल्मों में शामिल रही थी। फिलहाल, सनी देओल के पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें से एक का नाम ‘बॉर्डर-2’ है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ‘बॉर्डर-2’ की शूटिंग झांसी में शुरू हो चुकी है और सेट से सनी देओल और वरुण धवन की नई झलक सामने आई है। फैंस इन दोनों सितारों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

‘बॉर्डर-2’ की शूटिंग जोरों पर है, वरुण धवन और सनी देओल संग निर्देशक अनुराग सिंह और पूरी टीम ने पोज दिए हैं। इस तस्वीर में वरुण धवन और सनी देओल के साथ फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह, निर्माता भूषण कुमार, निधि दत्ता, और सह-निर्माता शिव चनाना व बिनॉय गांधी भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिससे दर्शकों में उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

‘बॉर्डर-2’, साल 1997 में आई क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। यह सीक्वल भी दमदार कहानी और देशभक्ति के जज्बे को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगा। फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और इसके धमाकेदार एक्शन व भावनात्मक पलों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%ac/feed/ 0
फ़िल्म ‘एन इडीयट एंड ए ब्यूटीफुल लाइअर’ हंगामा पर  रिलीज https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%bc%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%8f%e0%a4%a8-%e0%a4%87%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a4%9f-%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%af/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%bc%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%8f%e0%a4%a8-%e0%a4%87%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a4%9f-%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%af/#respond Thu, 23 Jan 2025 08:32:49 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7982 क्वालिटी सिनेमा के इस सुनहरे दौर में एक और खूबसूरत फ़िल्म ‘एन इडीयट एंड ए ब्यूटीफुल लाइअर’ दर्शकों का मनोरंजन करने आ गई है। निर्माता अरूप सुर की फ़िल्म उनके जन्मदिन 23 जनवरी 2025 के अवसर पर हंगामा पर रिलीज हुई है। सुर प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी और आनंद उन्नीथन की निर्देशित यह हिंदी फिल्म एक लव स्टोरी पर बनी है। यह फिल्म अरूप सूर के इसी नाम के अंग्रेजी उपन्यास पर आधारित है, जिसकी को-प्रोड्यूसर और कोरियोग्राफर शिप्रा सुर हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार ऋचा जोशी और मानव हैं।

‘एन इडीयट एंड ए ब्यूटीफुल लाइअर’ केरला के एक युवा सिविल इंजीनियर राहुल की कहानी है जो काम के लिए मुंबई आता है। यह फ़िल्म उसके भावनात्मक सफ़र को दर्शाती है। उसके दोस्त राहुल को मुंबई के एक डांस बार में ले जाते हैं। वहां उसकी मुलाकात सोनिया से होती है, जिसके डांस परफॉरमेंस से वह मंत्रमुग्ध हो जाता है। यह मुलाकात राहुल को जीवन में एक चुनौतीपूर्ण रास्ते पर ले जाती है। उसके बाद क्या होता है, यह जानने के लिए आपको फ़िल्म देखनी होगी।

निर्माता अरूप सूर ने इस फ़िल्म की कहानी और पटकथा भी लिखी है। वहीं इसका संगीत पक्ष भी बहुत मजबूत है। फ़िल्म के गीतों को बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायकों जैसे लिजेंड्री आशा भोसले, शान, चिन्मयी श्रीप्रदा, मधु बाला कृष्णन, नाजिम अरशद और रिदिमा सुर ने गाया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%bc%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%8f%e0%a4%a8-%e0%a4%87%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a4%9f-%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%af/feed/ 0