Movie Emergency – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Fri, 24 Jan 2025 11:03:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Movie Emergency – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 लंदन में कंगना की ‘इमरजेंसी’ का जोरदार विरोध, दर्शकों को दी गई धमकी https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8/#respond Fri, 24 Jan 2025 11:03:28 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8160 कंगना रनौत की रिलीज हुई फिल्म ‘इमरजेंसी’ इस समय काफी चर्चा में है। फिल्म की रिलीज डेट भी दो बार टाली गई। आख़िरकार नए साल में ‘इमरजेंसी’ रिलीज़ हो गई। उम्मीद थी कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा, लेकिन फिल्म ‘इमरजेंसी’ को उम्मीद से कम रिस्पॉन्स मिला। कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का लंदन में विरोध किया गया है। इतना ही नहीं फिल्म देखने आए दर्शकों को धमकी भी दी गई है।

लंदन में कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने फिल्म ‘इमरजेंसी’ का कड़ा विरोध किया है। इसके अलावा गृह सचिव को मामले का संज्ञान लेने को कहा गया है। यह बात भी सामने आई है कि बॉब ने फिल्म देखने गए दर्शकों को धमकी भी दी थी। बॉब ब्लैकमैन लंदन में निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा उस इलाके के खालिस्तानी समर्थकों ने लोगों को फिल्म न देखने की धमकी दी है।

इसके परिणामस्वरूप लंदन में ‘इमरजेंसी’ का प्रदर्शन शुरू हो गया और सिनेवर्ल्ड, सिनेमाव्यू जैसी सिनेमा थिएटर ने ‘इमरजेंसी’ को हटाने का फैसला किया है। फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज के बाद से ही विवादों में है। पंजाब में फिल्म पर बैन की मांग की गई। इसके अलावा सेंसर ने फिल्म से कुछ सीन काटने का भी फैसला किया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8/feed/ 0
लंदन में कंगना की फिल्म इमरजेंसी पर बवाल, स्क्रीनिंग रुकी, ब्रिटेन की  संसद में गूंज   https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%87%e0%a4%ae/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%87%e0%a4%ae/#respond Fri, 24 Jan 2025 08:44:58 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8099 लंदन, 24 जनवरी: कंजर्वेटिव सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कहा है कि ब्रिटेन में भारतीय अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रदर्शन पर बाधा डालने वाले ‘आतंकवादी’ हैं। उन्होंने गृह सचिव यवेटे कूपर से दखल देने का आग्रह किया है। ब्लैकमैन ने हाउस ऑफ कॉमन्स (ब्रिटेन की संसद के निचले सदन) में कहा कि दर्शकों को शांति और सद्भाव के साथ फिल्म देखने के लिए कारगर उपाय किए जाएं।

लंदन के समाचार पत्र ‘द हेराल्ड’ ने स्थानीय ‘पीए न्यूज एजेंसी’ की रिपोर्ट को उद्धृत करते हुए यह जानकारी दी। ‘द हेराल्ड’ की खबर के अनुसार, हैरो ईस्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि व्यू सिनेमा शृंखला के हैरो स्थित सिनेमा हाल में “विवादास्पद” बॉलीवुड फिल्म इमरजेंसी की स्क्रीनिंग में बाधा डालने वाले नकाबपोश प्रदर्शनकारी आतंकवादी हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ रविवार को टिकट खरीदकर हैरो व्यू सिनेमा में फिल्म इमरजेंसी की स्क्रीनिंग को देखने गए। करीब 30 से 40 मिनट बाद नकाबपोश खालिस्तानी आतंकवादी घुस आए। नकाबपोशों ने दर्शकों को धमकी दी और फिल्म का प्रदर्शन रोक देने को मजबूर कर दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसा ही वॉल्वरहैम्प्टन, बर्मिंघम, स्लो, स्टेंस और मैनचेस्टर में हुआ है। इसका नतीजा यह हुआ है कि व्यू सिनेमाज और सिने वर्ल्ड ने इस फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया है। कंजर्वेटिव सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि वह फिल्म की गुणवत्ता या सामग्री पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। फिल्म देखना दर्शकों का अधिकार है। उनके अधिकार की रक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के दर्शकों को फिल्म देखने में दिक्कत न हो, इसके तत्काल उपाय किए जाएं।

हाउस ऑफ कॉमन्स नेता लुसी पॉवेल ने कहा,” बॉब ब्लैकमैन ने महत्वपूर्ण मामला उठाया है। मैं निश्चित रूप से यह सुनिश्चित करूंगा कि उन्हें और पूरे सदन को यह जानकारी मिले कि सरकार ने इस दिशा में क्या कदम उठाए हैं।” इस पर ब्लैकमैन ने सवाल किया कि क्या अगले हफ्ते गृह सचिव का बयान आ सकता है? हाउस ऑफ कॉमन्स में मुद्दा उठने के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि सिनेमा हाल में घुसे लगभग 30 प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया पर कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

‘द हेराल्ड’ के अनुसार, ‘इमरजेंसी’ फिल्म 1975 से 1977 के मध्य के भारतीय कालखंड पर केंद्रित है। भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर राजनीतिक विरोधियों को जेल में डाल दिया। प्रेस की स्वतंत्रता पर रोक लगा दी गई। इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी के आदेश पर लगभग 6.2 मिलियन भारतीय पुरुषों की जबरन नसबंदी कर दी गई थी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%87%e0%a4%ae/feed/ 0
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की कमाई में गिरावट, 6 दिनों की कुल कमाई 13.25 करोड़  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%87-4/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%87-4/#respond Thu, 23 Jan 2025 11:42:22 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8042 एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने रिलीज होने के छठे दिन महज 85 लाख रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ‘इमरजेसी’ ने ओपनिंग डे पर 2.5 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन 3.6 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 4.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 1.05 करोड़ रुपये, पांचवें दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म की 6 दिनों की कुल कमाई अब 13.25 करोड़ हो गई है।

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवाद से घिरी रही है। अब इस फिल्म को बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है। इस फिल्म को पंजाब में भी बैन करने की मांग हो रही थी। इस फिल्म की कहानी पर कांग्रेस ने भी आपत्ति जताई है। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में कंगना रनौत ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। फिल्म में कंगना रनौत की एक्टिंग की जमकर तारीफ की गयी है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%87-4/feed/ 0
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की कमाई में आया उछाल  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%87-3/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%87-3/#respond Mon, 20 Jan 2025 08:52:27 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7691 एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म ‘इमरजेंसी’ आखिरकार सिनेमाघरों में 17 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कंगना के अभिनय की सराहना हो रही है। हालांकि, फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म ने तीन दिन में केवल 10.45 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ धीमी शुरुआत हुई है। सैकनिल्क के मुताबिक ‘इमरजेंसी’ ने रिलीज के तीसरे केवल 4.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और इसी के साथ भारत में फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई अब 10.45 करोड़ रुपये हो गई है। ‘इमरजेंसी’ ने ओपनिंग डे पर देश में 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था। दूसरे दिन इसने 3.6 करोड़ रुपये कमाई की थी। इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है।

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवाद से घिरी रही है। अब इस फिल्म को बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है। इस फिल्म को पंजाब में भी बैन करने की मांग हो रही है। इस फिल्म की कहानी पर कांग्रेस ने भी आपत्ति जताई है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%87-3/feed/ 0
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%87-2/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%87-2/#respond Sat, 18 Jan 2025 09:55:39 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7558 एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म ‘इमरजेंसी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म शुक्रवार 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में कंगना के अभिनय की हर जगह सराहना हो रही है। हालांकि, ‘इमरजेंसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म की शुरुआत धीमी है।

हालांकि फिल्म ‘इमरजेंसी’ को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन कोरोना के बाद यह कंगना रनौत की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। उनकी पिछली फिल्म ‘तेजस’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ का बिजनेस किया था। लेकिन ‘इमरजेंसी’ ने इस फिल्म से ज्यादा कमाई की है। सैनिलक की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इमरजेंसी’ ने ओपनिंग डे पर देश में 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। कंगना को बीते 5 साल में यह सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। कंगना की पिछली फिल्म ‘तेजस’ ने 2023 में ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे।

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवाद जारी है। अब इस फिल्म को बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है। इस फिल्म को पंजाब में भी बैन करने की मांग हो रही है। इस फिल्म की कहानी पर कांग्रेस ने भी आपत्ति जताई है। सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी इसका विरोध कर रही है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%87-2/feed/ 0