Mirzapur – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Mon, 03 Feb 2025 07:11:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Mirzapur – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 बस्ती में घुसा सात फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%98%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%98%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae/#respond Mon, 03 Feb 2025 07:11:28 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8700 मीरजापुर, 03 फ़रवरी: हलिया विकासखंड के महादेव मजरे गांव में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने राम सागर मौर्य के घर के सामने एक विशाल मगरमच्छ देखा। करीब 7 फीट लम्बे इस मगरमच्छ को देखकर लोगों में दहशत फैल गई।

गांव वालों ने समझदारी दिखाते हुए मगरमच्छ की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। उसकी आंखों पर टॉर्च की रोशनी डाली और मुंह पर बोरा फेंककर उसे नियंत्रित किया। इसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्र, डिप्टी रेंजर सीपी तिवारी, अरविंद, अजय कुमार, राजकुमार समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। देर रात ही मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर मेजा बांध स्थित ददरी जलाशय में छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उनका मानना है कि यह मगरमच्छ अदवा नदी के जलाशय से भटककर गांव में आ गया था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्रा ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर मेजा बांध के गहरे जलाशय में छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि अगर भविष्य में इस तरह की कोई घटना हो तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%98%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae/feed/ 0
बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%80/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%80/#respond Fri, 31 Jan 2025 08:50:04 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8595 मीरजापुर, 31 जनवरी: चुनार कोतवाली क्षेत्र के लालपुर कोठिलवा गांव के पास गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को चुनार अस्पताल में भर्ती कराया।

मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान गांव निवासी 30 वर्षीय महेश पुत्र रमेश अपनी साथी 31 वर्षीय खुशबू के साथ बाइक से चुनार के जमुई गांव किसी काम से गए थे। वहां से लौटते समय कोठिलवा गांव के पास उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से हो गई। दूसरी बाइक पर राजगढ़ थाना क्षेत्र के सरसों सेमरी गांव निवासी 20 वर्षीय गोलू व 34 वर्षीय महेश पुत्र दीनानाथ सवार थे।

हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को चुनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने गोलू और महेश पुत्र रमेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल खुशबू और महेश पुत्र दीनानाथ का इलाज जारी है। मृतकों के परिजनों के अस्पताल पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%80/feed/ 0
पुलिस मुठभेड़ में दो गो-तस्कर गिरफ्तार, 32 गोवंश और अवैध हथियार बरामद https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a5%8b-%e0%a4%a4%e0%a4%b8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a5%8b-%e0%a4%a4%e0%a4%b8/#respond Tue, 21 Jan 2025 11:01:55 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7835 मीरजापुर, 21 जनवरी: अदलहाट थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और एसओजी व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो गो-तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह घटना ग्राम रानीबाग के पास हुई, जहां तस्करों की कार और ट्रक कंटेनर को घेरने के दौरान मुठभेड़ हो गई।

पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर वाहनों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान तस्करों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तस्करों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान अब्बू सहमा (33) निवासी प्रयागराज और महबूब आलम (27) निवासी कौशांबी के रूप में हुई है।

पुलिस ने तस्करों के खिलाफ गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों तस्करों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत सामान्य बताई गई है।

मुठभेड़ और गिरफ्तारी की इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्र और एसओजी प्रभारी राजीव कुमार सिंह की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को क्षेत्र में गो-तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपित अब्बू सहमा पहले भी अपराधों में संलिप्त रहा है। वर्ष 2019 में उसके खिलाफ प्रयागराज के धूमनगंज थाने में मामला दर्ज हुआ था।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a5%8b-%e0%a4%a4%e0%a4%b8/feed/ 0
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%a7-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%a7-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be/#respond Tue, 21 Jan 2025 05:53:00 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7746 मीरजापुर, 21 जनवरी: जिगना थाना क्षेत्र के मुड़वान गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पड़ोसी युवक पर हीटर के तार से गला कसकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शव के पास तार भी बरामद हुआ है।

मृतका के पति इंद्रराज उर्फ इंद्रेश ने बताया कि जब वह रात में घर पहुंचे, तो पत्नी सन्नो देवी (30) मरणासन्न हालत में चारपाई पर पड़ी थी। उसे तुरंत पीएचसी सर्गेई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के भाई सतीश का आरोप है कि पड़ोसी युवक सुबह सन्नो को बाइक से उसके मायके लेकर गया था और शाम को वापस लेकर आया। घर आकर उसने सन्नो के बच्चों को मोबाइल चार्जिंग के बहाने बाहर भेजा और हीटर के तार से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

परिजनों में घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है। मृतका की शादी वर्ष 2008 में हुई थी। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

जिगना थाना प्रभारी शैलेश राय ने बताया कि विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। इस आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%a7-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be/feed/ 0