Meerut – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Thu, 27 Feb 2025 07:34:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Meerut – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 एलएलबी की परीक्षा में पकड़े गए 33 नकलची https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a4%a1/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a4%a1/#respond Thu, 27 Feb 2025 07:34:19 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9390 मेरठ/27फरवरी: समाज के पीड़ित लोगों के लिए न्यायालयों में न्याय की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी उसी कानून की पढ़ाई में जमकर नकल कर रहे हैं। जिनके कानून की पढ़ाई ऐसी हो रही है वह कानून का कितना मान रखेंगे, यह भविष्य तय करेगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षा में बुधवार को अकेले एलएलबी पाठ्यक्रम की परीक्षा देने वाले 33 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। ऐसा पहली बार है जब एक ही पाठ्यक्रम में एक ही पाली में इतनी बड़ी संख्या में नकलची पकड़ में आएं।

अगर ऐसे ही पास हुए तो वो दिन दूर नहीं जब न्यायालयों में जज पूछेंगे कि कहां से एलएलबी की है आपने? क्योंकि ज्ञान तो होगा नहीं, विश्वविद्यालय के उड़ाका दल के सदस्यों ने जिन नकलचियों को पकड़ा है उनमें नई उम्र के साथ अधेड़ उम्र के अभ्यर्थी भी शामिल हैं। नकल की सामग्री के साथ पकड़े जाने पर अभ्यर्थियों ने भी पकड़ से बाहर निकलने के लिए सारे हथकंडे अपनाए। 33 नकलचियों के खिलाफ यूएफएम केस दर्ज होने के साथ ही छह अन्य अभ्यर्थियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। यह भी एलएलबी पाठ्यक्रम की ही परीक्षा दे रहे थे।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत चल रही एनईपी, यूजी व पीजी विषम सेमेस्टर्स और एलएलबी, बीए एलएलबी, बीबीए, बीसीए आदि विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में औचक निरीक्षण हर दिन किया जा रहा है।एनएएस डिग्री कालेज में आंतरिक निरीक्षण दल ने पिछले सप्ताह ही एलएलबी के एक छात्र को बाहर से उत्तर लिखी हुई उत्तर पुस्तिका के साथ पकड़ा था। साथी के लिए उत्तर पुस्तिका चुराने वाला दूसरा परीक्षार्थी भी एलएलबी का ही है।

अब बुधवार को विशेष उड़ाका दलों के संयोजक प्रोफेसर शिवराज सिंह की अगुवाई में बुधवार को अन्य सदस्यों डा. विनय कुमार चिकारा, डा. रोहताश तोमर, डा. शैलेंद्र तोमर, डा. भूपेंद्र सिंह, डा. शरद कुमार, डा. मिथिलेश सिंह, डा. गौतम बनर्जी, डा. दीप्ति रानी, डा. इनाम और डा. अभिषेक सिंह ने हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर जिलों के विभिन्न महाविद्यालयों और संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a4%a1/feed/ 0
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर ढेर https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%88-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%82/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%88-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%82/#respond Wed, 26 Feb 2025 08:18:55 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9324 उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मेरठ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को मुठभेड़ में मार गिराया। बुधवार सुबह मुंडाली इलाके में नोएडा STF और मेरठ पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे घेर लिया। इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं।

गोलियों की बौछार में ढेर हुआ इनामी बदमाश

STF की जवाबी फायरिंग में जितेंद्र को गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए। STF टीम ने घायल जीतू को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गाजियाबाद हत्या कांड में था वांछित

हरियाणा के झज्जर जिले के आसौंदा थाना क्षेत्र के आसौंदा सिवान गांव का निवासी जितेंद्र 2023 में गाजियाबाद में हुई एक हत्या के मामले में फरार था। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था

2016 में झज्जर में डबल मर्डर करने के बाद जितेंद्र को उम्रकैद की सजा हुई थी। 2023 में पैरोल पर रिहा होने के बाद वह फरार हो गया था और तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जेल में रहने के दौरान जितेंद्र का संपर्क कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हुआ, जिसके बाद उसने उनके लिए काम करना शुरू कर दिया था।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%88-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%82/feed/ 0
शादी में थूक लगाकर रोटी बनाने वाला गिरफ्तार https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a5%e0%a5%82%e0%a4%95-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a5%e0%a5%82%e0%a4%95-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8/#respond Tue, 25 Feb 2025 06:09:10 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9240 मेरठ/फरवरी: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक शादी समारोह में थूक कर रोटी बनाने वाले कारीगर का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों का गुस्सा उबाल पर है। खबर चलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी नौशाद को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। वीडियो से गुस्साए हिंदू संगठन और समाजसेवियों ने आरोपी के घर पहुंच कर पहले तो उसे जमकर पीटा, फिर बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने भी उसकी पिटाई की।

यह घटना मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के अरोमा गार्डन की है, जहां एक शादी समारोह के दौरान खाना बनाया जा रहा है। इसी खाना बनाने के दौरान खानसामा घिनौनी करतूत को अंजाम भी देता नजर आया। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाना मेडिकल में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद खुलासा हुआ कि अरोमा गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान नौशाद नाम के इस शख्स ने थूक कर रोटियां बनाई थी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a5%e0%a5%82%e0%a4%95-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8/feed/ 0
10 लाख के 400 कबूतर चुरा ले गए चोर https://rashtriyasamasya.com/10-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%95%e0%a5%87-400-%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a5%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%8f-%e0%a4%9a%e0%a5%8b/ https://rashtriyasamasya.com/10-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%95%e0%a5%87-400-%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a5%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%8f-%e0%a4%9a%e0%a5%8b/#respond Tue, 18 Feb 2025 06:54:17 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9134 मेरठ/18 फरवरी:यह मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव से सामने आया है। यहां चोरों ने रविवार देर रात एक कबूतर व्यापारी के घर से लाखों की कीमत के 400 कबूतर चोरी कर लिए। इन कबूतरों की कीमत लगभग 10 लाख से ऊपर बताई जा रही है।

चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पड़ोसी के मकान में रखी निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया। इलाके के रहने वाले हाजी कय्यूम पिछले लगभग 20 वर्षों से कबूतर पालने का व्यापार कर रहे हैं। रविवार रात चोरों ने बगल के मकान में रखी बल्ली को सीढ़ी बनाकर छत तक पहुंचे और वहां पाले हुए 400 कबूतरों को चुरा ले गए।

सोमवार सुबह जब कय्यूम अपने कबूतरों को दाना डालने छत पर गए, तो उन्हें एक भी कबूतर नहीं मिला। कबूतर चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है। बता दें कि कबूतर विदेशी नस्ल के थे और एक कबूतर की कीमत हजारों में थी।

इस पूरे मामले को लेकर मेरठ के एसपीसिटी आयुष विक्रम ने बताया, हाजी कय्यूम नाम के व्यक्ति ने 400 कबूतर चोरी होने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/10-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%95%e0%a5%87-400-%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a5%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%8f-%e0%a4%9a%e0%a5%8b/feed/ 0
दोस्त से संबंध नहीं बनाए तो दे दिया तीन तलाक https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f-%e0%a4%a4/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f-%e0%a4%a4/#respond Sun, 16 Feb 2025 06:31:30 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8934 मेरठ/16 फरवरी: मेरठ में एक महिला ने तांत्रिक पति के कहने पर उसके दोस्त से संबंध नहीं बनाए तो पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। अब बच्चे को मारने की धमकी दे रहा है। लोहियानगर थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी इसी इलाके में रहने वाले युवक से 2022में हुई थी। शादी के छह माह बाद युवती को पता चला कि उसका पति तांत्रिक है। आरोप है कि एक साल से उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया। कुछ दिन से उसके घर में पति का एक दोस्त आ रहा था, एक दिन पति ने उस पर दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। उसके विरोध करने पर पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। एसएचओ विष्णु गौतम का कहना है तहरीर मिलने के बाद कारवाई की जाएगी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f-%e0%a4%a4/feed/ 0
मेरठ में पांच लोगों की हत्या करने वाला 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश नईम मुठभेड़ में ढेर  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%a0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%a0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d/#respond Sat, 25 Jan 2025 06:41:15 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8172 मेरठ, 25 जनवरी: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में आज सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश नईम को मार गिराया। उसने एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की थी, तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि बदमाश नईम की लोकेशन आज सुबह लिसाड़ी गेट थाना के समर गार्डन क्षेत्र में मिली। पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरा पाकर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। वह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

एसएसपी ने बताया कि नईम ने लिसाड़ी गेट के सोहेल गार्डन कॉलोनी में रहने वाले मिस्त्री मोईन, उनकी पत्नी आसमा, तीन बेटियां अक्सा,अजीजा और अलईपक्सा की हत्या कर दी थी। आरोपित ने दम्पति की हत्या के बाद शव को चादर में लपेटने के साथ बच्चियों के शव बोरी में भरकर बॉक्स में छुपा दिए थे। एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी। इसके बाद से पुलिस नईम की तलाश में राजस्थान, उत्तराखंड़ और महाराष्ट्र में दबिश दे रही थी। इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपित तसलीम और नजराना को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। नईम पर 25 हजार से इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई थी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%a0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d/feed/ 0