Maha Kumbh – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Thu, 23 Jan 2025 06:21:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Maha Kumbh – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 महाकुम्भ में पहली बार होगा बौद्ध सम्मेलन, देश-विदेश के बौद्ध भंते व लामा होंगे शामिल https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ad-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ad-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97/#respond Thu, 23 Jan 2025 06:21:06 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7948 महाकुम्भनगर, 23 जनवरी: प्रयागराज महाकुम्भ 2025 कई मायनों में खास होने जा रहा है। महाकुम्भ में पहली बार विश्व हिन्दू परिषद की ओर से 10 फरवरी से तीन दिवसीए बौद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में भारत के अलावा दुनिया के कई देशों के बौद्ध भंते व बौद्ध लामा बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर-राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महामंत्री मिलिंद परांडे ने बताया कि कुम्भ आध्यात्मिक एकत्रीकरण का स्थान है। शैव, जैन, सिख, बुद्ध इन सभी परम्पराओं का जन्म इसी पुण्यभूमि में हुआ है। आपस में अलग-अलग परम्पराओं के संतों का मिलना जुलना यह सामान्य प्रक्रिया है। संघर्ष के कालखण्ड में यह चर्चा बंद हो गयी थी। पहले भी विहिप के सम्मेलनों में बौद्ध धर्मगुरू पूज्य दलाईलामा आते रहे हैं। इस बार भी उनके प्रतिनिधि उनका संदेश लेकर आयेंगे। मिलिंद परांडे ने बताया कि बौद्ध सम्मेलन में अलग-अलग बौद्ध परम्पराओं के भारत के अलावा रूस, अमेरिका, जर्मनी, इटली, कोरिया, थाईलैंड, वर्मा, तिब्बत, नेपाल व श्रीलंका समेत कई देशों के बौद्ध भंते और लामा यहां आ रहे हैं।

विहिप के इतिहास में पहली बार हो रहा बौद्ध सम्मेलन

विश्व हिन्दू परिषद स्थापना काल से हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन करती आ रही है। 1966 में प्रयागराज कुंभ के अवसर पर प्रथम विश्व हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री गुरुजी के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप चारों शंकराचार्यों सहित हिंदू समाज के विभिन्न संप्रदायों के धर्माचार्य, साधु-संत आदि एक मंच पर आए थे। इस सम्मेलन में ​दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद प्रयाग में जब भी कुंभ व अर्धकुम्भ लगे विहिप की ओर से हिन्दू सम्मेलन आयोजित किये गये। यह बात अलग है कि हिन्दू सम्मेलन में बौद्ध भंते शामिल होते रहे हैं। इस बार महाकुंभ में पहला यह अवसर है जब बौद्ध सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ad-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97/feed/ 0
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आयेंगे महाकुम्भ, मुख्यमंत्री ने जारी किया दिशा निर्देश https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80/#respond Mon, 20 Jan 2025 06:37:42 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7655 महाकुम्भ नगर, 20 जनवरी

महाकुम्भ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन की संभावनाएं बन रही हैं। इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान के दौरान भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाकुंभ का भ्रमण और अधिकारियों के साथ समीक्षा किया। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री सहित अनेक गणमान्य जनों का प्रयागराज आगमन को प्रस्तावित बताते हुए इसके लिए सभी तैयारी पूरी रखने का निर्देश दिए।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80/feed/ 0
महाकुम्भ में वीआईपी-वीवीआईपी गेस्ट के लिए होगी विशेष व्यवस्था https://rashtriyasamasya.com/there-will-be-special-arrangements-for-vip-vvip-guests-in-maha-kumbh/ https://rashtriyasamasya.com/there-will-be-special-arrangements-for-vip-vvip-guests-in-maha-kumbh/#respond Wed, 25 Dec 2024 13:50:38 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7328 प्रयागराज। मेला के दौरान देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के साथ ही बड़ी संख्या में वीआईपी और वीवीआईपी मूवमेंट की सम्भावना है। इसको देखते हुए प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने विशेष प्रबंध किए हैं। इन सभी को महाकुम्भ मेला की सुखद अनुभूति प्राप्त कराने एवं उनके रुकने तथा अन्य प्रोटोकाल की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है।

उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ मेला प्रथम मुख्य स्नान पर्व (पौष पूर्णिमा) 13 जनवरी से प्रारम्भ होकर अंतिम मुख्य स्नान पर्व (महाशिवरात्रि) 26 फरवरी तक कुल 45 दिनों की अवधि में सम्पन्न होगा।

-प्रोटोकॉल के लिए बनेगा कंट्रोल रूममेला प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों के अनुसार महाकुम्भ के दौरान देश-विदेश के तीर्थयात्री, पर्यटक, विशिष्ट एवं अति विशिष्ट के अलावा उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तिगण का आगमन होगा। मेला क्षेत्र में विशिष्ट- अति विशिष्ट के आगमन के दौरान सुविधा के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मेले में आने वाले महानुभावों की प्रोटोकाल व्यवस्था के लिए शासन स्तर से 3 अपर जिलाधिकारी, 3 उप जिलाधिकारी, 3 नायब तहसीलदार एवं 4 लेखपाल तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही, सभी 25 सेक्टरों मे डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप मे तैनात हैं, जो अपने अपने सेक्टर में प्रोटोकाल की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

-5 स्थलों पर 250 टेंट क्षमता के सर्किट हाउस की व्यवस्थाविशिष्ट-अतिविशिष्ट की प्रोटोकाल व्यवस्था के तहत महाकुम्भ के दौरान 50 टूरिस्ट गाइड एवं अन्य सहायक स्टाफ की तैनाती भी सुनिश्चित की जा रही है। मेले में आने वाले महानुभावों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेला क्षेत्र में 5 स्थलों पर 250 टेंट की क्षमता के सर्किट हाउस की व्यवस्था की गई है। मेले में आने वाले महानुभावों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशन में पर्यटन विकास निगम द्वारा 110 काटेज की टेंट सिटी एवं सेवा प्रदाताओं के माध्यम से 2200 काटेज की टेंट सिटी विकसित की जा रही है, जिसकी बुकिंग प्रयागराज मेला प्राधिकरण की वेबसाइट के माध्यम से नेविगेट कर की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, स्नान के लिए घाट तैयार करने के अलावा नदी में जेटी एवं मोटर वोट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

-विभागीय कैम्प में रुकेंगे अधिकारीमेला क्षेत्र में केन्द्र सरकार के कुल 15 विभागों द्वारा अपने कैम्प निर्मित किए गए हैं, जिनमें विभागीय अधिकारियों के लिए उनके आगमन पर अवस्थान के लिए काटेज की व्यवस्था की गई है। इसी तरह, मेला क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के कुल 21 विभागों द्वारा अपने कैम्प निर्मित किए गए हैं। जिनमें विभागीय अधिकारियों के लिए उनके आगमन पर अवस्थान हेतु काटेज की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, जिला प्रशासन प्रयागराज के अधीन उपलब्ध 21 अतिथि गृहों में कुल 314 कक्ष वीआईपी-वीवीआईपी के अवस्थान के लिए कक्षों की व्यवस्था की गई है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/there-will-be-special-arrangements-for-vip-vvip-guests-in-maha-kumbh/feed/ 0