Lucknow – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Tue, 25 Feb 2025 07:20:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Lucknow – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए पहनी यूपी पुलिस की वर्दी https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a5%89%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%aa%e0%a4%b9/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a5%89%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%aa%e0%a4%b9/#respond Tue, 25 Feb 2025 07:20:17 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9255 लखनऊ/फरवरी: फर्ज़ी तरीके से पुलिस की वर्दी पहनकर रील बनाने वाली एक युवती को लखनऊ की सरोजनीनगर पुलिस ने पकड़ा है। उसे जेल भेज दिया गया है।
सरोजनीनगर थाने में तैनात दरोगा अंकित कुमार बालियान के मुताबिक वह अपने हमराही सिपाहियों के साथ एयरपोर्ट क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी लखनऊ एयरपोर्ट स्थित लक्ष्मण चौक से कुछ दूर एक युवती पुलिस की वर्दी पहने पीठ पर एक पिट्ठू बैग लिए खड़ी नजर आई।

उसके संदिग्ध लगने पर वह रुक गए और उससे पोस्टिंग के थाने के बारे में पूछा। इस पर वह सकपका गई। जब पुलिस ने दोबारा उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह केवल सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए शौक में पुलिस की वर्दी पहने हैं। इस पर दरोगा अंकित बालियान के साथ मौजूद महिला सिपाहियों ने उसकी तलाशी लेते हुए पूछताछ की तो उसने अपना नाम अंबेडकर नगर जिले के राजे सुल्तानपुर के बनकटा बुजुर्ग गांव निवासी नीतू चौहान बताया।

पुलिस ने उसके पास से उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा शोल्डर बैज, खाकी जैकेट, खाकी पैंट, खाकी मोजे, काले रंग के जूते के अलावा दो स्टार, डोरी लगी शीटी और कवर में एक पासपोर्ट साइज यूपी पुलिस की वर्दी में फोटो और बैग से लाल रंग की यूपी पुलिस की चमड़े की बेल्ट, खाकी रंग का पिस्टल होलस्टर, पीली धातु के ताज लगी यूपी पुलिस लिखी बैरटा कैप मिली।

एक जोड़ी गर्मी की वर्दी भी थी, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस का मोनोग्राम लगा था। साथ ही नेम प्लेट व अन्य वस्तुएं बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह पुलिस में नहीं बल्कि शौक के लिए पुलिस की वर्दी पहनी है और सोशल मीडिया पर अपने फॉलोवर्स बढ़ सके। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा कर उसे जेल भेज दिया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a5%89%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%aa%e0%a4%b9/feed/ 0
यूपी बोर्ड की परीक्षा से 2.7 लाख परीक्षार्थी एबसेंट https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-2-7-%e0%a4%b2/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-2-7-%e0%a4%b2/#respond Tue, 25 Feb 2025 07:07:11 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9252 लखनऊ: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सोमवार को शुरू हो गईं। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी के बीच प्रदेश भर में 8140 केंद्रों पर करीब 48.79 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। यूपी बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रयागराज को छोड़कर 74 जिलों से परीक्षा में रजिस्टर्ड 51.49 लाख छात्रों की परीक्षा हुई। इसमें कक्षा 10 के लिए 26.3 लाख और कक्षा 12 के लिए 25.1 लाख रजिस्टर्ड परीक्षार्थी थे। सोमवार को परीक्षा से 2.7 लाख परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें कक्षा 10 के 1.6 लाख और कक्षा 12 के 1.1 लाख परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इतनी संख्या में परीक्षार्थियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। बोर्ड और सरकार ने कड़ाई से परीक्षा ली तो परीक्षार्थी वार्षिक परीक्षा में शामिल होने ही नहीं आए।

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 9 छात्रों को अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। वहीं, 14 अन्य को नकल करते हुए पकड़ा गया। उन्हें परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएसईबी) द्वारा आयोजित परीक्षा में पहले दिन कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों ने हिंदी के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा (कक्षा 10) और सैन्य विज्ञान (कक्षा 12) की परीक्षा दी। महाशिवरात्रि से पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण प्रयागराज जिले में कोई परीक्षा नहीं हुई। प्रयागराज के अभ्यर्थियों के लिए सोमवार की परीक्षा 9 मार्च को होगी।

घटा है आंकड़ा
यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले दिन शामिल न होने के आंकड़ों में कमी आई है। वर्ष 2024 में कुल 3.3 लाख विद्यार्थी पहले दिन की परीक्षा में ही शामिल नहीं हुए थे। इस वर्ष इस आंकड़े में गिरावट आई है, लेकिन इसके बाद भी संख्या काफी बड़ी है। यूपीएसईबी के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षा में नकल करते पाए गए 14 अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें फर्रुखाबाद के छह, गाजीपुर के चार और कन्नौज, जौनपुर, फिरोजाबाद और प्रतापगढ़ के एक-एक अभ्यर्थी शामिल हैं। छह लड़के और तीन लड़कियां समेत कुल 9 परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए गए।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-2-7-%e0%a4%b2/feed/ 0
यूपी में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2-%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%9c/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2-%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%9c/#respond Tue, 25 Feb 2025 06:37:13 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9246 लखनऊ/25 फरवरी: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले दिनों में वृद्धि देखने को मिली है। पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार लगभग एक स्तर पर बनी दिख रही हैं। अभी पेट्रोल की कीमत 94 से 96 रुपये के स्तर के बीच झूलता दिख रहा है। प्रदेश में पिछले 10 दिनों में इसी के आसपास कीमत दिखी है। हालांकि, रविवार को प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें 94.46 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर थी। अब यह 29 पैसा बढ़ाकर 94.75 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई है। पिछले दो दिनों में पेट्रोल कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है।

प्रदेश के तमाम जिलों में पेट्रोल की कीमतें बढ़ती दिख रही है। लखनऊ में 15 पैसे की वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 94.84 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, महोबा में 50 पैसे की वृद्धि देखी गई है। यहां पेट्रोल की कीमत 95.75 रुपये प्रति लीटर है। गाजियाबाद में 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 95.40 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, नोएडा में 27 पैसे की कमी के साथ पेट्रोल की कीमत 94.71 रुपये प्रति लीटर पर है। बांदा में 49 पैसे की वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 96.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2-%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%9c/feed/ 0
पति ने पत्नी को लाठि से पीट-पीट कर मार डाला https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a0%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9f/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a0%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9f/#respond Tue, 18 Feb 2025 08:18:47 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9144 लखनऊ: राजधानी लखनऊ में पति ने सनसनीखेज वारदात कर डाली। मोहनलालगंज के आनंदपुर गांव के मजरा हुलासखेडा में युवक ने सोमवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान 30 वर्षीय पत्नी कंचन को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। वारदात के दौरान पत्नी चीखती रही पर पति का दिल नहीं पसीजा। वह वार पर वार करता रहा। पत्नी को मारने के बाद वह फरार हो गया। शोर-शराबे पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मंगलवगर सुबह पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने वाला आरोपित राजकुमार हुलास खेडा का रहने वाला है किसान है। राजकुमार का 12 साल पहले कंचन से विवााह हुआ था। सोमवार रात दोनो के बीच विवाद हो गया। बात-बात में विवाद बढ गया और गुस्से में आकर राजकुमार ने लाठी से पत्नी पर ताबडतोड वार किेए। वह चीखती रही और राजकुमार ने लाठी से पत्नी पर ताबडतोड वार किए। वह चीखती रही और राजकुमार वार करता रहा। शोर सुनकर जबतक पडोसी पहुंचे आरोपित राजकुमार मौके से भाग निकला। मौहल्ले वाले कंचन को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घो,ित कर दिया। वारदात की सूचना के बाद पुलिस ऐक्शन में आ गई। पुलिस ने जांच पडताल शुरू किया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a0%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9f/feed/ 0
खुद को जंजीरों में बांधकर विधानसभा पहुंचे सपा विधायक https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%95%e0%a4%b0/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%95%e0%a4%b0/#respond Tue, 18 Feb 2025 07:06:34 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9138 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन, मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान ने विधानसभा के बाहर खुदको जंजीरों में बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। 

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “सरकार रोज़गार नहीं दे पा रही इसलिए लोग डंकी रूट से विदेश जा रहे हैं। सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि आने वाले समय में किसी भारतीय प्रवासी को हथकड़ियों में निर्वासित न किया जाए।

वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री समाजवादी पार्टी के वारिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने विधानसभा में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण पर कहा, “यह सरकार का बनाया हुआ पूरा झूठा भाषण था। राज्यपाल महोदया ने इस झूठे भाषण को पूरा पढ़ा ही नहीं। समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों की भी यही मांग थी कि इस झूठे भाषण को ना पढ़ा जाए।”

 विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा विधायक माता प्रसाद पांडे ने बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर कहा, “…उनके (राज्यपाल) अभिभाषण में जो पढ़ा जा रहा था समाजवादी पार्टी ने उसका विरोध किया क्योंकि उसमें झूठे आंकड़े दिए गए थे। मांग हो रही थी कि महाकुंभ की भगदड़ में जो मौतें हो रही हैं, उसके सही आंकड़ों को बताया जाए। राज्यपाल आधा भाषण छोड़कर चली गईं। हमें लगता है कि वे महाकुंभ में हुई घटनाओं से दुखी थीं इसलिए उन्होंने पूरे भाषण को पढ़ा ही नहीं।”

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%95%e0%a4%b0/feed/ 0
पत्नी ने चाकू से वार कर पति को मौत के घाट उतारा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf/#respond Sun, 16 Feb 2025 06:57:41 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8937 लखनऊ/16 फरवरी: लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां, इंदिरानगर में पारिवारिक कलह के चलते पत्नी ने प्रापर्टी डीलर पति की चाकू से वार कर हत्या कर दी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच-पडकाल की जा रही है।

यह घटना इंदिरानगर के बी-ब्लाक की है। जहां 42 वर्षीय प्रापर्टी डीलर शावेज शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर लौटा। काम से वापस आने के बाद शावेज का पत्नी रजिया से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। झगडे के बीच रजिया ने चाकू से पति पर ताडतोड कई वार किए। सीने में चाकू लगने से शावेज खून से लथपथ होकर गिर पडा। परिवार वाले उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए थे, जहें डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गाजीपुर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछकाछ की है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf/feed/ 0
श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी एसजीपीजीआई में भर्ती  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%81/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%81/#respond Mon, 03 Feb 2025 07:39:43 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8712 लखनऊ, 03 फरवरी: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास को उनके समर्थकों ने लखनऊ में संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया है। एसजीपीजीआई के निदेशक आर.के. धीमान की देखरेख में सत्येन्द्र दास को पीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की एक टीम देख रही है।

एसजीपीजीआई के निदेशक ने कहा कि मधुमेध और उच्च रक्तचाप के कारण श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास को स्ट्रोक आने से उनकी तबियत बिगड़ी है। उन्हें बीती रात पीजीआई में न्यूरोलॉजी के एचडीयू में भर्ती कराया गया है। अभी उनकी स्थिति गम्भीर है, चिकित्सकीय टीम निरंतर उपचार कार्य कर रही है।

इससे पहले आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अयोध्या के ही श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने तत्काल ही लखनऊ के पीजीआई के लिए रेफर किया था। इसके बाद सहायक पुजारी प्रदीप दास और समर्थक उन्हें लेकर पीजीआई के लिए रवाना हुए थे।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%81/feed/ 0
कार तालाब में गिरी, दो अधिवक्ताओं की मौत https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%b5/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%b5/#respond Sat, 01 Feb 2025 06:55:28 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8643 लखनऊ, 01 फरवरी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार तालाब में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को बाहर​ निकाला तो उसमें दो युवकों की लाश थी। पुलिस ने मृतकों की पहचान दो अधिवक्ताओं के रूप में की है।

थाना प्रभारी भरत कुमार पाठक ने शनिवार को बताया कि आज सुबह सात बजे उन्हें सूचना मिली कि एक कार (यूपी 32 एनई 1110) तालाब में गिरी है। इस सूचना पर तत्काल थाना चिनहट पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट को बुलाकर कार को बाहर निकाला तो उसमें दो युवकों की लाश थी। गाड़ी में मिले आधार कार्ड के जरिये परिजनों से सम्पर्क कर प्रथमदृष्टया मृतकों की पहचान गोमतीनगर निवासी हाईकोर्ट के स्टैंडिंग कॉउन्सिल कुलदीप कुमार अवस्थी (40) और हरदोई निवासी हाईकोर्ट के ब्रीफ होल्डर शशांक सिंह (37) के रूप में हुई है।सूचना पर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गये हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर घटना को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू की जांच कर कर रही है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%b5/feed/ 0
मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्प‍ित की श्रद्धांजलि https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%97/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%97/#respond Thu, 30 Jan 2025 07:48:37 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8545 लखनऊ, 30 जनवरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बच्चों ने बापू की पुण्यतिथि पर स्वरांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी भी बच्चों के साथ स्वरांजलि में हिस्सा लिए।

इसी के साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी को याद करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा “स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन ! श्रद्धेय ‘बापू’ की शिक्षाएं और उनका त्यागमय जीवन विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आइए, ‘बापू’ के दिखाए सत्य, अहिंसा व स्वदेशी के मार्ग पर चलकर हम सभी ‘नए भारत-विकसित भारत’ के निर्माण हेतु संकल्पित हों।“

मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों के साथ स्वारांजलि में हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ‘रघुपति राघव राजाराम, वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीड़ परायी जाणे रे, जैसे गीतों को मधुर स्वर में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों के साथ फोटो भी खिंचाई। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, राजेश्वर सिंह, अमरेश कुमार, विधान परिषद सदस्य लाल जी प्रसाद निर्मल आदि गणमान्य लोगों ने भी बापू को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%97/feed/ 0
मुख्यमंत्री योगी ने संगम में हुई भगदड़ पर अधिकारियों से की चर्चा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%ae/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%ae/#respond Wed, 29 Jan 2025 06:41:54 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8474 लखनऊ, 29 जनवरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संगम के पास मची भगदड़ पर आज अधिकारियों से चर्चा की। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से कहा कि प्रयागराज में श्रद्धालु जनों की भारी भीड़ है। संगम नोज में स्नान का भारी दबाव है। जो लोग जहां पर मौजूद हैं, उसी घाट पर स्नान करें। प्रशासन उनकी पूरी व्यवस्था के लिए तत्परता से लगा हुआ है। हादसे में कुछ लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा है। प्रधानमंत्री मोदी भोर से ही चार बार उनसे बात कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लगभग 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज में हैं। कल भी साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालुजनों ने महाकुंभ का स्नान किया। संगम नोज पर जाने के कारण ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हुईं। रात 1 से 2:00 के बीच यह हादसा हुआ। अखाड़ा परिषद के स्नान को लेकर बैरीकेडिंग भी की गई थी। कुछ श्रद्धालु इसमें घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा कर इलाज किया जा रहा है। कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। लगातार प्रशासन श्रद्धालुओं को स्नान कराने के लिए लगा हुआ है। प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालु जनों के सकुशल स्नान कराने, अमृत स्नान में पूरे देश भर से आए श्रद्धालुजनों की व्यवस्था के लिए लगा है।

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रातः काल से ही चार बार फोन करके जानकारी ली है। गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लगातार जानकारी ले रहे हैं। व्यवस्था को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की जा रही है, जिसमें मुख्य सचिव समेत गृह विभाग के महत्वपूर्ण अधिकारी मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अखाड़ा परिषद, महामंडलेश्वरों और पूज्य संतों से हमारी खुद की वार्ता हुई है। संतों ने कहा है कि श्रद्धालु जन पहले स्नान करेंगे। उसके बाद संतजन स्नान करेंगे। आज प्रातः काल से सुबह साढ़े आठ बजे तक साढ़े तीन करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। कई बिंदु पर श्रद्धालुजनों का अब भी दबाव है। इसलिए सभी श्रद्धालुओं से अपील है। पूज्य संतों से अपील है कि अफवाह पर कोई ध्यान न दें। संयम से स्नान करें। यह सब आयोजन उन्हीं लोगों का है। प्रशासन उनकी सेवा के लिए पूरी तत्परता से लगा हुआ है। पूरी मजबूती के साथ वहां पर हर प्रकार सहयोग करने के लिए प्रशासन जुटा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर नकारात्मक अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा तो उससे नुकसान हो सकता है। 15 से 20 किलोमीटर में अस्थाई घाट बनाए गए हैं। वहां पर भी लोग स्नान कर सकते हैं। यह आवश्यक नहीं है कि सभी लोग संगम पर ही स्नान करें। उसमें बच्चे हैं, बुजुर्ग हैं और सांस की बीमारी वाले तमाम ऐसे श्रद्धालु हैं जिन्हें पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। सभी गंगा जी के घाट हैं। उन्हें वहीं पर स्नान कर लेना चाहिए। जहां पर वह मौजूद हैं। संगम में स्नान का बहुत ज्यादा दबाव है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%ae/feed/ 0