Lebanon – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Mon, 27 Jan 2025 10:37:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Lebanon – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 लेबनान और गाजा में संघर्ष विराम के बावजूद मारकाट  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7/#respond Mon, 27 Jan 2025 10:37:16 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8348 बेरूत/गाजा पट्टी, 27 जनवरी: लेबनान और गाजा में संघर्ष विराम के बीच मारकाट मची हुई है। लेबनान के अधिकारियों ने कहा कि इजराइली बलों ने कल दक्षिणी लेबनान में कम से कम 22 लोगों को मार डाला, जबकि गाजा में इजराइल ने फिलिस्तीनियों को उत्तर की ओर वापस जाने से रोक दिया। इजराइल का कहना है कि हमास संघर्ष विराम की शर्तों का लगातार उल्लंघन कर रहा है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, रविवार को विस्थापित हजारों लेबनानी अपने घरों की ओर जाने वाली सड़कों पर आ गए तो इजरायली सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी। इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के झंडे वाला एक वाहन उनके सैनिकों के पास आ गया। इस वजह से गोलीबारी करनी पड़ी। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस गोलीबारी में 120 से अधिक लोग घायल हो गए।

लेबनान में संघर्ष विराम पर नवंबर में हस्ताक्षर हुए थे। यह तय किया गया था कि इजराइल और हिजबुल्लाह दक्षिणी लेबनान से हट जाएंगे। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को तैनात किया जाएगा।

इस बीच इजराइल यह कहकर फिलिस्तीनियों को उनके घर लौटने से रोक दिया कि हमास ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इजराइल इससे भी खफा है कि अर्बेल येहुद (आखिरी महिला नागरिक बंधक) को अभी तक रिहा नहीं किया गया है। इजराइल का मानना है कि संभवतः वह जीवित है।इस बीच फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद ने कहा कि अर्बेल येहुद हमास के नहीं, उसके कब्जे में है। वह अर्बेल येहुद को शनिवार से पहले रिहा कर देगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7/feed/ 0
लेबनान से बांग्लादेश के 47 और नागरिक स्वदेश लौटे https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-47-%e0%a4%94/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-47-%e0%a4%94/#respond Sat, 18 Jan 2025 07:52:01 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7510 ढाका, 18 जनवरी (हि.स.)। युद्धग्रस्त लेबनान में फंसे बांग्लादेश के 47 और नागरिक आज स्वदेश लौट आए। अंतरिम सरकार ने इनकी यात्रा का पूरा खर्च वहन किया। यह लोग कतर एयरवेज की उड़ान (क्यूआर 640) से सुबह 9:15 बजे हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, अब तक 19 उड़ानों के माध्यम से लेबनान से कुल 1,246 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस लाया गया है।

ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, विदेश मंत्रालय, प्रवासी कल्याण और विदेशी रोजगार मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने सभी का हवाई अड्डे पर स्वागत किया। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने प्रत्येक व्यक्ति को 5,000 टका प्रदान किए। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, वापस लौटे लोगों ने कहा कि लेबनान में संघर्ष के दौरान बमबारी की घटना में कथित तौर पर उनके एक साथी की जान चली गई।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-47-%e0%a4%94/feed/ 0