Lawrence Bishnoi – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Wed, 26 Feb 2025 08:18:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Lawrence Bishnoi – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर ढेर https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%88-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%82/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%88-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%82/#respond Wed, 26 Feb 2025 08:18:55 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9324 उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मेरठ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को मुठभेड़ में मार गिराया। बुधवार सुबह मुंडाली इलाके में नोएडा STF और मेरठ पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे घेर लिया। इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं।

गोलियों की बौछार में ढेर हुआ इनामी बदमाश

STF की जवाबी फायरिंग में जितेंद्र को गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए। STF टीम ने घायल जीतू को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गाजियाबाद हत्या कांड में था वांछित

हरियाणा के झज्जर जिले के आसौंदा थाना क्षेत्र के आसौंदा सिवान गांव का निवासी जितेंद्र 2023 में गाजियाबाद में हुई एक हत्या के मामले में फरार था। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था

2016 में झज्जर में डबल मर्डर करने के बाद जितेंद्र को उम्रकैद की सजा हुई थी। 2023 में पैरोल पर रिहा होने के बाद वह फरार हो गया था और तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जेल में रहने के दौरान जितेंद्र का संपर्क कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हुआ, जिसके बाद उसने उनके लिए काम करना शुरू कर दिया था।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%88-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%82/feed/ 0