Kid Fall From School Van – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Tue, 28 Jan 2025 10:27:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Kid Fall From School Van – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 पलवल में चलती स्कूल वैन से गिरे तीन साल के बच्चे की मौत https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%b8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%b8/#respond Tue, 28 Jan 2025 10:26:45 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8464 पलवल, 28 जनवरी: पलवल में स्कूल वैन से गिरकर तीन साल के बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। वह एक निजी प्ले-वे स्कूल में पढ़ रहा था। बच्चा चलती स्कूली वैन की खिड़की अचानक खुलने से नीचे गिरकर मर गया। हादसे के बाद बच्चे का इलाज कराने की जगह ड्राइवर खून से लथपथ हालत में उसे मां की गोद में छोड़कर फरार हो गया। मां पीछे से चिल्लाती रही कि प्लीज, उसे अस्पताल ले चलो, उसकी हालत खराब है लेकिन ड्राइवर नहीं रुका। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। मां ने कहा कि अगर ड्राइवर उसी वक्त अस्पताल ले जाता तो शायद जान बच जाती।

वहीं ड्राइवर ने बच्चे पर ही चलती वैन की खिड़की खोलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में स्कूल मैनेजमेंट और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। नंगला गांव की रहने वाली रेखा ने मंगलवार को बताया कि मरने वाला उनका 3 साल का बेटा शिवांश था। उसका डीके बचपन स्कूल, हसनपुर में दाखिला करवाया था। जहां वह प्ले ग्रुप में पढ़ता था। रेखा के अनुसार सोमवार को शिवांश की स्कूल से छुट्‌टी हुई। वह वैन से घर लौट रहा था। रास्ते में वह चलती वैन की खिड़की से नीचे गिर गया। दोपहर में अचानक उनके गेट को तेजी से खटखटाया गया। वह बाहर निकली तो शिवांश खून से लथपथ था। बच्चा बेहोश की हालत में भी था। वैन ड्राइवर हरि सिंह ने उन्हें बच्चा पकड़ाया और वहां से फरार हो गया।रेखा ने बताया कि बेटे को इस हालत में देखकर वह बुरी तरह से घबरा गई। उसने शोर मचाकर ड्राइवर को रोकने की कोशिश की ताकि उसे तुरंत अस्पताल ले जा सके लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद परिजन उसे पलवल नागरिक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां ने कहा कि अगर ड्राइवर उसी वक्त उसे अस्पताल ले जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। इस बारे में आरोपी वैन ड्राइवर से स्कूल में पूछताछ की गई तो उसने कहा कि बच्चा वैन में बैठा था। जब उसका घर नजदीक आया तो उसने अचानक चलती हुई वैन की खिड़की खोल दी। इससे वह नीचे गिर गया। जिस वजह से उसे चोट लग गई।

हसनपुर थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने बताया कि शिवांश की मां रेखा की शिकायत पर स्कूल मैनेजमेंट और वैन ड्राइवर हरि सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%b8/feed/ 0