Khushi Kapoor – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Tue, 28 Jan 2025 08:43:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Khushi Kapoor – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 ख़ुशी कपूर ने कराई है अपनी नाक और होठों की प्लास्टिक सर्जरी https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a4%bc%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a4%bc%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80/#respond Tue, 28 Jan 2025 08:43:35 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8428 दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी अपनी मां के नक्शेकदम पर चलकर एक्टिंग फील्ड में डेब्यू कर चुकी हैं। ख़ुशी कपूर ने फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। अब खुशी कपूर जल्द ही आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ ‘लवयापा मूवी’ में नजर आएंगी। इस दौरान ख़ुशी कपूर ने नाक की सर्जरी और लिप फिलर्स के साथ कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की।

जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री खुशी कपूर ने एक साक्षात्कार में अपने व्यक्तिगत अनुभव और सौंदर्य उद्योग के बारे में बात की। खुशी ने वीडियो के जरिए अपनी जिंदगी की एक झलक शेयर की है। उसने अपने घर का स्विमिंग पूल दिखाया, जिसमें उसके पांच कुत्तों को गोता लगाने से रोकने के लिए एक बैरिकेड भी है। इंटरव्यू के दौरान उनके बचपन पर भी चर्चा हुई जिसमें खुशी ने खुद को अटेंशन सीकर बताया।

कॉस्मेटिक सर्जरी को सार्वजनिक करने के उनके फैसले के बारे में पूछे एक सवाल का जवाब उन्होंने पूरे आत्मविश्वास से दिया। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह कोई बड़ी बात है। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह एक पर्सनल च्वाॅइस है और मैं इसमें कम्फर्टेबल हूं।” खुशी कपूर जल्द ही आमिर खान और रीना दत्ता के बेटे जुनैद खान के साथ आगामी फिल्म लवयापा में नजर आएंगी। फिल्म 7 फरवरी को रिलीज हो रही है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a4%bc%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80/feed/ 0
जुनैद और खुशी स्टारर फिल्म ‘लवयापा’ का नया गाना ‘कौन किन्ना ज़रूरी सी’ रिलीज़ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a5%88%e0%a4%a6-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%b0-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a5%88%e0%a4%a6-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%b0-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d/#respond Thu, 23 Jan 2025 07:39:42 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7969 जुनैद खान और खुशी कपूर अपने थिएट्रिकल डेब्यू के रूप में फिल्म ‘लवयापा’ में नजर आने वाला है। ट्रेलर के बाद से ही उनके फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गया है। मेकर्स ने फिल्म के गाने भी रिलीज़ कर दिए हैं। “रेहना कोल” और फिल्म के टाइटल ट्रैक जैसी हिट्स के बाद अब मेकर्स ने एक और गाना रिलीज़ किया है। जिसके बाेल हैं “कौन किन्ना ज़रूरी सी।”

गाना ‘कौन किन्ना ज़रूरी सी’ एक सोलफुल हार्टब्रेक एंथम ट्रैक है, जो प्यार और उदासी के दर्द को दिखाता है। इसके गहरे और जज्बात से भरे लिरिक्स अलग होने की तकलीफ को बयां करते हैं। जुनैद खान और खुशी कपूर की खूबसूरत परफॉर्मेंस ने इस गाने को और भी टचिंग बना दिया है, जो दिल को छू जाता है। फिल्म लवयापा का गाना ‘कौन किन्ना ज़रूरी सी’ वाकई दिल छू लेने वाला है। इसे विशाल मिश्रा ने गाया है, इसके खूबसूरत लिरिक्स ध्रुव योगी ने लिखा है। सुयश राय और सिद्धार्थ सिंह की जोड़ी ने म्यूजिक दिया है।। इसके इमोशनल बोल और मेलोडी सीधे दिल तक पहुंचते हैं, जो हर किसी को गहराई से महसूस होगा।

फिल्म लवयापा, जो मॉडर्न रोमांस की दुनिया में सेट है, एक दिल छू लेने वाली कहानी पेश करती है। इसमें दमदार परफॉर्मेंस, जोश से भरा म्यूजिक और खूबसूरत विजुअल्स ने इसे खास बना दिया है। फिल्म न केवल रोमांस को एक नई तरह से दिखाती है। यह फिल्म 2025 की सबसे एक्साइटिंग सिनेमेटिक एक्सपीरियंस में से एक बनने वाली है। इस वैलेंटाइन सीज़न को खास बनाने के लिए फिल्म ‘लवयापा’ 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हाेगी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a5%88%e0%a4%a6-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%b0-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d/feed/ 0