Kejriwal ka jhoot – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Sun, 19 Jan 2025 07:09:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Kejriwal ka jhoot – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 केजरीवाल के झूठ को समझ चुकी है जनता, जीतेगी भाजपा : स्वाती सिंह https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9d%e0%a5%82%e0%a4%a0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%9d-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%95/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9d%e0%a5%82%e0%a4%a0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%9d-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%95/#respond Sun, 19 Jan 2025 07:09:20 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7628 लखनऊ, 19 जनवरी: अब दिल्ली की जनता केजरीवाल के झूठ से ऊब चुकी है। कांग्रेस का अंदरूनी गठबंधन आम आदमी पार्टी से है। यह जनता भी समझ चुकी है। इस कारण इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। ये बातें पूर्व मंत्री और भाजपा नेता स्वाती सिंह ने कही।

वे दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से प्रचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा में एक पार्टी के लोग अपनी जीत सुनिश्चित समझ कर मतगणना के दिन लड्डू मंगा लिये थे, तब भी मैंने कहा था कि जीत वहां भाजपा की होगी। यहां जनता आप के झूठ को समझ चुकी है। वह अब आम आदमी पार्टी खुद हराना चाहती है।

स्वाती सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ झूठ का सहारा लिया है। झूठ बोलकर आम जनता को छलने की एक समय सीमा होती है, जो अब समाप्त हो चुका है। अब जनता केजरीवाल के छलावे में नहीं आ सकती। पूर्वांचल के लोग यह नहीं भूल सकते, जब कोरोना के समय आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से मरने के लिए छोड़ दिया। बार्डर पर लाकर लोगों को छोड़ देते और उन्हें सात-सात सौ किलोमीटर तक बाइक या पैदल चलना पड़ा।

स्वाती सिंह ने कहा कि कांग्रेस के युवराज के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे बाहर से आम आदमी पार्टी के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन भीतर से उनका समर्थन भी कर रहे हैं। लोकसभा में गठबंधन करने वाले लोग आज विधानसभा चुनाव आते ही अलग हो गये। इन सबसे जनता वाकिफ है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9d%e0%a5%82%e0%a4%a0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%9d-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%95/feed/ 0