Kartik patel – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Sat, 18 Jan 2025 07:42:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Kartik patel – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 ख्याति हॉस्पिटल कांड के आरोपि कार्तिक पटेल गिरफ्तार https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b9%e0%a5%89%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b9%e0%a5%89%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86/#respond Sat, 18 Jan 2025 07:42:22 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7507 अहमदाबाद हवाईअड्डे से पकड़ा गया, 65 दिनों से था फरार

अहमदाबाद, 18 जनवरी, ख्याति हॉस्पिटल कांड मामले में मुख्य आरोपित और हॉस्पिटल के चेयरमैन कार्तिक पटेल को क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार देर रात अहमदाबाद हवाईअड्डे से पकड़ा लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था। कार्तिक पटेल मामले में 13 नवंबर, 2024 को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ऑस्ट्रेलिया भाग गया था, बाद में दुबई गया लेकिन जमानत याचिका खारिज होने के बाद वह भारत लौट आया। मामला दर्ज होने के बाद से अभी तक सभी 9 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं।

ख्याति हॉस्पिटल कांड मामले में क्राइम ब्रांच को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। घटना के मुख्य आरोपी कार्तिक पटेल को पुलिस ने 65 दिनों बाद पकड़ा है। शुक्रवार देर रात वह अहमदाबाद हवाईअड्डे पर पहुंचा, इस दौरान क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ा। अहमदाबाद के ख्याति हॉस्पिटल में दो निर्दोष लोगों की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ा था। इसके पहले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए मरीजों को बगैर जरूरत ऑपरेशन किया जा रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर 13 नवंबर, 2024 को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले में अन्य आरोपियों में से 8 को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन, मुख्य आरोपी और हॉस्पिटल का चेयरमैन कार्तिक पटेल विदेश भाग गया था।

क्राइम ब्रांच ने आरोपित कार्तिक पटेल के खिलाफ इंटरपोल से मदद मांगते हुए लुक आउट नोटिस जारी करवाया। पुलिस से बचने के लिए उसने अग्रिम जमानत का खूब प्रयास किया लेकिन उसे अग्रिम जमानत नहीं मिली। आखिरकार वह आत्मसमर्पण करने दुबई से भारत लौट आया। अहमदाबाद हवाईअड्डा पर उसे पकड़ा गया। सूत्रों के अनुसार कार्तिक पटेल पहले ऑस्ट्रेलिया गया था, बाद में वह दुबई चला गया। फिलहाल वह क्राइम ब्रांच की कस्टडी में है।

इस तरह पकड़े गए सभी आरोपित

ख्याति हॉस्पिटल कांड मामले में डॉ प्रशांत वजीराणी को पुलिस ने 13 नवंबर, 2024 को अहमदाबाद से पकड़ा था। सीईओ राहुल जैन को राजस्थान के उदयपुर से 26 नवंबर, 2024 को पकड़ा गया। सीईओ चिराग राजपूत, पंकिल पटेल और मार्केटिंग मैनेजर मिलिंद पटेल को खेड़ा से 26 नवंबर, 2024 को पकड़ा गया। डॉ संजय पटोलिया को 4 दिसंबर को अहमदाबाद से पकड़ा गया। राजश्री कोठारी को 14 दिसंबर को राजस्थान से पकड़ा गया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b9%e0%a5%89%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86/feed/ 0