Kanpur – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Tue, 18 Feb 2025 08:19:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Kanpur – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 मासूम बेटे को मार, खुद भी फंदे से लटक गई मां https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%a6-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%82/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%a6-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%82/#respond Tue, 18 Feb 2025 07:43:49 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9141 कानपुर: आए दिन पति से होने वाले झगडों से तंग आकर एक महिला ने अपने कलेजे के टुकडे को मार डाला फिर खुद फांसी पर झूल गई। यह दिल दहलाने वाली घटना कानपुर के उर्सला कैंपस में घटित हुई। चीख-पुकार पर पडोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। इस बीच बेटी और नाती की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता ने आरोप लगाया की उनकी बेटी ने फोन कर उनसे बचा लेने की गुहार लगाई। काश उसी समय वह बेटी को ले गए होते तो शायद उसकी जान बच जाती।

कल्याणपुर आवास-विकास बगिया निवासी राजू वाल्मीकि बैंक ऑफ बड़ैदा में चपरासी हैं। उनके परिवार में मां रानी, पत्नी राजकुमारी और तीन बेटे रंजीत, सुमित और अमित हैं। सुमित की तीन साल पहले लालबंगला में रहने वाली स्नेहा से सादी हुई थी। सुमित लैब टेक्नीशियन है। वह पत्नी, सवा साल के बेटे सम्राट और दादी संग उर्सला कैंपस स्थित इमरजेंसी कॉलोनी में रहता है। सुमित ने बताया, रोज की तरह सोमवार सुबह वह काम पर चला गया था। शाम पांच बजे दादी परेड स्थित अस्पताल में सफाई करने चली गईं। रात करीब आठ बजे वह दादी को लेकर गर पहुंचा। दादी ने जैसे ही दरवाजा खोला तो साड़ी के फंदे से स्नेहा का शव झूल रहा था और बेटा सम्राट बेड पर अचेत पड़ा था। यह देख दादी चीख पडी। सुमित भी तुरंत कमरे में भागा। बेटे को लेकर वह उर्सला पहुंचा जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%a6-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%82/feed/ 0
सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/#respond Mon, 17 Feb 2025 09:55:38 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9106 कन्नोज: सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। हादसा छिबरामऊ सौरिख रोड पर हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुबह लगभग सात बजे अपने खेत जा रहे युवक को सड़क पार करते समय ट्रक ने रौंद दिया। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने रोड जाम कर दिया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

राजेश यादव (32) पुत्र लाल सिंह यादव निवासी नकट पुर अपने घर से शौच क्रिया के लिए अपने खेतों की ओर जा रहे थे। रोड पार करते समय गांव के सामने सौरिख की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।परिजनों ने रोड जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल अजय अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार राम प्रकाश भी पहुंच गए।पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को 100 शैय्या अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। राजेश न्यू हालैंड एजेंसी पर कार्य करता था। उसकी पत्नी रीता तथा तीन बेटियां स्वेता, मानवी और नृत्या है। तथा उसके चार भाई हैं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/feed/ 0
कुंभ स्नान कर लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%b8-%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%9f-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%b8-%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%9f-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87/#respond Fri, 31 Jan 2025 08:35:15 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8587 कानपुर, 31 जनवरी: महाराजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में कुंभ स्नान कर वापस लौट रहा राजस्थान का एक परिवार चपेट में आ गया। हादसे में एक वृद्ध महिला की माैत हाे गई जबकि दाे अन्य लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गये। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मूलरूप से राजस्थान केलवाड़ा के बारा गांव निवासी पदम राठौर अपने परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान करने गए थे। वापसी के दौरान महोली मोड़ के पास अचानक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। इस घटना में कार सवार आशा राठौर (60) की मौत हो गयी। जबकि तनुप्रिया (14) और शकुन राठौर (40) गंभीर रूप से घायल हो गयीं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरसौल सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया।

थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%b8-%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%9f-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87/feed/ 0
पुलिस और लूटेरे के बीच मुठभेड़ बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार हुआ शातिर https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0/#respond Tue, 28 Jan 2025 07:29:12 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8381 कानपुर, 28 जनवरी: सजेती में सोमवार की देर रात पुलिस और लुटरे के बीच मुठभेड़ हो गई। शातिर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पूछताछ में शातिर ने बताया कि अपने साथियों के साथ कुछ ही दिन पहले एक बाइक सवार से नकद, जेवरात और उसकी बाइक लूट ली थी। हालांकि इस मामले में पुलिस पहले ही तीन लूटेरों को जेल भेज चुकी है। अब चौथे शातिर को भी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त रंजीत कुमार ने बताया कि देर रात ग्राम बाबन के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। जब उसे दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया गया। तो उसने पुलिस पर ही फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने उसके पैर पर गोली मारकर उसे घायल कर दिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अर्पित प्रजापति बताया जो सजेती के हमीरामऊ गांव का रहने वाला है। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि 13 दिसंबर को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फतेहपुर के रहने वाले बाइक सवार के साथ सजेती के रतनपुर गांव में तमंचे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित पर पहले से लूट समेत कई संगीन धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।

पुलिस 16 जनवरी को लूट का खुलासा करते हुए उसके गैंग के तीन साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि अर्पित प्रजापति पुलिस की आंखों में धूल झोंककर इधर-उधर फरारी काट रहा था। जिसे देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार के लिए गया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0/feed/ 0
अटल जी की स्मृतियों से जुड़े लोगों को बीजेपी करेगी सम्मानित https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%a1/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%a1/#respond Mon, 27 Jan 2025 10:50:05 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8351 कानपुर, 27 जनवरी: ऐसे व्यक्ति जिनके पास भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी कोई भी स्मृतियां, अखबार की कटिंग, दस्तावेज, किताबें, ऑडियो, वीडियो क्लिप आदि हैं। तो उन स्मृतियों काे पार्टी की ओर से एकत्रित कर डिजिटली प्रदर्शनी करते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को बीजेपी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि हम सभी के लिए यह हर्ष का विषय है कि यह वर्ष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष है। उनकी जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई थी। इस अवसर पर बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अनेक कार्यक्रम व्यापक रूप से संपन्न हुए। इसके साथ ही नई दिल्ली स्थित अटल स्मारक सदैव अटल में श्रद्धांजलि और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। जिसमे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्रियों, एनडीए के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया था।

अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर 14 जनवरी से 15 मार्च 2025 तक अटल जी की स्मृति में सभी जिलों में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा। जिनके पास अटल जी से जुड़ी कोई स्मृति हो। यह स्मृतियां अखबार की कटिंग, दस्तावेज, किताबें, ऑडियो, वीडियो क्लिप आदि के रूप में हो सकती हैं। इन स्मृतियों का संकलन कर उन्हें संरक्षित किया जाएगा।

अटल विरासत सम्मेलन 15 फरवरी से 15 मार्च हर जिले में यह सम्मेलन आयोजित होगा। इस सम्मेलन में जिले के प्रबुद्ध जन, विशिष्ट व्यक्ति और अटल जी के प्रशंसक आमंत्रित किए जाएंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं जिन्होंने अटल जी के साथ कार्य किया है। उनका सम्मान किया जाएगा। अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर लिखी पुस्तकों के लेखकों को भी सम्मानित किया जाएगा।अटल जी की स्मृतियों का डिजिटल प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इस सम्मेलन में अटल जी के कार्यकाल में उनके प्रेरणा से शुरू हुई योजनाओं की जानकारी का प्रस्तुतीकरण भी होगा।प्रेस वार्ता में भाजपा कानपुर महानगर उत्तर अध्यक्ष दीपू पांडेय, दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी भी उपस्थित रहे ।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%a1/feed/ 0
हिन्दू लड़की को दूसरे समुदाय के लड़के पर भगाने का आरोप,बजरंगदल ने पुलिस चौकी में जमकर काटा हंगामा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%82-%e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%81/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%82-%e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%81/#respond Mon, 27 Jan 2025 08:49:37 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8289 कानपुर, 26 जनवरी: जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा पुलिस चौकी में रविवार की देर रात बजरंगदल कार्यकताओं ने जमकर हंगामा किया। आरोप के मुताबिक हिन्दू लड़की को दूसरे समुदाय का लड़का भगा कर ले गया और पुलिस आरोपित के खिलाफ कोई एक्शन नही ले रही थी। हंगामे और बवाल की आशंका को बढ़ता देख पुलिस ने आरोपित को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वाशन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा इलाके में रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की को इलाके में रहने वाला सलमान नाम का युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों ने रविवार को पुलिस के ओएस पहुंचकर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप था कि पुलिस उनकी लड़की को ढूंढने और आरोपित को पकड़ने के लिए कोई भी कार्रवाई नही कर रही है बल्कि गणतंत्र दिवस के कार्यों में व्यस्त है। जिसके चलते उन्होंने बजरंगदल कार्यकर्ताओं मामले की शिकायत करी। इसके चकते रविवार की देर रात बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी का घेराव करते हुए जमकर हंगामा काटा।

हंगामा बढ़ता देख जूही थाना प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपित को पकड़ने के लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया है। 24 घण्टे के अंदर लापता लड़की को बरामद कर उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। तब जाकर हंगामा कर रहे बजरंगदल कार्यकर्ता शांत हुए।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%82-%e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%81/feed/ 0
तालाब में मिला कंकाल, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf/#respond Mon, 27 Jan 2025 08:27:53 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8270 कानपुर, 27 जनवरी: बिठूर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर स्थित तालाब में रविवार को मानव कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच करने पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करते हुए कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव इतने दिन पुरना हो गया था कि यह पहचान पाना मुश्किल था कि वह महिला का है या किसी पुरूष का हालांकि पुलिस आस-पास के इलाके में पूछताछ कर रही है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाकाई लोगों ने सूचना दी थी कि बैकुंठपुर गांव स्थित तालाब में एक कंकाल देखा गया है। जब पुलिस ने जाकर देखा तो तालाब में एक कंकाल तैरता हुआ दिखाई दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि कंकाल महिला का है या पुरुष का यह बता पाना काफी मुश्किल है। फिलहाल कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आस-पास के इलाकों से लापता हुए लोगों की सूची जुटाई जा रही है। मामले इलाकाई लोगों का कहना है कि जिस जगह पर यह तालाब बना है। वह काफी सुनसान इलाका है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी की हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंका गया होगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf/feed/ 0
कानपुर:  दंपति ने जहर खाकर दे दी जान,  पांच साल पहले की थी लव मैरिज https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%95/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%95/#respond Mon, 20 Jan 2025 10:46:54 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7716 कानपुर, 20 जनवरी

पनकी थाना क्षेत्र के पतरसा गांव में सोमवार को एक दंपत्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फाॅरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। पांच साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी।

नौबस्ता थाना क्षेत्र के आवास विकास हंसपुरम में रहने वाले अलकेश सचान और सलोनी सचान ने पांच साल पहले परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। शादी के बाद दोनों पनकी स्थित पतरसा गांव में किराए के मकान में रहते थे। रविवार की देर रात दंपति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। मकान मालिक और पड़ोसियों की सूचना पर परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपत्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तो वहीं फॉरेंसिक टीम ने घर जाकर कई अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं।

पनकी थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि अभी आत्महत्या का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%95/feed/ 0