Jhansi – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Mon, 03 Feb 2025 07:20:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Jhansi – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 शादी समारोह में पूर्व पत्नी का हंगामा,मारपीट https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d/#respond Mon, 03 Feb 2025 07:20:42 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8704 झांसी, 3 फ़रवरी: रविवार देर रात सदर बाजार थाना क्षेत्र के भट्टागांव में आयोजित एक विवाह समारोह में उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला और उसके साथ आए लोगों ने दूल्हा और बारातियों के साथ जमकर मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हा समेत पूरी बारात को थाने ले आई। महिला का आरोप था शादी करने वाला दूल्हा उसका पति है। जबकि दूल्हे का कहना था कि उसका इस महिला से तलाक हो चुका है। अब वह दूसरी शादी कर रहा तो महिला ओर उसके साथी उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तलाक के प्रपत्र देखने के बाद देर रात पुलिस ने शादी कराई।

सदर बाजार थाना क्षेत्र में भट्टागांव में शादी समारोह चल रहा था। दूल्हा दुल्हन पक्ष दोनों साथ थे। जयमाल के पूर्व अचानक कन्नौज निवासी एक महिला अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंची और विवाह का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया । इतना ही नहीं,दूल्हा और बारातियों के साथ मारपीट भी की गई। बारातियों के साथ मारपीट होते देख बारात में शामिल अन्य लोगों ने महिला ओर उसके साथियों की पिटाई कर दी।

इधर हंगामा मारपीट की सूचना मिलने पर सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष दूल्हा और बारात समेत सभी को थाने ले आई। महिला का आरोप था कि दूल्हा बना युवक उसका पति है, वही दूल्हे का आरोप था कि मारपीट हंगामा करने वाली महिला उसकी पत्नी थी लेकिन तलाक हो चुका है। दूल्हा ने तलाक के कागजात भी दिखाए है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल हंगामा के कारण रात में विवाह समारोह विवाद की भेंट चढ़ गया। बाद में पुलिस की उपस्थिति में विवाह कराया गया।

दूल्हे ने दिखाए तलाक के प्रपत्र

सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि 112 के माध्यम से सूचना आई कि सदर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में झगड़ा हो रहा है। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाया गया। जांच में पता चला कि अभिजीत उर्फ दिव्य प्रकाश की पूर्व में शादी हुई थी। जिसमें दोनों का तलाक हो चुका है। पहली पत्नी का कहना था कि मेरा तलाक नहीं हुआ है। दोनों के पेपर देखे गए। इसमें दिव्य प्रकाश सही पाए गया। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d/feed/ 0
ट्रैक्टर चोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली दूसरे ने किया समर्पण https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95/#respond Fri, 24 Jan 2025 07:28:15 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8069 झांसी, 24 जनवरी: जिले में स्वाट टीम व सकरार थाना पुलिस की संयुक्त टीम से देर रात सकरार थाना क्षेत्र के जंगलों में शातिर ट्रैक्टर चोरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस टीम की ओर से आत्मरक्षा में चली गोलियों में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे ने पुलिस टीम के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस टीम ने इनके पास से दो ट्रैक्टर ट्राली, तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।

एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि, ग्राम जावन निवासी हरेंद्र कुशवाहा का ट्रैक्टर-ट्राली बुक करने के बाद रास्ते में बदमाशों ने उसे चाय नाश्ते में विषाक्त मिला कर बेहोश कर दिया था। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली लेकर रफूचक्कर हो गये। इस मामले का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान स्वाट टीम व थाना सकरार पुलिस का देर रात बदमाशों से जावन पुलिया के पास आमना-सामना हो गया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश मोनू चौहान निवासी औरैया के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसका दूसरा साथी वीरेंद्र निवासी जशवंत नगर इटावा ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उनके पास से दो ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर लिए। इसमें एक हरेंद्र से लूटा गया था जबकि दूसरा रायबरेली से। जांच पड़ताल में पता चला है कि अभियुक्त मोनू चौहान पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95/feed/ 0