Jaipur – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Thu, 30 Jan 2025 08:19:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Jaipur – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 ग्राम विकास अधिकारी 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-16-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-16-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0/#respond Thu, 30 Jan 2025 08:19:17 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8559 जयपुर, 30 जनवरी: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बांसवाड़ा इकाई ने कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी प्रभुलाल पारगी को सोलह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी बांसवाड़ा को शिकायत मिली थी कि परिवादी के पिता अटल सेवा केंद्र भापोर में ठेके के माध्यम से सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पिछले पाँच माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन बिल बनाने के बदले में ग्राम विकास अधिकारी प्रभुलाल पारगी द्वारा 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी और परिवादी को परेशान किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर 20 जनवरी को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोपित 20 हजार रुपये लेने को सहमत हुआ और सत्यापन के दौरान चार हजार रुपये ले भी लिए।

इस पर एसीबी बांसवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रभुलाल पारगी को शेष 16 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-16-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0/feed/ 0