Israel – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Sat, 15 Feb 2025 08:53:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Israel – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 इजराइल की घोषणा, हमास आज तीन बंधकों को छोड़ेगा  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%a4%e0%a5%80/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%a4%e0%a5%80/#respond Sat, 15 Feb 2025 08:53:31 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8895 तेल अवीव, 15 फरवरी: इजराइल ने गाजा पट्टी में आज आतंकवादी समूह हमास के जरिये फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद की कैद से रिहा किए जाने वाले तीन बंधकों के नामों की घोषणा की। ये हैं-अमेरिकी-इजराइली सागुई डेकेल-चेन (बाएं), रूसी-इजराइली एलेक्जेंडर ट्रूफानोव (मध्य) और अर्जेंटीनाई इजराइली आयर हॉर्न (दाएं)। तीनों को सात अक्टूबर, 2023 को अगवा किया गया था। यह रिहाई पिछले महीने इजराइल और हमास के बीच हुए संघर्ष विराम और बंधकों की अदला-बदली समझौते के तहत होगी। फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद ने कैद में उनके कई वीडियो जारी किए हैं।

सीएनएन की खबर के अनुसार, इजराइल ने कहा कि फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद अमेरिकी-इजराइली सागुई डेकेल-चेन, रूसी-इजराइली एलेक्जेंडर ट्रोफानोव और अर्जेंटीनाई इजराइली आयर हॉर्न को रिहा करेगा। हमास के कैदी मीडिया कार्यालय ने कहा कि उसे उम्मीद है कि इसके बाद इजराइल 369 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।

यह ताजा घोषणा इस सप्ताह गाजा संघर्ष विराम समझौते पर हमास और इजराइल के बीच विवाद के बाद आई है। हमास ने कहा था कि वह कथित इजराइली उल्लंघनों के कारण योजना के अनुसार शनिवार को इजराइली बंधकों को रिहा नहीं करेगा। हमास का यह रुख सामने आने के बाद इजराइल और अमेरिका ने कड़े तेवर दिखाए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो यहां तक कहा कि यदि हमास शनिवार दोपहर तक बंधकों को रिहा नहीं करता तो उसके परिणाम बहुत भयानक होंगे। गाजा पट्टी में सबकुछ बदल जाएगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%a4%e0%a5%80/feed/ 0
इजराइल-हमास संघर्ष विराम आज से, 15 महीने से चल रहा सैन्य संघर्ष 6 सप्ताह के लिए थमा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be/#respond Sun, 19 Jan 2025 07:26:10 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7631 तेल अवीव, 19 जनवरी

इजराइल मंत्रिमंडल के गाजा संघर्ष विराम समझौते को मंजूरी देने के बाद छह हफ्ते तक चलने वाला संघर्ष विराम रविवार से लागू हो गया। इजराइल की कैबिनेट ने शनिवार को हमास के साथ संघर्ष विराम समझौते को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने बयान जारी इसकी पुष्टि की। समझौते के तहत हमास पहले चरण में 33 बंधकों को रिहा करेगा और इजराइल 700 फलस्तीनी कैदियों को मुक्त करेगा।

दी टाइम्स ऑफ इजराइल ने हमास समर्थक मीडिया के दावों का हवाला देते हुए बताया है कि रविवार सुबह संघर्ष विराम समझौते के तहत इजराइल की सेना गाजा के दक्षिणी शहर रफाह के अलग-अलग इलाकों से हटना शुरू कर दिया है। हालांकि इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं है।

जरूरत पड़ने पर युद्ध जारी रखने का अधिकारः नेतन्याहू

खास बात यह है कि युद्ध विराम समझौते के तहत पहले चरण के बंदियों की अदला-बदली के लिए हमास ने उन बंदियों के नामों की सूची इजराइल को भेजी है जिन्हें रिहा किया जाना है। इसे लेकर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि, अगर नाम जारी नहीं किए गए तो सीजफायर पर आगे नहीं बढ़ पाएंगे। शनिवार को देश को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल समझौते के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी हमास पर है। उन्होंने कहा कि इजराइल, हमास के साथ संघर्ष विराम को अस्थायी मान रहा है और यदि जरूरत पड़ी, तो युद्ध जारी रखने का उसे अधिकार है। इसके लिए उसे डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन हासिल है।

तीन चरणों में पूरा होगा संघर्ष विराम समझौते के तहत 19 जनवरी से 01 मार्च तक संघर्ष विराम रहेगा। संघर्ष विराम तीन चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में हमास इजराइल के 33 बंधकों को रिहा करेगा। जिसके बाद इजराइली सेना गाजा की सीमा से 700 मीटर पीछे लौटेगी। इजराइल में न्याय मंत्रालय ने 95 फिलिस्तीनी कैदियों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें पहले फेज में रिहा किया जाएगा। इनमें 69 महिलाएं, 16 पुरुष और 10 नाबालिग शामिल हैं। इजराइल 700 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा, जिनके नामों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें कई लोग हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं, जिनमें हमास के आतंकी हैं।

इजराइल पर आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ सैन्य संघर्ष

उल्लेखनीय है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास के आतंकियों ने इजराइल में घुसकर 1200 लोगों को मार डाला था और 251 को बंधक बना लिया था। इसके कुछ घंटे बाद इजराइली सेना ने गाजा पर हमला बोल दिया था। इजराइल के सैन्य अभियान में अबतक 46 हजार लोगों की जान जा चुकी है।

ट्रम्प ने किया था चुनावी वादा

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस संघर्ष को रोकने का चुनावी वादा किया था। 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले इजराइल-हमास संघर्ष विराम समझौता लागू होने से 15 माह से चला आ रहा सैन्य टकराव रुक गया है।

कई शीर्ष नेताओं को इजराइल ने बनाया निशाना

इस सैन्य संघर्ष के दौरान इजराइल ने हमास और हिज्बुल्लाह के कई शीर्ष नेताओं को मार गिराया। जिसमें 01 अगस्त 2024 को हमास चीफ मोहम्मद देइफ, 28 सितंबर 2024 को बेरुत में हिज्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह, 16 अक्टूबर 2024 को राफाह में हमास नेता याह्या सिनवार शामिल है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be/feed/ 0
इजराइल गाजा में संघर्ष विराम प्रस्ताव पर सहमत, सुरक्षा कैबिनेट की बैठक में 24 मंत्रियों की हां, 8 की ना  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%b5%e0%a4%bf/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%b5%e0%a4%bf/#respond Sat, 18 Jan 2025 08:53:32 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7529 यरुशलम, 18 जनवरी, इजराइल आखिरकार गाजा में संघर्ष विराम पर सहमत हो गया। अमेरिका, मिस्र और कतर की मध्यस्थता से तैयार संघर्ष विराम प्रस्ताव पर यहां इजराइल सुरक्षा कैबिनेट की बैठक शुक्रवार शाम शुरू हुई। यह बैठक शनिवार सुबह खत्म हुई। 24 मंत्रियों ने इसके पक्ष और आठ ने विरोध में मतदान किया। इसके बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि यह रविवार से लागू होगा।

द टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने संक्षिप्त बयान में पुष्टि की कि सरकार ने सात घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के बाद समझौते को मंजूरी दे दी। हिब्रू मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि 24 मंत्रियों ने इसके पक्ष में और आठ ने विरोध किया। चैनल-12 ने इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के चीफ ऑफ स्टाफ हर्जी हलेवी के हवाले से कहा, “आईडीएफ जानता है कि जरूरत पड़ने पर भारी ताकत के साथ लड़ाई में कैसे लौटना है।”

आने वाले दिन बेहद अहम

समझौते के पहले चरण में इजराइल और हमास को दूसरे चरण की शर्तों के संबंध में बातचीत करनी है। इस दौरान शेष जीवित बंधकों को रिहा किया जाएगा। मध्यस्थ यह सुनिश्चित करेंगे कि दूसरे चरण पर कोई समझौता होने तक दोनों पक्ष बातचीत की मेज पर बने रहें।

सर्वेक्षण में जनता का रुख

शुक्रवार शाम सार्वजनिक प्रसारक के सर्वेक्षण से पता चला कि अधिकांश इजराइली जनता बंधक समझौते को दूसरे चरण में जारी रखने का समर्थन करती है। सर्वेक्षण के अनुसार, पचपन प्रतिशत जनता चाहती है कि समझौता जारी रहना चाहिए। 27 प्रतिशत जनता का मानना ​​है कि युद्ध पहले चरण के बाद फिर शुरू होना चाहिए। 18 प्रतिशत ने कोई राय नहीं दी।

नेतन्याहू की प्रतिज्ञा

नेतन्याहू ने पहले हमास की सैन्य क्षमता के नष्ट होने तक युद्ध जारी रखने की प्रतिज्ञा की थी। उन्होंने अपने धुर दक्षिणपंथी गठबंधन सहयोगियों को संकेत दिया है कि वह पहले चरण के बाद भी ऐसा करने की योजना बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया है कि यह समझौता रविवार को तीन इजराइली महिला बंधकों की रिहाई के साथ प्रभावी होगा। कुल 33 बंधकों को मुक्त किया जाना है।

ओत्जमा येहुदित ने दी गठबंधन छोड़ने की धमकी

समझौते के खिलाफ मतदान करने वाले मंत्रियों में डेविड एम्सलेम और अमीचाई चिकली शामिल हैं। दोनों प्रधानमंत्री नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के सदस्य हैं। लिकुड पार्टी के एक अन्य सदस्य संचारमंत्री श्लोमी करही बैठक में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे। राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामर बेन ग्विर के साथ उनकी अल्ट्रानेशनलिस्ट ओत्जमा येहुदित पार्टी के कैबिनेट सदस्य यित्जाक वासेरलाउफ और अमीचाई एलियाहू ने भी विरोध में मतदान किया। वित्तमंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच और उनकी धुर दक्षिणपंथी धार्मिक जायोनीवाद पार्टी के ओरिट स्ट्रॉक और ओफर सोफर ने भी संघर्ष विराम समझौते का विरोध किया। ओत्जमा येहुदित ने गठबंधन छोड़ने की धमकी दी है।

इजराइल आतंकवादी जकारिया जुबैदी को भी रिहा करेगा

मतदान के बाद न्याय मंत्रालय ने संघर्ष विराम समझौते के पहले चरण के दौरान रिहा किए जाने वाले 735 फिलिस्तीनी बंदियों और सुरक्षा कैदियों की हिब्रू में सूची प्रकाशित की। इस सूची में हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहे कई आतंकवादी शामिल हैं। इस सूची में कुख्यात फतह आतंकवादी जकारिया जुबैदी का नाम भी है। ऑनलाइन प्रकाशित सूची में कहा गया है कि जुबैदी को विदेश नहीं भेजा जाएगा मगर उसे उत्तरी वेस्ट बैंक शहर जेनिन में घर लौटने की इजाजत मिलेगी।

पहले हमास तीन महिलाओं को रिहा करेगा

न्याय मंत्रालय के बयान में इस बात पर जोर दिया गया है कि रिहा होने वाले 95 कैदियों के पहले बैच को रविवार शाम चार बजे से पहले रिहा नहीं किया जाएगा। उम्मीद है कि हमास शनिवार को रिहा होने वाले पहले तीन इजराइलियों के नाम उपलब्ध कराएगा। समझौते में कहा गया है कि आतंकवादी समूह हमास को इजराइल को उन बंदियों के नाम देने होंगे जिन्हें वह 24 घंटे पहले रिहा करेगा।

सात अक्टूबर, 2023 से अब तक

गाजा में युद्ध तब शुरू हुआ था जब हमास के आतंकवादियों ने दक्षिणी इजराइल पर हमला किया। सात अक्टूबर, 2023 को हमले के दौरान हमास ने 1,200 से अधिक लोगों की हत्या कर दी। 251 लोगों को बंधक बनाकर अपहरण कर लिया। नवंबर 2023 में एक सप्ताह के अस्थायी संघर्ष विराम के दौरान, 105 बंधकों को रिहा कर दिया गया, जबकि चार को पहले मुक्त कर दिया गया था और आठ को जीवित बचाया गया है।

ट्रंप पर भरोसा

हिब्रू मीडिया आउटलेट्स के अनुसार, कैबिनेट बैठक में नेतन्याहू ने मंत्रियों से कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प समझौते का उल्लंघन होने पर इजराइल को युद्ध को फिर से शुरू करने के लिए पूर्ण समर्थन देंगे।

मोसाद और शिनबेट प्रमुख ने कहा

मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया और शिन बेट प्रमुख रोनेन बार ने कतर में इस संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों ने कतर से लौटने के बाद इस बैठक में हिस्सा लिया और मंत्रियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समझौते का समर्थन करना उनके लिए नैतिक अनिवार्यता है। दोनों ने जोर देकर कहा कि इजराइल को अपनी सुरक्षा कैसे करनी है, इसके लिए वह पूरी तरह तैयार हैं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%b5%e0%a4%bf/feed/ 0