ICC Champions Trophy – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Tue, 25 Feb 2025 07:29:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png ICC Champions Trophy – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 भारत, न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान और बांग्लादेश बाहर https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%9a/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%9a/#respond Tue, 25 Feb 2025 07:24:16 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9258 नई दिल्ली, 25 फ़रवरी: रावलपिंडी में न्यूजीलैंड की बांग्लादेश पर पांच विकेट से जीत के साथ ही भारत ने सोमवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है, भारत के साथ ही न्यूजीलैंड भी अंतिम चार में पहुंच गया है, जबकि मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश बाहर हो गए हैं।

2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का आखिरी ग्रुप-स्टेज गेम यह निर्धारित करेगा कि कौन सी टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर होगी। मैच का विजेता सेमीफाइनल में ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से खेलेगा।

यह छठा संस्करण है जहां मेन इन ब्लू ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वे 1998, 2000, 2002, 2013 और 2017 में अंतिम चार में पहुंचे। न्यूजीलैंड के लिए, यह चौथा सेमीफाइनल होगा और 2009 के बाद यह पहला होगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%9a/feed/ 0
पाकिस्तान के स्टेडियम में भारत का झंडा नहीं लगाने पर मचा बवाल https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87/#respond Mon, 17 Feb 2025 09:30:24 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9087 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले ही एक विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा रहा है कि पाकिस्तान के कराची स्टेडियम में सभी देशों के झंडे लगे है, लेकिन सिर्फ भारत का झंड़ा नहीं लगाया गया।

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, कोई भी देश अगर बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है तो उसे सभी हिस्सा लेने वाले देशों के झंड़े लगाने होते हैं, लेकिन 8 देशों में से सिर्फ 7 देशों के झंडे लगे दिख रहे हैं। इससे एक नया विवाद शुरू हो गया है।

दरअसल, पाकिस्तान की इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आया है, जिससे एक बार फिर बहस का नया टॉपिक मिल गया है। इस मामले पर कोई आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं सामने आई है, लेकिन वायरल वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर फैंस आग बबूला हो गए हैं।

बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होना है। पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में सुरक्षा कारणों के चलते भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। कराची स्टेडियम न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और इंग्लैंड टीमों के मैचों की मेजबानी करेगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87/feed/ 0
कपिल देव ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को दीं शुभकामनाएं  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af/#respond Fri, 24 Jan 2025 07:36:15 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8076 गुरुग्राम, 24 जनवरी: दिग्गज भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान कपिल देव ने 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं। कपिल गुरुवार को गुरुग्राम के सत्या स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। मीडिया से बातचीत में विश्व कप विजेता कप्तान ने टूर्नामेंट के लिए भारत को शुभकामनाएं दीं। आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां संस्करण 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में होने वाला है। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में 15 मैच 50 ओवर के होंगे और यह पाकिस्तान और दुबई में खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच दो चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। भारत का आखिरी लीग मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। टूर्नामेंट के ग्रुप ए में मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी धारक और मेजबान पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में क्रिकेट विश्व कप 2023 चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

भारत के ग्रुप चरण के मैच:

20 फरवरी – भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई

23 फरवरी – भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई

2 मार्च – भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af/feed/ 0