himachal – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Thu, 23 Jan 2025 06:36:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png himachal – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 हिमाचल में कड़ाके की ठंड, चार जगह माइनस में पारा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a0%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%9a/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a0%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%9a/#respond Thu, 23 Jan 2025 06:36:30 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7954 शिमला, 23 जनवरी: हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पारा माइनस में बना हुआ है, वहीं शिमला, मनाली और अन्य स्थानों पर भी ठंड कहर बरपा रही है। लाहौल-स्पीति और शिमला जिला में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बादल नहीं बरसे हैं। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक भी मौसम के साफ रहने का अनुमान जताया है।

लाहौल-स्पीति और शिमला जिलों में शून्य से नीचे तापमान

लाहौल-स्पीति का ताबो -7.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। कूकुमसेरी में पारा -4.9 डिग्री, केलंग में -1.9 डिग्री और शिमला जिले के नारकंडा में -1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते 24 घंटों में 2.6 डिग्री तक गिरा है। वहीं पर्यटन स्थल मनाली में पारा 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम रहेगा साफ, लेकिन ठंड बरकरार

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि आज गुरूवार को विभाग ने बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। लेकिन शिमला और मनाली में गुनगुनी धूप खिली है। मैदानी इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। बिलासपुर में आज सुबह विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर रही जिससे यातायात प्रभावित हुआ। अगले 24 घंटों में भी मैदानी इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 29 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। बारिश और बर्फबारी की कमी के बावजूद ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे रहने की संभावना है।

जनवरी में 73 फ़ीसदी कम बारिश

हिमाचल प्रदेश में इस जनवरी माह में अब तक बारिश सामान्य से 73 फीसदी कम हुई है। 1 जनवरी से 22 जनवरी तक के आंकड़ों के अनुसार सामान्य तौर पर इस अवधि में 54 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक मात्र 14.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर में सामान्य से 91 फीसदी, चंबा 75, हमीरपुर 91, कांगड़ा 90, किन्नौर 88, कुल्लू 65, लाहौल-स्पीति 60, मंडी 75, शिमला 71, सिरमौर 70, सोलन 87 व ऊना जिले में 93 फीसदी कम बारिश हुई

हिल स्टेशनों में गिरी पर्यटकों की आमद

बारिश और बर्फबारी की कमी का असर प्रदेश के पर्यटन उद्योग पर भी पड़ा है। शिमला, मनाली, नारकंडा और कुफरी जैसे हिल स्टेशनों में पर्यटक इन दिनों बर्फबारी का आनंद लेने आते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों में बर्फबारी की कमी से पर्यटकों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। होटल व्यवसायियों को उम्मीद है कि फरवरी में बर्फबारी होने पर पर्यटन में तेजी आएगी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a0%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%9a/feed/ 0
हिमाचल में दो दिन की बर्फबारी के बाद मौसम साफ, 226 सड़कें बंद https://rashtriyasamasya.com/weather-clears-after-two-days-of-snowfall-in-himachal-226-roads-closed/ https://rashtriyasamasya.com/weather-clears-after-two-days-of-snowfall-in-himachal-226-roads-closed/#respond Wed, 25 Dec 2024 06:39:42 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7280 शिमला। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में पिछले दो दिनों से हो रही बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश के बाद बुधवार को मौसम खुल गया है। राजधानी शिमला सहित राज्य के अन्य पर्यटन स्थलों में धूप खिल रही है। जनजातीय जिलों लाहौल-स्पीति और किन्नौर में भी मौसम साफ है। लेकिन धूप में गर्माहट कम होने से लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिल रही है। राज्य के कई शहरों में न्यूनतम पारा माइनस और शून्य के करीब बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कल तक मौसम के साफ रहने का अनुमान जताया है। 27 से 29 दिसम्बर तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दोबारा वर्षा व बर्फ़बारी के आसार हैं। 27 व 28 दिसम्बर को अंधड़ के साथ आसमानी बिजली कड़कने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड के बीच बर्फबारी के कारण सड़कें अवरुद्ध होने से यातायात अवरुद्ध हो सकता है। पिछले दिनों हुई बर्फ़बारी से कई जिलों में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बर्फबारी से अवरुद्ध कई सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई हैं। मौसम खुलने से सड़कों को बहाल करने में तेज़ी आएगी। शिमला, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिलों में सड़कों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। शिमला जिला के ऊपरी इलाके मुख्यालय से पिछले तीन दिन से कटे हैं। कुफ़री, नारकण्डा, फागू, खड़ापत्थर और चौपाल की सड़कें बर्फ से ढक गयी हैं जिससे यातायात बाधित है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि बर्फबारी व वर्षा से सुबह तक तीन नेशनल हाइवे व 226 सड़कें बंद हैं। लाहौल-स्पीति जिले में एनएच-505 और कुल्लू जिला में एनएच-305 व एनएच-3 बाधित हैं। बर्फ़बारी से शिमला जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां 123 सड़कें अवरुद्ध हैं। लाहौल-स्पीति में 36, कुल्लू में 25, मंडी में 16, सिरमौर में नौ, किन्नौर में सात, कांगड़ा में छह, ऊना में तीन और चंबा में एक सड़क बंद है।

प्रवक्ता ने बताया कि बर्फबारी व अंधड़ से 173 ट्रांसफार्मर बंद होने से बिजली गुल है। मंडी जिला में 85, सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में 45, शिमला जिला के डोडरा क्वार में 23, किन्नौर में 10, चम्बा में छह और कुल्लू में दो ट्रांसफॉर्मर ठप होने से ब्लैक आउट है। इसके अलावा शिमला जिला में 15 और किन्नौर में छह पानी की स्कीमें भी बंद हैं।

मनाली सहित आठ शहरों का माइनस में तापमान, शिमला का पारा दो डिग्री
बर्फ़बारी के कारण पूरे राज्य में भीषण शीतलहर चल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को आठ शहरों का न्यूनतम पारा माइनस में रिकार्ड किया गया। लाहौल-स्पीति के ताबो में सबसे कम -10.6 डिग्री, कुकुमसेरी में -8.2 डिग्री, समधो में -6.9 डिग्री, किन्नौर जिला के कल्पा व रिकांगपिओ में क्रमशः -4 व -0.9 डिग्री, शिमला जिला के नारकण्डा में -2.1 डिग्री, चम्बा जिला के भरमौर में -0.7 डिग्री, कुल्लू जिला के पर्यटन स्थल मनाली में -0. 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो शिमला में 2 डिग्री, सुंदरनगर में 3.1 डिग्री, भुंतर में 1.1 डिग्री, धर्मशाला में 5.2 डिग्री, ऊना में 2.8 डिग्री, पालमपुर में 2.4 डिग्री, कांगड़ा में 4.8 डिग्री, मंडी में 5.5 डिग्री, बिलासपुर में 5.1 डिग्री, हमीरपुर व चम्बा में 3.2 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 4.6 डिग्री, कुफ़री में 0.1, सराहन व सियोबाग में 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

27 से 29 तक बर्फबारी, नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मौसम साफ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे चल रहा है। उन्होंने कहा कि 26 दिसम्बर को मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। 27, 28 व 29 दिसम्बर को राज्य के कई हिस्सों में वर्षा व बर्फ़बारी होने के आसार हैं। 27 व 28 दिसम्बर को शिमला और मनाली शहरों में बर्फबारी का नज़ारा देखने को मिल सकता है। 30 व 31 दिसम्बर को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/weather-clears-after-two-days-of-snowfall-in-himachal-226-roads-closed/feed/ 0