Himachal Pradesh – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Tue, 25 Feb 2025 07:42:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Himachal Pradesh – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 हिमाचल में बिगड़ा मौसम https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a4%ae/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a4%ae/#respond Tue, 25 Feb 2025 07:41:30 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9271 शिमला, 25 फ़रवरी: हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। राजधानी शिमला सहित कई हिस्सों में आज घने बादल छाए हैं। पहाड़ी इलाकों में मौसम बर्फबारी के अनुकूल बना हुआ है। मौसम विभाग ने एक हफ्ते तक बादलों के बरसने की संभावना जताई है। खासतौर पर अगले तीन दिन भारी भारी बारिश, बर्फबारी और गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 25 फरवरी से तीन मार्च तक मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है, वहीं कुछ जगहों पर ठंड और कोहरा बढ़ सकता है। इससे समूचे प्रदेश में पारे में गिरावट आने से शीतलहर तेज़ होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 26 से 28 फरवरी तक कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश व बर्फबारी हो सकती है। 27 और 28 फरवरी को कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं 26 फरवरी को भारी वर्षा व बर्फबारी का येलो अलर्ट रहेगा। 26 व 27 फरवरी को पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा और इसका असर तीन मार्च तक बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन जनजातीय जिलों लाहौल-स्पीति और किन्नौर के अलावा पहाड़ी इलाकों शिमला, कुल्लू, चम्बा और सिरमौर व मंडी जिला के ऊपरी इलाकों में हिमपात हो सकता है। इस दौरान हिल स्टेशनों शिमला, कुफ़री, नारकण्डा, डल्हौजी, मनाली और कुल्लू में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ सकती है।

कांगड़ा प्रशासन ने लोगों को दी हिदायत, जारी की एडवाइजरी

इस बीच मौसम विभाग की भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी को देखते प्रशासन ने हुए लोगों व सैलानियों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी नागरिकों व पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि भारी बारिश को देखते हुए अनावश्यक यात्रा न करें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कि जिला प्रशासन राहत तथा पुनर्वास कार्य के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है तथा तमाम अधिकारी मशीनरी के साथ फील्ड में डटे हैं। जिले में जहां मार्गों पर भूस्खलन इत्यादि हो रहा है वहां पर जेसीबी जैसी मशीनरी भी तैनात की गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री 1077 नम्बर पर संपर्क करें।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a4%ae/feed/ 0
हिमाचल में 29 और 30 जनवरी को बर्फबारी के आसार https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-29-%e0%a4%94%e0%a4%b0-30-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-29-%e0%a4%94%e0%a4%b0-30-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d/#respond Fri, 24 Jan 2025 09:37:58 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8124 शिमला, 24 जनवरी: हिमाचल प्रदेश में आगामी चार दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद 29 जनवरी से करवट बदलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 और 30 जनवरी को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इन दिनों मैदानी इलाकों में भी सर्दी का प्रभाव अधिक रहेगा।

प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और मंडी जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की संभावना है।

ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात

पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया। राज्य के जनजातीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भीषण शीतलहर जारी है। लाहौल-स्पीति जिले का ताबो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान -10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कुकुमसेरी, मनाली, केलांग और कल्पा जैसे इलाकों में भी तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। कुकुमसेरी में न्यूनतम पारा -7.9 डिग्री, मनाली में -0.2, केलांग में -9.1 और कल्पा में -2.9 डिग्रियां सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

शीतलहर से जनजातीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित

जनजातीय क्षेत्रों में सर्दी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और पांगी के इलाकों में स्थानीय लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इन इलाकों में पानी के स्रोत जम गए हैं। वहीं हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड का असर लगातार बना हुआ है। सर्द हवाओं और कोहरे के कारण सुबह और शाम के समय ठंडक का प्रभाव ज्यादा महसूस किया जा रहा है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।

29 व 30 जनवरी को शिमला, कुफ़री व मनाली में बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। शिमला, मनाली, डलहौजी और कुफरी जैसे हिल स्टेशनों में बर्फबारी के कारण पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मध्यवर्ती इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्राें में मौसम के साफ बने रहने का अनुमान है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-29-%e0%a4%94%e0%a4%b0-30-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d/feed/ 0
हिमाचल प्रदेश: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश में सात दिन का राजकीय शोक https://rashtriyasamasya.com/himachal-pradesh-seven-days-of-state-mourning-in-himachal-pradesh-on-the-demise-of-former-prime-minister-dr-manmohan-singh/ https://rashtriyasamasya.com/himachal-pradesh-seven-days-of-state-mourning-in-himachal-pradesh-on-the-demise-of-former-prime-minister-dr-manmohan-singh/#respond Fri, 27 Dec 2024 06:01:20 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7368 शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व वित्त मंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनकी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राज्य सरकार ने सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और राज्य सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

दो दिन का सरकारी अवकाश घोषित
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान 27 और 28 दिसंबर को बंद रहेंगे। इसके अलावा सभी सरकारी बोर्डों, निगमों और अन्य सरकारी संस्थाओं में भी इन दो दिनों के लिए अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने यह निर्णय डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में लिया है और उनके योगदान को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक
इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने यह भी निर्देशित किया है कि 1 जनवरी 2025 तक राज्य में कोई भी सांस्कृतिक या मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। इस अवधि में किसी प्रकार के मेला, उत्सव या सार्वजनिक आयोजन पर पूरी तरह रोक रहेगी। यह कदम डॉ. मनमोहन सिंह की श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लिया गया है ताकि प्रदेशवासी एकजुट होकर इस समय को शोक और सम्मान के रूप में मनाएं।

विंटर कार्निवल कार्यक्रम स्थगित
राज्य की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर चल रहे विंटर कार्निवल के तहत हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान होने वाली सभी प्रदर्शनियों, नृत्य और संगीत कार्यक्रमों को राज्य सरकार के आदेश के तहत रद्द कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंग सुक्खू ने किया शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि “पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। यह पूरे देश और कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। उनकी दूरदर्शिता, सरलता और नीतिगत कुशलता ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया।”

सुक्खू ने कहा कि भारतीय राजनीति में डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। उनके कार्य हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि वह पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/himachal-pradesh-seven-days-of-state-mourning-in-himachal-pradesh-on-the-demise-of-former-prime-minister-dr-manmohan-singh/feed/ 0