Hathras – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Thu, 30 Jan 2025 09:05:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Hathras – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 हाथरस में 50 हजार रिश्र्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a5%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-50-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%b2/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a5%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-50-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%b2/#respond Thu, 30 Jan 2025 09:05:31 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8569 हाथरस में एंटी करप्शन ब्यूरो अलीगढ यूनिट की टीम ने बुधवार को नगर पालिका के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक (सीएसआई) को एक ठेकेदार से 50 हजार रूपये की रिश्र्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी सीएसआई को कोतवाली हाथरस गेट ले गई। जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अधिकारी पर ऐक्शन के बाद विभाग में हडकंप मच गया।

एक ठेकेदार द्वारा नगर पालिका में सफाई कर्मचारीयों का ठेका लिए जाने के लिए आवेदन किया गया था। आरोप है कि आवेदन किए जाने के बाद सीएसआई महेश कुमार द्वारा फाइल को आगे नहीं बढाया गया। लंबे समय से यह फाइल उन्होंने रोक रखी थी। आरोप है कि सीएसआई द्वारा फाइल को आगे बढाने के लिए ठेकेदार से 50 हजार रूपये की रिश्र्वत मांगी जा रही थी। इस पर ठेकेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो अलीगढ के अधिकारियों से कर दी। बुधवार की सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम नगर पालिका पहुंच गई।

टीम द्वारा जाल बिछाकर बागला अस्पताल के बाहर ओवरब्रिज के नीचे एक चाय की दुकान पर सीएसआई महेश कुमार को बुलाया। जैसे ही ठेकेदार द्वारा सीएसआई को रूपये दिए तभी पीछे से आई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सीएसआई महेश कुमार को रंगे हाथ रिश्र्वत के पैसों के साथ दबोच लिया। इस कारवाई के दौरान वहां लोगों की भीड लग गई। आनन-फानन टीम आरोपी सीएसआई को गिरफ्तार कर अपने साथ कोतवाली हाथरस गेट ले गई। वहां पालिका के अधिकारी भी पहुंच गए। घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में सीएसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब गुरूवार को एंटी करप्शन न्यायालय मेरठ में सीएसआई को पेश किया जाएगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a5%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-50-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%b2/feed/ 0