Haridwar – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Mon, 17 Feb 2025 10:36:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Haridwar – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 चेकिंग के दौरान ऑटो से मांस बरामद https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%91%e0%a4%9f%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%91%e0%a4%9f%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82/#respond Mon, 17 Feb 2025 10:36:26 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9121 हरिद्वार, 17 फरवरी: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकाें को गिरफ्तार किया है। उन्हाेंने टेंपों से भारी मात्रा में भैंस का मांस बरामद भी किया है।

जानकारी के मुताबिक चौकी रेल प्रभारी व चेतक पर नियुक्त पुलिस कर्मियों ने लाल पुल ज्वालापुर पर चेकिंग के दौरान दुर्गा चौक की ओर से आ रहे संदिग्ध टैम्पो को रोककर चेकिंग की। टैंपो को रूकने का इशारा पाकर उसमें बैठे दाे युवकों ने भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने तत्परजा दिखाते हुए दोनों संदिग्ध युवकाें को दबोच लिया, जिसने पूछताछ में बताया कि उन्होंने चोरी छिपे मोहल्ला कस्सावान में भैंस काटी थी, जिसे वह बेचने जा रहे थे। पुलिस ने ऑटो में रखे प्लास्टिक के नाै कट्टों को खोलकर देखा गया तो कुल 360 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। ऑटो चालक ऑटो के कागज दिखाने में भी असफल रहा।

बरामद मांस की जांच के लिए बुलाने पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर वास्तविकता जानने के लिए मांस का नमूना लेकर परीक्षण के लिए भेजा। बरामद पशु मांस को चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में नष्ट किया गया। पकड़े गए आरोपितों के नाम पते मोईन व अनस निवासीगण मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%91%e0%a4%9f%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82/feed/ 0
फतवा गांव में तीन झोंपड़ियो में लगी आग https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%a4%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%9d%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%bf/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%a4%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%9d%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%bf/#respond Mon, 03 Feb 2025 08:53:32 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8730 हरिद्वार, 3 फरवरी: लक्सर की भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के गांव फतवा में तीन लोगों की झोंपड़ी में आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जन हानि नहीं हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर सर्विस यूनिट की टीम ने पम्पिंग कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका था। यह तीनों लोग बिहार के मुज्जफरपुर के रहने वाले हैं, जो फतवा में काफी समय से झोंपड़ी बना कर रहे थे और मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे।

इस दौरान मुज्जफरपुर बिहार निवासी गरीब दास व पवन (पीड़ित) ने बताया कि वह फतवा में काफी समय से झोपड़ी बनाकर टंकी के पास रह रहे हैं और मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह सरदारों के डेरे पर काम करते हैं। रविवार को भी वह अपने काम पर गए थे और घर पर उनके चार छोटे बच्चे थे। देर शाम झोपड़िया में अचानक आग लग गई जिसमें हमारे बर्तन, बिस्तर खाने का सामान और बक्से में रखे 30 हजार नगदी व अन्य कागज भी जलकर राख हो गए।

वहीं ग्राम प्रधान अमित कुमार ने बताया कि गांव में बिहार के तीन मजदूर अपने परिवार के साथ झोपड़ियां बनाकर रहते थे। अचानक झोपड़िया में आग लग गई और रखा हुआ सामान कपड़े, राशन आदि जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों द्वारा हर संभव उनकी मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं फायर सर्विस यूनिट के प्रभारी कृपाराम शर्मा ने बताया कि ग्राम फतवा में आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर हमारी यूनिट के कर्मचारी निर्मल कुमार, संजय कुमार, प्रकाश मनोडी, जितेंद्र तोमर, दीपक दास मौके पर पहुंचे थे और आग पर मशीन द्वारा पंपिंग कर काबू पाया गया, लेकिन तब तक उन लोगों का काफी नुकसान हो चुका था। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%a4%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%9d%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%bf/feed/ 0