Hanging body found in hotel – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Fri, 14 Feb 2025 10:23:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Hanging body found in hotel – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 दिल्ली के होटल में लटकता मिला शव https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ae/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ae/#respond Fri, 14 Feb 2025 10:23:33 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8850 दिल्ली के पश्र्चिम विहार इलाके में शुक्रवार को 24 वर्षीय एक व्यक्ति होटल के एक कमरे में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की पहचान निहाल विहार निवासी अभिनव सागर के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर सुबह सात बजकर 12 मिनट पर एक सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची, जहां होटल के कमरे के अंदर व्यक्ति को फंदे से लटका पाया गया।

इस घटना को लेकर पुलिस ने विस्तार से जानकारी दी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वहां एक महिला भी मौजूद थी। प्रारंभिक जांच से पता चला कि सागर और वह महिला एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके बीच किसी बात पर बहस हुई थी और हो सकता है कि इसी कारण सागर ने यह कदम उठाया हो। अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए। जांच के आधार पर कानूनी कारवाई की जाएगी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ae/feed/ 0