Hamas – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Sat, 15 Feb 2025 08:53:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Hamas – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 इजराइल की घोषणा, हमास आज तीन बंधकों को छोड़ेगा  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%a4%e0%a5%80/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%a4%e0%a5%80/#respond Sat, 15 Feb 2025 08:53:31 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8895 तेल अवीव, 15 फरवरी: इजराइल ने गाजा पट्टी में आज आतंकवादी समूह हमास के जरिये फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद की कैद से रिहा किए जाने वाले तीन बंधकों के नामों की घोषणा की। ये हैं-अमेरिकी-इजराइली सागुई डेकेल-चेन (बाएं), रूसी-इजराइली एलेक्जेंडर ट्रूफानोव (मध्य) और अर्जेंटीनाई इजराइली आयर हॉर्न (दाएं)। तीनों को सात अक्टूबर, 2023 को अगवा किया गया था। यह रिहाई पिछले महीने इजराइल और हमास के बीच हुए संघर्ष विराम और बंधकों की अदला-बदली समझौते के तहत होगी। फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद ने कैद में उनके कई वीडियो जारी किए हैं।

सीएनएन की खबर के अनुसार, इजराइल ने कहा कि फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद अमेरिकी-इजराइली सागुई डेकेल-चेन, रूसी-इजराइली एलेक्जेंडर ट्रोफानोव और अर्जेंटीनाई इजराइली आयर हॉर्न को रिहा करेगा। हमास के कैदी मीडिया कार्यालय ने कहा कि उसे उम्मीद है कि इसके बाद इजराइल 369 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।

यह ताजा घोषणा इस सप्ताह गाजा संघर्ष विराम समझौते पर हमास और इजराइल के बीच विवाद के बाद आई है। हमास ने कहा था कि वह कथित इजराइली उल्लंघनों के कारण योजना के अनुसार शनिवार को इजराइली बंधकों को रिहा नहीं करेगा। हमास का यह रुख सामने आने के बाद इजराइल और अमेरिका ने कड़े तेवर दिखाए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो यहां तक कहा कि यदि हमास शनिवार दोपहर तक बंधकों को रिहा नहीं करता तो उसके परिणाम बहुत भयानक होंगे। गाजा पट्टी में सबकुछ बदल जाएगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%a4%e0%a5%80/feed/ 0
हमास ने दो इजराइली बंधक और पांच थाई नागरिकों को किया रिहा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%95-%e0%a4%94%e0%a4%b0/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%95-%e0%a4%94%e0%a4%b0/#respond Fri, 31 Jan 2025 09:14:25 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8617 गाजा पट्टी, 30 जनवरी: संघर्ष विराम और बंधक रिहाई समझौते के तहत आतंकी समूह हमास ने गुरुवार को इजराइल के दो बंधकों और थाईलैंड के पांच नागरिकों को रिहा किया है, जिन्हें 07 अक्टूबर 2023 को पकड़ा गया था। समझौते के तहत यह बंधक-कैदी की तीसरी अदला-बदली थी।

हमास ने गुरुवार दोपहर दो इजराइली बंधकों गादी मोजेज (80) और अर्बेल येहुद (29) को रिहा किया जबकि इससे पहले इजराइली महिला सैनिक अगम बर्गर (20) को फिलीस्तीनी क्षेत्र के उत्तर में जबालिया में रेड क्रॉस की समिति को सौंपा गया था। आज रिहा हुए तीनों इजराइली आईडीएफ निगरानी सैनिक दल के सदस्य हैं।

इस दौरान थाईलैंड के पांच नागरिकों को भी छोड़ा गया। थाई नागरिकों की पहचान थेना पोंगसाक, साथियान सुवन्नाखम, श्रीआउन वाचारा, सीथाओ बन्नावत और रुम्नाओ सुरसाक के रूप में हुई।

महिला सैनिक की रिहाई के बाद छोड़े गए सातों बंधकों को दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में एक लंबी अराजक प्रक्रिया के बीच मुक्त किया गया। गादी मोजेज व अर्बेल येहुद और पांच थाई नागरिकों को गुरुवार दोपहर को एक अनियंत्रित और खतरनाक तरीके से मारे गए हमास नेता याह्या सिनवार के नष्ट हुए घर के बाहर, सैकड़ों नकाबपोश बंदूकधारियों और उग्र भीड़ के बीच रिहा किया गया।

बतादें कि इजराइल तीन नागरिकों के बदले में 30 नाबालिगों सहित 110 कैदियों को रिहा करेगा। चौथी अदला-बदली शनिवार को होगी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%95-%e0%a4%94%e0%a4%b0/feed/ 0
इजराइल-हमास संघर्ष विराम आज से, 15 महीने से चल रहा सैन्य संघर्ष 6 सप्ताह के लिए थमा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be/#respond Sun, 19 Jan 2025 07:26:10 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7631 तेल अवीव, 19 जनवरी

इजराइल मंत्रिमंडल के गाजा संघर्ष विराम समझौते को मंजूरी देने के बाद छह हफ्ते तक चलने वाला संघर्ष विराम रविवार से लागू हो गया। इजराइल की कैबिनेट ने शनिवार को हमास के साथ संघर्ष विराम समझौते को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने बयान जारी इसकी पुष्टि की। समझौते के तहत हमास पहले चरण में 33 बंधकों को रिहा करेगा और इजराइल 700 फलस्तीनी कैदियों को मुक्त करेगा।

दी टाइम्स ऑफ इजराइल ने हमास समर्थक मीडिया के दावों का हवाला देते हुए बताया है कि रविवार सुबह संघर्ष विराम समझौते के तहत इजराइल की सेना गाजा के दक्षिणी शहर रफाह के अलग-अलग इलाकों से हटना शुरू कर दिया है। हालांकि इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं है।

जरूरत पड़ने पर युद्ध जारी रखने का अधिकारः नेतन्याहू

खास बात यह है कि युद्ध विराम समझौते के तहत पहले चरण के बंदियों की अदला-बदली के लिए हमास ने उन बंदियों के नामों की सूची इजराइल को भेजी है जिन्हें रिहा किया जाना है। इसे लेकर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि, अगर नाम जारी नहीं किए गए तो सीजफायर पर आगे नहीं बढ़ पाएंगे। शनिवार को देश को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल समझौते के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी हमास पर है। उन्होंने कहा कि इजराइल, हमास के साथ संघर्ष विराम को अस्थायी मान रहा है और यदि जरूरत पड़ी, तो युद्ध जारी रखने का उसे अधिकार है। इसके लिए उसे डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन हासिल है।

तीन चरणों में पूरा होगा संघर्ष विराम समझौते के तहत 19 जनवरी से 01 मार्च तक संघर्ष विराम रहेगा। संघर्ष विराम तीन चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में हमास इजराइल के 33 बंधकों को रिहा करेगा। जिसके बाद इजराइली सेना गाजा की सीमा से 700 मीटर पीछे लौटेगी। इजराइल में न्याय मंत्रालय ने 95 फिलिस्तीनी कैदियों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें पहले फेज में रिहा किया जाएगा। इनमें 69 महिलाएं, 16 पुरुष और 10 नाबालिग शामिल हैं। इजराइल 700 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा, जिनके नामों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें कई लोग हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं, जिनमें हमास के आतंकी हैं।

इजराइल पर आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ सैन्य संघर्ष

उल्लेखनीय है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास के आतंकियों ने इजराइल में घुसकर 1200 लोगों को मार डाला था और 251 को बंधक बना लिया था। इसके कुछ घंटे बाद इजराइली सेना ने गाजा पर हमला बोल दिया था। इजराइल के सैन्य अभियान में अबतक 46 हजार लोगों की जान जा चुकी है।

ट्रम्प ने किया था चुनावी वादा

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस संघर्ष को रोकने का चुनावी वादा किया था। 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले इजराइल-हमास संघर्ष विराम समझौता लागू होने से 15 माह से चला आ रहा सैन्य टकराव रुक गया है।

कई शीर्ष नेताओं को इजराइल ने बनाया निशाना

इस सैन्य संघर्ष के दौरान इजराइल ने हमास और हिज्बुल्लाह के कई शीर्ष नेताओं को मार गिराया। जिसमें 01 अगस्त 2024 को हमास चीफ मोहम्मद देइफ, 28 सितंबर 2024 को बेरुत में हिज्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह, 16 अक्टूबर 2024 को राफाह में हमास नेता याह्या सिनवार शामिल है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be/feed/ 0