Ghaziabad – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Wed, 26 Feb 2025 11:22:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Ghaziabad – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 बच्‍चे को कार से कुचलकर, महिला हुई फरार https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9/#respond Wed, 26 Feb 2025 11:22:53 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9339 गाजियाबाद: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की एसजी ग्रैंड सोसायटी में सोमवार शाम को सोसायटी में खेल रहे एक मासूम को कार से कुचलने का मामला सामने आया है। कार एक महिला चला रही थी। पास में खड़े माली ने किसी तरह बच्चे को कार के नीचे से निकाला। महिला भी कार से उतरी और बच्चे को डांटकर कुछ देर बाद वहां से कार लेकर भाग गई।

सूचना पर सोसायटी निवासी इकट्ठा हो गए। उन्होंने महिला के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन सोसायटी के सुरक्षा गार्डों ने रजिस्टर में उसकी एंट्री नहीं की थी। ऐसे में सोसायटी निवासियों ने भी हंगामा करते हुए सुरक्षा पर सवाल उठाए और पुलिस को सूचना दी।

सोसायटी के एओए सदस्य भूपेंद्र नाथ व अन्य निवासियों ने सोसायटी के अंदर सिक्योरिटी अनियमितता और एक महिला द्वारा कार से बच्चे को कुचलकर घायल करने के मामले में तहरीर दी है। शिकायत में बताया गया कि सोसायटी निवासी रोमित त्यागी का बेटा आरुष बैडमिंटन कोर्ट के पास खेल रहा था। इसी दौरान एक कार चालक महिला ने कार से बच्चे के टक्कर मारी और गाड़ी उसके ऊपर चढ़ा दी। हादसे में आरुष गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरुष के जांघ की हड्डी और एक पैर में दो फ्रैक्चर हैं। इसके अलावा हाथ की दो अंगुली फट गईं और कंधे में भी चोट आई है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9/feed/ 0
सड़क निर्माण ठेकेदार हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुए लंगड़े, गिरफ्तार https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a3-%e0%a4%a0%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a3-%e0%a4%a0%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d/#respond Fri, 24 Jan 2025 07:07:46 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8060 गाजियाबाद, 24 जनवरी: थाना नन्दग्राम पुलिस ने गुरुवार की रात में सड़क निर्माण ठेकेदार चंचल जाटव हत्याकांड के दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गये।उनके कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर मय 02 खोखा कारतूस व 03 जिंदा कारतूस बरामद हुए है।

डीसीपी शहर राजेश कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित दीनदयाल पुरी में सड़क निर्माण के ठेकेदार चंचल जाटव की मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उस समय गोली मार का हत्या कर दी थी जब वह शाम को अपने घर के बाहर टहल रहे थे। जिस संबंध में चंचल के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया था। गुरुवार की रात में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस दोनों से हत्या में प्रयुक्त तमंचे बरामद करने के लिए नंद ग्राम क्षेत्र के कृष्ण कुंज में ले गई थी। तभी बदमाशों ने छुपा कर रखे गए तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिससे दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों के पैरों में गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a3-%e0%a4%a0%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d/feed/ 0
स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, स्पा की आड़ में हो रहा था देह व्यापार,9 महिलाओं को मुक्त कराया https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9b/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9b/#respond Mon, 20 Jan 2025 07:01:48 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7663 -दो संचालिकाओं समेत छह लोग गिरफ्तार

गाजियाबाद, 20 जनवरी: थाना कौशाम्बी पुलिस ने रविवार की देर स्पा सेंटरों पर छापा मारा जहां पर स्पा के नाम पर अनैतिक देव व्यापार किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में थेरेपी सेंटर के मैनेजर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 9 पीड़ित महिलाओं को भी मुक्त कराया। यह छापे माउण्टेन स्पा एण्ड थेरेपी सेन्टर प्रथम तल व गोल्डन थेरेपी सेन्टर द्वितीय तल श्रीराम प्लाजा वैशाली सै0 4 में एसीपी के नेतृत्व में मारे गए।।

इन स्पा सेंटरों से 05 रजिस्टर, 01 डायरी, 01 क्यूआर कोड स्केनर, 21 विजिटिंग कार्ड व आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है ।

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि रात्रि में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के दौरान मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि श्रीराम प्लाजा, प्रथम तल व द्वितीय तल मैन मार्केट, सेक्टर 04 वैशाली थाना क्षेत्र कौशाम्बी के अन्दर स्पा सेंटर सै0 4 वैशाली, गाजियाबाद में अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा है । जिसमें भोली-भाली गरीब महिलाओं को बहला फुसलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है । जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए सहायक पुलिस आयुक्त व थाना कौशाम्बी पुलिस ने स्पा सेन्टर माउण्टेन स्पा एण्ड थेरेपी सेन्टर प्रथम तल व गोल्डन थेरेपी सेन्टर द्वितीय तल श्रीराम प्लाजा वैशाली सैQAAT10 4 में छापा मारा गया।। अनैतिक देह व्यापार में 09 पीड़ित महिलाओं को रेस्कयू किया गया तथा अनैतिक देह व्यापार में शामिल कुलदीप (संचालिका/मैंनेजर) निवासी केला गोदाम गली न0 2 ज्वाला नगर थाना विवेक विहार दिल्ली, विक्की सोवती पुत्र सुभाष चन्द्र सोवती(संचालिका/मैंनेजर) निवासी ईस्ट रोहतास नगर शाहरदरा दिल्ली, श्याम (ग्राहक) निवासी प मॉडल वाइन शॉप सेक्टर 3एफ वैशाली ल,गगनदीप सिंह (ग्राहक) निवासी रामनगर शाहदरा थाना शाहदरा, रवि कुमार (ग्राहक) निवासी जनता कालोनी सर्कुलर रोड थाना फर्श बाजार शाहदरा दिल्ली तथा पंकज राजपूत (ग्राहक) निवासी विश्वास नगर हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि

महिला संचालिक द्वारा अनैतिक कमाई करने के लालच से रैस्क्यू महिलाओं से अनैतिक देह व्यापार कराकर ग्राहकों से पैसे लिये जाते है।संचालिका द्वारा महिलाओं को काम दिलाने व पैसों का लालच देकर बहला फुसलाकर प्रतिदिन अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था । इस कार्य को करने में ग्राहकों से भारी धनराशि लेकर कुछ रुपये महिलाओं को भरण पोषण के लिए दिया जाता था ।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9b/feed/ 0
गाजियाबाद में आग लगने से एक महिला और तीन बच्चाें की जलकर माैत  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%97-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%97-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8/#respond Sun, 19 Jan 2025 07:03:54 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7625 गाजियाबाद, 19 जनवरी

गाजियाबाद के लोनी में रविवार की सुबह चार मंजिला मकान में आग लग गई। सूचना पर लोनी और साहिबाबाद फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर यूनिट ने मकान में फंसे दम्पत्ति और उनके बेटे को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना में एक महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) रा‌हुल पाल ने बताया गली संकरी होने के कारण फायर यूनिट को ऑपरेशन को अंजाम देने में काफी परेशानी आई। दीवार तोड़कर आग बुझाई गई। टीम ने दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में आग लगने से हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि चार खंभा रोड पर गली नंबर-पांच (कंचन पार्क) के चार मंजिला मकान में आग लगी थी। आग ने दूसरे और तीसरे तल को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। गली संकरी होने के कारण फायर टेंडर मौके पर जाने की स्थिति नहीं थी। ऐसे में फायर टेंडर बाहर खड़े करके बराबर के मकानों से हौज पाइप डाले गए।

बराबर के मकान पर चढ़कर दीवार तोड़ी गई और उसके बाद आग पर काबू पाया गया। जीना संकरा होने के कारण टीम को ऊपर तक जाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा। संकरे जीने में सामान भी रखा हुआ था और धुआं भर गया था। फायर टीम ने मुश्किल परिस्थितियों में खुद को बचाते हुए मकान में फंसे लोगों को बाहर निकाला और स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया।

मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने बताया कि मकान में परिवार फंसा हुआ है। फायर यूनिट ने आग को शांत कर तुरंत अंदर प्रवेश किया गया और फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें महिला 32 वर्षीय गुलबहार पत्नी शाहनवाज, पुत्र आठ वर्षीय शान, नौ वर्षीय जान पुत्र शाहनवाज और जीशान पुत्र शमसाद बेहोशी के हालत में पाए गए। सभी को स्थानीय पुलिस व जनसमूह द्वारा हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। घटना में गुलबहार, जीशान, अयान और शान की मौत हो गई।

चार लोग मकान की छत पर फंसे थे। इनमें 30 वर्षीय आयशा पत्नी शमसाद, महिला का बेटा चार वर्ष का बच्चा अयान झुलसे पाए गए। दो लोगों 30 वर्षीय शाहनवाज और शमसाद को सुरक्षित छत से उतारा गया। मकान में द्वितीय तल पर सिलाई का काम होता है। आग से सिलाई मशीने और कपड़े जल गए हैं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%97-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8/feed/ 0
बच्ची की अपहरण के बाद दुष्कर्म व हत्या करने वाला अभियुक्त मुठभेड़ में घायल https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d/#respond Sat, 18 Jan 2025 11:02:30 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7603 गाजियाबाद, 18 जनवरी, थाना लिंक रोड पुलिस ने पांच वर्षीय बच्ची का अपहरण के बाद दुष्कर्म व हत्या करने के मामले में मुठभेड़ के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा मय दो खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि बीते दिनाें एक व्यक्ति ने अपनी पांच वर्षीय बच्ची का अपहरण किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस थाना लिंकरोड पुलिस टीम ने थाना लिंक रोड पर अपहरण के सम्बन्ध में अपहर्ता की तलाश के लिए ग्राम महाराजपुर एवं मिलने के संभावित स्थानों पर चेकिंग के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बच्ची का अपहरण करने वाला नूर आलम उर्फ राजू कौशांबी बस अड्डे की ओर जाते हुए देखा गया है।

सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना लिंकरोड़ पुलिस ने नूर आलम उर्फ राजू का पीछा किया गया। पुलिस को पीछे आते देख नूर आलम कौशांबी बस अड्डे के पीछे पड़े खाली मैदान में छुप गया। जहां पर नूर आलम ने खुद को पकड़े जाते हुए देखकर झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगा। पुलिस पार्टी ने भी गोली चलाई, जिसमे नूर आलम घायल हो गया। नूर आलम के दोनों पैरों में गोली लगी है।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि 15 जनवरी की रात में करीब 10:30 बजे घर से ग्राम महाराजपुर के बाहर खड़ी बस में सोने के लिए निकला था। मैं गाड़ी में हेल्पर का काम करता हूं। मेरे पीछे अपहर्ता आ रही थी और मुझसे पांच रुपये मांगे थे। मेरे मन में अचानक से उसके प्रति गलत ख्याल आने लगे। मैं उसे पैसे देने का लालच लेकर देकर अपने साथ बस में ले आया था, वहां पर उसके साथ मैंने दुष्कर्म किया। जब वह बेहोश हो गई तो मैं डर गया मैने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बस में रखे एक कट्टे में बांधकर रात्रि में ही पहाड़पुर कूलिंग फैक्ट्री के किनारे बने नाले में फेंक आया था। इसके बाद परिवार वालों के साथ लड़की का तलाश करवा रहा था ताकि उस पर कोई उस पर शक ना कर सकें।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d/feed/ 0