Forest Entry Free – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Fri, 24 Jan 2025 09:20:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Forest Entry Free – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 मुख्यमंत्री के निर्देश पर 48 घंटे में कार्रवाई, राज्य के सभी वन क्षेत्रों में प्रवेश शुल्क समाप्त https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%aa/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%aa/#respond Fri, 24 Jan 2025 09:20:44 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8116 कोलकाता, 24 जनवरी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के 48 घंटे के भीतर राज्य के सभी वन क्षेत्रों में प्रवेश शुल्क समाप्त कर दिया गया है। इस संबंध में वन विभाग के डीएफओ द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। प्रवेश शुल्क समाप्त होने की खबर से पर्यटकों में खुशी का माहौल है।

बुधवार को अलीपुरद्वार में आयोजित प्रशासनिक बैठक में मुख्यमंत्री ने वन विभाग को सख्त निर्देश दिया था कि राज्य के जंगलों में प्रवेश के लिए जनता से शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंगल आम जनता का अधिकार है। जंगलों में घूमने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क लेना अनुचित है। उनके आदेश के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रवेश शुल्क समाप्त करने की अधिसूचना जारी की गई।

पहले बक्सा टाइगर रिजर्व में प्रवेश के लिए पर्यटकों को प्रति व्यक्ति 150 और प्रति वाहन 480 शुल्क देना पड़ता था। इस मुद्दे को अलीपुरद्वार के विधायक सुमन कंजिलाल ने प्रशासनिक बैठक में उठाया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत कदम उठाने का निर्देश दिया।

गुरुवार को बक्सा टाइगर रिजर्व में प्रवेश शुल्क हटाने की अधिसूचना देखने को मिली। शुरुआत में इसे विशेष छूट माना गया, लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि यह स्थायी आदेश है। वन विभाग के इस फैसले से राज्य के पर्यटक उत्साहित हैं, क्योंकि अब वे बिना किसी अतिरिक्त खर्च के जंगलों का अनुभव ले सकेंगे।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%aa/feed/ 0