Firozabad – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Sat, 15 Feb 2025 10:14:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Firozabad – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 खाली प्लाट में मिला युवक का सिर कटा शव https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95-%e0%a4%95/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95-%e0%a4%95/#respond Sat, 15 Feb 2025 08:03:46 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8876 फिरोजाबाद, 15 फरवरी: थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को एक युवक का शव खाली प्लाट में मिला। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच में जुट गई।

सत्य नगर मरघटी के पास खाली पड़े मैदान में शनिवार सुबह वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। घटना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी होते ही परिजन भी पहुंच गए, जिन्होंने मृतक की पहचान थाना उत्तर क्षेत्र के बघेल कॉलोनी निवासी सोनू (25) के रूप में की। परिजनों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने युवक की हत्या कैसे हुई इसको लेकर पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। परिजनों ने बताया कि मृतक सोनू मजदूरी करता था। वह शुक्रवार की शाम किसी से पैसे लेने जाने की बात कहकर घर से निकला और वापस नहीं लौटा। परिवार का इकलौता चिराग था। परिजनों ने गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घर वालों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95-%e0%a4%95/feed/ 0
मुठभेड़ में तीन गौकश गिरफ्तार, तीनों को गोली लगी  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%97%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a4%b6-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%ab/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%97%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a4%b6-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%ab/#respond Fri, 31 Jan 2025 06:50:44 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8580 फिरोजाबाद, 31 जनवरी: थाना रसूलपुर और थाना रामगढ़ पुलिस संयुक्तटीम ने गुरुवार की देर रात मुठभेड़ में गौकशी करने वाले तीन अभियुक्त आमिर , शमसाद और फहीम को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल तीनों गोकशों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि वांछित अपराधियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रसूलपुर प्रभारी अनुज कुमार व थाना रामगढ़ प्रभारी संजीव कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि गौवध मुकदमे में वांछित अभियुक्त आमिर, शमसाद, फहीम तीनों लालपुर मंडी ग्राउंड में जानवर को काटने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीमों ने जब घेराबंदी की तो अभियुक्तों ने फायर शुरू कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही में गोली चलाई, जिसमें तीनों अभियुक्त घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनसे तीन तमंचा, कारतूस आदि बरामद हुए है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%97%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a4%b6-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%ab/feed/ 0
मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे घायल https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a5%87/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a5%87/#respond Wed, 29 Jan 2025 06:45:13 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8481
फिरोजाबाद, 29 जनवरी: थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने मंगलवार की देर रात्रि में दो शातिर लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मंगलवार की देर रात्रि में थाना शिकोहाबाद प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि स्पलेन्डर मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट पर तीन संदिग्ध लडके रात्रि के समय में सर्राफा बाजार में मुँह पर कपडा बाँधे घूम रहे है। वह किसी घटना करने की फिराक में हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक विजय गोस्वामी को पुलिस टीम के साथ सर्राफा बाजार में भेजा गया तो पुलिस टीम को देखकर मोटर साईकिल सवार भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी कार्यवाही में अभियुक्तगण अभिषेक पुत्र रामफल सिंह यादव निवासी नगला वैध थाना मटसैना व आकाश पुत्र चन्द्रप्रकाश यादव निवासी सारंगपुर थाना फतेहाबाद आगरा के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गये। इनके कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस व बिना नंबर मोटरसाइकिल बरामद की है।एएसपी ने बताया कि घायलों को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल भेजा गया है। इनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया हैं। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a5%87/feed/ 0